Knowledge
एक्सपर्ट्स ने किया ये चौकने वाला खुलसा, कहा-मरते हुए आदमी के मौत से पहले होते है ये ख्याल…

मौत इस दुनिया का सबसे खौफनाक सच है जिसे लोग जानते तो हैं मगर अपना कोई नहीं पाता. हर किसी को पता है कि दुनिया का हर इंसान इस दुनिया को अलविदा कहेगा, मगर अपने प्रियजनों के गुजरने पर उसे जो दर्द मिलता है उसका हिसाब नहीं लगाया जा सकता. पर क्या आपने कभी सोचा है कि मरते हुए आदमी के आखिरी खयला क्या होते हैं? हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बात का खुलासा किया है जो बेहद चौंकाने वाला है.
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ लूइसविले के न्यूरोसर्जन डॉ. अजमल जेमार ने एक स्डटी कंडक्ट की है जिसके जरिए उन्होंने हैरान करने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि मरने से चंद पल पहले इंसान के दिमाग में क्या चलता है, उसे कैसे खयाल आते हैं. यूं तो ये एक बड़ी पहेली है क्योंकि मौत के मुंह के करीब पहुंच चुका शख्स जो बेहद बीमार है, वो मरने के दौरान बता नहीं सकता कि उसे कैसा लग रहा है. मगर साइंटिस्ट ने जो दावा किया है अगर उसका यकीन किया जाए तो ये आश्चर्यचिकत करने वाली खोज हो सकती है.
मौत से ठीक पहले क्या सोचता है इंसान?
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार 87 साल के एक बुजुर्ग शख्स को, जिसका मिरगी का इलाज चल रहा था, इलेक्ट्रोएनसिफेलोग्राम electroencephalogram पर रखा गया था जब उसकी हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई. मगर इस डायगनोस्टिक टेस्ट के चलते अंजाने में ही उस शख्स का ब्रेन मैपिंग हो गया जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो आखिरी पलों में किन बातों को सोच रहा था. इस रिसर्च के अनुसार शख्स के आखिरी समय में उसके दिमाग में उसकी जीवन की अच्छी और प्यारी बातें चल रही थीं. यानी दिल की आखिरी धड़कन के 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद उसका दिमाग जीवन की मेमोरीज को याद कर रहा था.
चौंकाने वाली है रिसर्च
आपको बता दें कि इस टेस्ट में दिमाग पर गामा ओसिलेशन वेव डाली जाती हैं जो मेमोरी रिट्रीवल, मेडीटेशन और सपना देखने के बारे में पता लगाती हैं. इससे ये पता लगा कि मौत से ठीक पहले दिमाग में वैसी ही हलचल होती है जैसी तब होती है जब इंसान ये सारी चीजें करता है. डॉक्टर्स ने अंदाजा लगाया कि शायद ऐसा इसलिए होने लगता है क्योंकि शरीर खुद को पीड़ा और दर्द से निपटने के लिए तैयार करता है जिससे मौत आसान हो जाए. इंसान एक तरह से सपना देखने लगता है. फ्रंटियर ने एजिंग न्यूरोसाइंस में ये शोध पब्लिश किया गया है.

