देश - दुनिया
सोना खरीदने वालों के लिएअच्छी खबर, रिकॉर्ड लेवल से 10,000 रुपये गिरे भाव

सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर अच्छी खबर है. भारतीय सराफा बाजार में आज सोने के दाम में दो दिन की बढ़ोत्तरी के बाद फिर से गिरावट आई है. अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा चांदी भी सस्ती हो गई है. MCX पर सोना वायदा 0.5% गिरकर 46,704 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.24% गिरकर 68,470 प्रति किलो पर आ गया.
अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए थे. अगर देखा जाए तो सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल से अब तक 10000 रुपये गिर चुकी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई थी.
सोने की नई कीमतें सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्ड के भाव 0.5% गिरकर 46,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जो अब भी 8 महीनों का निचला स्तर है. दिल्ली सर्राफा बाजार में कल सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी. गुरुवार को गोल्ड का भाव 0.4% बढ़कर 47,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.
चांदी की नई कीमतें चांदी की कीमतों में भी आज कमी आई है. चांदी का भाव 0.24% गिरकर 68,470 प्रति किलो पर आ गया. गुरुवार को चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी. सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 1.1% की बढ़ोत्तरी के साथ 68,534 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.
इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.


देश - दुनिया
सिलाई मशीन योजना: इन महिलाओ को सरकार के तरफ से फ्री मिल रहा सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सिलाई मशीन का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत सरकार देशभर में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी परिवेश में रह रही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर उनकी आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी आज हम जानेंगे कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है और इस स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आर्थिक दशा काफी खराब है। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।
इसके अलावा देश में जो महिलाएं विधवा और विकलांग हैं, वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इस योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ कोई पुरुष नहीं उठा सकता है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़े इन मापदंडों के बारे में पता होना चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
देश - दुनिया
महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

खाने का तेल बेचने वाले ब्रांड धारा अपने सरसों और रिफाइंड ऑयल की कीमत 15 रुपए सस्ता करने वाली है। यह मदद डेयरी की कंपनी है। जिसने सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसके पहले कल ही, यानी गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई नरमी के बाद ये कटौती की गई है। इस गिरावट से ग्राहको को महंगाई से कुछ राहत मिली है। खाने के तेल की बड़ी कंपनियां अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज के अलावा जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। अब इसमें मदर डेयरी का नाम भी शामिल हो गया है।
15 रुपए तक सस्ता हुआ धारा का तेल
मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि धारा ब्रांड के तहत सभी कैटेगरी के तेलों के दाम 15 रुपए तक कम किए जा रहे हैं। दाम में ये कटौती MRP पर होगी। सरकार की कोशिशों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटते असर और घरेलू स्तर पर सनफ्लावर ऑयल की पर्याप्त होने के चलते कंपनी सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के दाम कम करने जा रही है। मदर डेयरी ने साफ किया कि घटी हुई कीमतों वाले सरसों तेल के पैकेट जल्द ही बाजार में पहुंच जाएंगे
पाम ऑयल भी हुआ सस्ता
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राव देसाई ने कहा कि तेल के दाम में कमी का असर तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने लगेगा। अभी पाम ऑयल के दाम 7-8 रुपए प्रति लीटर तक गिरे हैं, सनफ्लावर और सरसों तेल के दाम में 10-15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है और सोयाबीन ऑयल 5 रुपए लीटर तक सस्ता हुआ है।
फॉर्चुन तेल भी होगा सस्ता
इस बीच खाने वाले तेल को बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी अडाणी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगुश मलिक का कहना है कि कंपनी अपने फॉर्चुन ब्रांज के करीब सभी कैटेगरी के तेलों की कीमत घटाने जा रही है। बाजार ट्रेंड को देखते हुए एमआरपी में कटौती वाली पैकिंग अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के एक लीटर पाउच की कीमत 15 रुपए घटाकर 220 रुपए कर दी थी। इस हफ्ते कंपनी इसके दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की कटौती और करने जा रही है।
बढ़ी है सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई
बीते कुछ हफ्तो में देश में सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रूस और अर्जेंटीना जैसे देशों से बढ़ी है। इसका असर दाम में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। जबकि घरेलू स्तर पर सनफ्लावर सीड की पैदावार इस बार अच्छी रही है।
अर्जेंटीना और रूस से सप्लाई शुरू
क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर शुल्क कटौती से सूरजमुखी के तेल की कीमतों को कम करने में मदद की है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अर्जेंटीना और रूस जैसे देशों से सूरजमुखी तेल की सप्लाई हो रही है। इस कारण कीमतों में गिरावट आई है।
सुरजमुखी तेल की 70% खपत दक्षिणी राज्यों में
जेमिनी एडिबल्स एंड फैट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा, भारत में सूरजमुखी तेल की लगभग 70% खपत दक्षिणी राज्यों और ओडिशा में होती है। तेल की सप्लाई बढ़ी है और वैश्विक कीमत कम हो रही है, लेकिन अभी तक ये कोविड के पहले के लेवल तक नहीं पहुंच पाई है।
हर साल 1.3 करोड़ टन खाने के तेलों का आयात करता है भारत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात करता है। खाने के तेलों के लिए देश के इंपोर्ट पर निर्भरता 60% की है।
देश - दुनिया
AIIMS ने दी चेतावनी: अगर आप भी खाते है मोमोज तो हो जाइये सावधान…

बहुत से लोग मोमोज खाने के शौकीन हैं। उन्हें यह डिश बेहद पसंद आती है लेकिन इसे संभल कर खाने की जरूरत है। दरअसल कुछ समय पहले 50 साल के शख्स की मोमोज खाने पर तबीयत बिगड़ गई थी, बाद में उसकी मौत हो गई। इसे लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चेतावनी जारी की है।
एम्स ने लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज खाने वालों को नसीहत दी है। एम्स का कहना है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें, नहीं तो ये परेशानी का सबक बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है।
जिस शख्स की मोमोज खाने से मौत हुई थी उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी ने पहले शराब पी रखी थी और वो एक दुकान पर मोमोज खा रहा था, इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। 73 रन
-
जॉब6 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया6 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब5 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश6 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…






























You must be logged in to post a comment Login