देश - दुनिया
बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, मां समेत तीन साल के बच्चे की मौत

संक्रमण के डर से एक परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया। इनमें से 23 साल की एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है। कोरोना के डर से परिवार के जहर खाने का यह राज्य का पहला मामला है।देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच तमिलनाडु के मदुरै में कोरोना के डर से एक परिवार ने जहर खा लिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके मुताबिक मदुरै स्थित एक गांव में कोरोना संक्रमण के डर से एक परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया। इनमें से 23 साल की एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है। कोरोना के डर से परिवार के जहर खाने का यह राज्य का पहला मामला है। इसके चलते स्वास्थ्य अधिकारियों के होश उड़े हैं। अधिकारी ऐसे लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से डरा परिवार
मुताबिक मदुरै के इस गांव में बुजुर्ग महिला लक्ष्मी अपने परिवार के साथ रहती थी। उकसे परिवार में दो बेटे, एक बेटी (जोथिका ) और एक पोता था। बुजुर्ग लक्ष्मी की बेटी जोथिका पति से अलग होने के बाद से बेटे के साथ मायके में रह रही थी। दिसंबर 2021 में उसके पिता का निधन हो गया था।
इसके बाद से पूरा परिवार शोक में था। शनिवार 8 जनवरी को जोथिका के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसने यह जानकारी परिवार में दी तो कोरोना के डर से लक्ष्मी के पूरे परिवार ने जहर खा लिया। इसमें जोथिका, उसकी मां लक्ष्मी, दोनों भाई और जोथिका का तीन वर्षीय बेटा शामिल था।
पड़ोसियों को अगले दिन इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक जोथिका और उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जोथिका के दोनों भाइयों और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक जोथिका के परिवार ने कोरोना संक्रमण व उसके परिणामों की आशंका के चलते जहर खाया था।
भारत में 14 दिनों में 75 हजार से बढ़कर 7 लाख हुए एक्टिव मरीज
देश में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव केस पिछले 14 दिनों में तेजी से बढ़े हैं। इनकी संख्या 75 हजार से बढ़कर 7 लाख पर पहुंच गई है। पिछले साल आंकड़ों में यह तेजी मार्च के बाद सामने आई थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि कोविड संक्रमण का मौसम से कोई लेना देना नहीं है। पिछले चौबीस घंटे में देश में कोविड-19 के 1,79,723 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 146 मरीजों की मौत हुई।

देश - दुनिया
17 साल नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण,सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप
देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login