Knowledge
महाशिवरात्रि पर करे ये काम, बनी रहेगी महादेव की कृपा…

महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है. ये त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है. इस साल 01 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था. इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं. भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन भक्त भगवान शिव को बेलपत्र और एक लोटा पानी अर्पित करते हैं. भगवान शिव (Lord Shiva) को कई नामों से जाना जाता है. पौराणिक ग्रंथों में भगवान शिव के 108 नामों का उल्लेख (Maha Shivratri) किया गया है. जो भक्त भगवान शिव के इन 108 नामों का नियमित रूप से जाप करता है भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
भगवान शिव के 108 नाम
शिवा – कल्याण स्वरुप
महेश्वर – माया के अधीश्वर
शम्भू – आनंद स्वरूप वाले
पिनाकी – पिनाक धनुष धारण करने वाले
शशि शेखर – चंद्रमा धरन करने वाले
वामदेव – अत्यंत सुंदर स्वरूपवाले
विरूपाक्ष – विचित्र, तीन आंखवाले
कपर्दी – जटा धारण करने वाले
नीललोहित – नीले और लाल रंगवाले
शंकर – सबका कल्याण करने वाले
शूलपाणि – हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले
खट्वांगी – खटिया का एक पाया रखने वाले
विष्णुवल्लभ – भगवन विष्णु के अति प्रिय
शिपविष्ट – सितुहा में प्रवेश करने वाले
अम्बिकनाथ – देवी भगवती के पति
श्रीकांत – सुंदर कंठ वाले
भक्तवत्सल – भक्तों को अत्यन्त स्नेह करने वाले
भाव – संसार के रूप में प्रकट होने वाले
शर्व – कष्टों को नष्ट करने वाले
त्रिलोकेष – तीन लोकों के स्वामी
शितिकंठ – सफेद कण्ठवाले
शिवप्रिय – पार्वती के प्रिय
उग्र – अत्यंत उग्र रूप वाले
कपाली – कपाल धारण करने वाले
कामारी – कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले
सूरसुदन – अंधक दैत्य को मारने वाले
गंगाधर – गंगा को जटाओं में धारण करने वाले
ललाटाक्ष – माथे पर आंख धारण किए हुए
महाकाल – कालों के भी काल
कृपानिधि – करुणा की खान
भीम – भयंकर या रूद्र रूप वाले
परशुहस्त – हाथ में फरसा धारण करने वाले
मृगपानी – हाथ में हिरन धारण करने वाले
जटाधर – जटा रखने वाले
कैलाशवासी – कैलाश पर निवास करने वाले
कवची – कवच धारण करने वाले
कठोर – अत्यंत मजबूत देह वाले
त्रिपुरांतक – त्रिपुरासुर का विनाश करने वाले
वृषांक – बैल चिन्ह की ध्वजा वाले
वृषभारूढ़ – बैल पर सवार होने वाले
भस्मोद्धूलितविग्रह – भस्म लगाने वाले
सामप्रिय – सामगान से प्रेम करने वाले
स्वरमयी – सातों स्वरों में निवास करने वाले
त्रिमूर्ति – वेदरूपी विग्रहा करने वाले
अनीश्वर – जो स्वयं ही सबके स्वामी
सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले
परमात्मा – सब आत्माओं में सर्वोच्च
सोमसूर्याग्निलोचन – चन्द्र सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले
हवि – आहूति रूपी द्रव्य वाले
यज्ञमय – यज्ञस्वरूप वाले
सोम – उमा के सहित रूप वाले
पंचवक्त्र – पांच मुख वाले
सदाशिव – नित्य कल्याण रूप वाले
विश्वेश्वर – विश्व के ईश्वर
वीरभद्र – वीर और शांत स्वरूप वाले
गणनाथ – गणों के स्वामी
प्रजापति – प्रजा का पालन-पोषण करने वाले
हिरण्यरेता – स्वर्ण तेज वाले
दुर्धुर्ष – किसी से न हारने वाले
गिरीश – पर्वतों के स्वामी
गिरिश्वर – कैलाश पर्वत पर रहने वाले
अनघ – पापरहित या पुण्य आत्मा
भुजंगभूषण – सांपों व नागों के आभूषण धारण करने वाले
भर्ग – पापों का नाश करने वाले
गिरिधन्वा – मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले
गिरिप्रिय – पर्वत को प्रेम करने वाले
कृत्तिवासा – गजचर्म पहनने वाले
पुराराति -पुरों का नाश करने वाले
भगवान – सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न
प्रमथाधिप – प्रथम गणों के अधिपति
मृत्युंजय – मृत्यु को जीतने वाले
सूक्ष्मतनु – सूक्ष्म शरीर वाले
जगद्व्यापी -जगत में व्याप्त होकर रहने वाले
जगद्गुरू – जगत के गुरु
व्योमकेश – आकाश रूपी बाल वाले
महासेनजनक – कार्तिकेय के पिता
चारुविक्रम – सुन्दर पराक्रम वाले
रूद्र – उग्र रूप वाले
भूतपति – भूतप्रेत व पंचभूतों के स्वामी
स्थाणु – स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले
अहिर्बुध्न्य – कुण्डलिनी धारण करने वाले
दिगम्बर -नग्न, आकाश रूपी वस्त्र वाले
अष्टमूर्ति – आठ रूप वाले
अनेकात्मा – अनेक आत्मा वाले
सात्त्विक – सत्व गुण वाले
शुद्धविग्रह – दिव्यमूर्ति वाले
शाश्वत – नित्य रहने वाले
खण्डपरशु – टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले
अज – जन्म रहित
पाशविमोचन – बंधन से छुड़ाने वाले
मृड – सुखस्वरूप वाले
पशुपति -पशुओं के स्वामी
देव – स्वयं प्रकाश रूप 94. महादेव: देवों के देव
अव्यय – खर्च होने पर भी न घटने वाले
हरि – विष्णु समरूपी
पूषदन्तभित – पूषा के दांत उखाड़ने वाले
अव्यग्र – व्यथित न होने वाले
दक्षाध्वरहर – दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले
हर – पापों को हरने वाले
भगनेत्रभिद् – भग देवता की आंख फोड़ने वाले
अव्यक्त – इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले
सहस्राक्ष -अनंत आंख वाले
सहस्रपाद- अनंत पैर वाले
अपवर्गप्रद – मोक्ष देने वाले
अनंत – देशकाल वस्तु रूपी परिच्छेद से रहित
तारक – तारने वाले
परमेश्वर – प्रथम ईश्वर
Knowledge
जाने इतना महंगा क्यों आता है नारियल का तेल…

