देश - दुनिया
पाकिस्तान : बर्फबारी में 23 लोगों ने गाड़ियों के भीतर तोड़ा दम, मंत्री का शर्मनाक बयान- घर पर बर्फ का स्प्रे कर लें

अपने इस बयान के बाद से फवाद चौधरी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. फवाद चौधरी ने कहा कि भारी बर्फबारी और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण प्रशासन के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया था. बता दें मरी में जिन 23 लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 4 साल की छोटी बच्ची भी शामिल थी, जिसकी मौत सर्दी और निमोनिया के कारण हुई.
उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया था.पाकिस्तान में मशहूर पर्यटन स्थल मरी इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है. भारी बर्फबारी के चलते अपने गाड़ियों में फंसे 23 पर्यटकों की ऑक्सीजन, खाना और पानी की कमी से मौत हो गई. प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार लोगों को बचाने में नाकाम साबित हुई.
अब इमरान खान के मंत्री इस मामले पर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं.पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, ‘जो लोग बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें बर्फ वाला स्प्रे खरीद लेना चाहिए. इसे घर में एक दूसरे के ऊपर छिड़कना चाहिए. लेकिन बाहर घूमने ना जाएं.’फवाद चौधरी ने कहा, ‘वहां बहुत सारे लोग आ गए थे, जिससे प्रशासन असहाय हो गया. इतना पैसा खर्च करने से बेहतर है, घर पर बैठो, बर्फ वाला स्प्रे मंगाओ और एक दूसरे पर डाल दो.
लोगों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना चाहिए.’अपने इस बयान के बाद से फवाद चौधरी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. फवाद चौधरी ने कहा कि भारी बर्फबारी और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण प्रशासन के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया था. बता दें मरी में जिन 23 लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 4 साल की छोटी बच्ची भी शामिल थी, जिसकी मौत सर्दी और निमोनिया के कारण हुई.
उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया था.मरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर रावलपिंडी का एक कस्बा है. जो पर्यटकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. यहां अधिक संख्या में लोग घूमने पहुंच गए थे. भारी बर्फबारी के कारण ट्रैफिक जाम भी हो गया. जिसके चलते लोग अपनी गाड़ियों में ही फंस गए और वहीं दम तोड़ दिया. मरने वालों में 10 बच्चे शामिल हैं.पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत ज्यादा बर्फबारी हो रही है और इस घटना को ‘प्राकृतिक आपदा’ माना जाएगा. रशीद ने कहा कि बर्फबारी के कारण मरी क्षेत्र में गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पा रही थीं, जिसके चलते लोगों ने पैदल चलना शुरू कर दिया.
वह बर्फ की वजह से चल भी नहीं पा रहे थे. मंत्री के अनुसार, लोगों के मरने की वजह ‘दम घुटना’ है.प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने कहा कि जब भारी बर्फबारी शुरू हुई, तो लोग अपनी कारों को सड़कों पर छोड़कर होटलों में शरण लेने चले गए, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. वहीं पंजाब पुलिस ने रविवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 500 से अधिक परिवारों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है

देश - दुनिया
17 साल नाबालिग लड़के का चीन के सैनिकों ने अपहरण,सैनिकों की इस करतूत से पूरे देश में हड़कंप
देश - दुनिया
कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को किया रद्द,5G नेटवर्क के चलते लैंडिंग सिस्टम पर असर पड़ने की आशंका;सैंकड़ों यात्री परेशान
देश - दुनिया
देशभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी,सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना की चपेट में
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login