नारियल तेल को महंगे कुकिंग ऑयल में गिना जाता है. बहुत से लोग इसका कुकिंग ऑयल की तरह इस्तेमाल करते हैं तो बहुत से लोग इसे सौंदर्य के तौर पर काम पर लेते हैं. आपने भी किसी ना किसी तौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया होगा और इसके काफी फायदे बताए जाते हैं. लेकिन, कभी आपने सोचा है कि नारियल तो सस्ता होता है, लेकिन इसका तेल इतना महंगा क्यों होता है और
नारियल से तेल कैसे बनाया जाता है. तो जानते हैं आपके सभी सवालों के जवाब…
कैसे बनता है नारियल का तेल?- सबसे पहले एक तरीके से नारियल का दूध बनाया जाता है और उसके बाद उस दूध बनने की प्रक्रिया के जरिए तेल बनाया जाता है. पहले नारियल का गुदा निकाला जाता है और इसमें पानी मिलाकर पीसा जाता है और उसके बाद उसे निचोड़कर और दबाकर तेल निकाला जाता है. इससे निकलने वाले तेल/पानी के मिश्रण से, तेल की प्रतिशतता के आधार पर, नारियल क्रीम या नारियल का दूध प्रोड्यूस होता है उसके बाद नारियल के दूध को प्राकृतिक रूप से अलग होने दिया जाता है. पानी से हल्का होने के कारण तेल पानी की सतह पर तैरने लगता है और इसमें 12 से 24 घंटे लगते हैं. इसके बाद तेल निकाला जाता है. नारियल के दूध से नारियल तेल निकालने का यह पारंपरिक तरीका है और बहुत से लोग इसी पद्धति से घरों में तेल निकालते हैं. वैसे अब ये प्रोसेस मशीनों द्वारा किया जाता है.क्यों होता है महंगा? इसके महंगे होने की वजह इसका प्रोसेस है और क्वांटिटी है. दरअसल, काफी लंबी प्रक्रिया के बाद बहुत से नारियल से थोड़ा सा तेल निकलता है.बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 250 नारियल में 10 लीटर नारियल तेल निकल पाता है. इसके लिए करीब 12 नारियल पेड़ की आवश्यकता होती है. बता दें कि एक नारियल के पेड़ के मैच्योर होने में तीन महीने का वक्त लगता है.
Knowledge
रात में 3 से 4 बजे का समय होता है मौत का समय, जाने क्या है इसके पीछे का रहस्य…

रात के तीसरे पहर को अशुभ माना जाता है। तीसरी घड़ी को दुनिया के अधिकतर धर्मों और संस्कृतियों में खतरनाक समय बताया गया है। रात के 12 बजे से 3 बजे के बीच के समय को तीसरा पहर कहा जाता है। माना जाता है कि तीन से चार बजे के बीच का समय मौत का टाइम होता है। लेकिन दिन के 3 बजे को शुभ माना जाता है, क्योंकि जीसस क्राइस्ट का निधन इसी समय हुआ था जबकि रात के 3 बजे को अशुभ कहा जाता है। बताया जाता है कि इस समय इंसान बेहद कमजोर हो जाता है और शैतान की ताकत चरम पर पहुंच जाती है। इस समय लोगों को कुछ अजीब महसूस होता है जिसमे लोगों की आखों का अचानक खुल जाना, दिल की धड़कन का बढ़ना, हाथ-पैर ठंडे होना और तेजी पसीना आना शामिल है। इस समय को मौत का समय मानने के पीछे कई और कारण हैं।रात के 3 से 4 के समय को मौत का टाइम मानने के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। विज्ञान और धर्म दोनों के तथ्यों का एक ही नतीजा सामने आता है कि सुबह 3 से 4 बजे का समय खतरनाक है। मेडिकल साइंस में कहा जाता है कि रात के 3 से 4 बजे के बीच 300 गुना ज्यादा अस्थमा के अटैक का खतरा रहता है। बताया जाता है कि इस समय एड्रेनेलिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी हार्मोंस का उत्सर्जन शरीर में बहुत घट जाता है जिसकी वजह से श्वसनतंत्र बहुत अधिक सिकुड़ जाता है। दिन की तुलना में रात में इस समय ब्लडप्रेशर भी बहुत कम होता है। इसकी वजह से अस्थमा के अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
14 फीसदी लोगों के इस दिन मरने का रहता है खतरा
मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह 6 बजे कोर्टिसोल हार्मोन का तेजी स्त्राव होता है जिसकी वजह से खून के थक्के जमने और अटैक पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। हालांकि रात 9 बजे ब्लडप्रेशर ज्यादा अधिक होता है जिसकी वजह से मौत का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, 14 प्रतिशत लोगों के अपने जन्मदिन के दिन मरने का खतरा रहता है। अगर किसी को ज्यादा पैसा मिलता है, तो उसको भी मरने का खतरा रहता है।बताया जाता है कि सुबह के समय अधिक सपने आते हैं। पैरानॉर्मल रिसर्चर 3 बजे से 4 बजे के समय को डेविल्स ऑवर या डैड टाइम भी कहते हैं। वह मानते हैं कि इस समय शैतानों और भूतों की गतिविधियां अधिक बढ़ जाती हैं। अधिकतर लोगों को इस समय बुरे सपने आते हैं और नींद खुल जाती है।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login