Tech & Auto
OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी, 3 अगस्त को लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन, इस दिन प्री-बुकिंग होगी शुरू
OnePlus ने हाल ही में कंफर्म किया है कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन यानी OnePlus 10T 5G को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। साथ ही भारत में भी इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। ये फोन 3 अगस्त को लॉन्च होगा। OnePlus 10T के लिए फिजिकल इवेंट का आयोजन 3 अगस्त को न्यू यॉर्क में किया जाएगा।
OnePlus ने हाल ही में कंफर्म किया है कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन यानी OnePlus 10T 5G को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। साथ ही भारत में भी इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। ये फोन 3 अगस्त को लॉन्च होगा। OnePlus 10T के लिए फिजिकल इवेंट का आयोजन 3 अगस्त को न्यू यॉर्क में किया जाएगा। साथ ही इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर भी की जाएगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से की जाएगी।
हर बार की तरह इस बार भी OnePlus के नए फोन की बिक्री अमेजन पर की जाएगी। फिलहाल भारत में लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिया गया है कि OnePlus 10T को अमेजन से सेल किया जाएगा। साथ ही अमेजन पर फोन की प्री-बुकिंग के लिए तारीख का भी एलान कर दिया गया है।
OnePlus 10T की भारत में प्री-बुकिंग 3 अगस्त से शुरू होगी। इसी दिन फोन लॉन्च भी होगा। हमें उम्मीद है कि ये फोन लॉन्च इवेंट के बाद प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही इसी हफ्ते फोन के ओपन सेल में जाने की भी उम्मीद है।
कीमत को लेकर जानकारी मिली है कि OnePlus 10T को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही लॉन्च ऑफर के तौर पर इस पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
OnePlus 10T के स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसी तरह फोटोग्राफी के लिए बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिए जाने की जानकारी मिली है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP कैमरा मिल सकता है। OnePlus 10T में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Tech & Auto
Samsung Galaxy Watch 5 की कीमत का हुआ खलासा, लॉन्चिंग से पहले इतनी सस्ती हुई सैमसंग की ये स्मार्टवॉच
Samsung Galaxy Watch 5 के लॉन्च कंपनी ने गैलेक्सी वॉच 4 की कीमतों में भारी कटौती की है. गैलेक्सी वॉच 4 को 2021 में जब देश में लॉन्च किया गया था.
Samsung Galaxy Watch 5 के लॉन्च कंपनी ने गैलेक्सी वॉच 4 की कीमतों में भारी कटौती की है. सैमसंग, गैलेक्सी वॉच 4 के 44 मिमी ब्लूटूथ मॉडल को 12,940 रुपये की शुरूआती कीमत पर बेच रहा है. गैलेक्सी वॉच 4 को 2021 में जब देश में लॉन्च किया गया था, तब इस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी.
इस तरह अगर आप इस वॉच को खरीदते हैं तो आप 13,000 रुपये से अधिक की बचत करेंगे. गैलेक्सी वॉच 4 Exynos W920 चिपसेट द्वारा संचालित होती है. सैमसंग के दावों के अनुसार यह अपने पहले मॉडल गैलेक्सी वॉच 3 में मिलेने वाले चिपसेट की तुलना में 20 प्रतिशत बेहतर CPU प्रफोर्मेंस और दस गुना बेहतर ग्राफिक्स परफोर्मेंस प्रदान करता है.
वॉच में मिलता है 16GB स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 (44 मिमी मॉडल) में 450×450 रिजॉल्यूशन वाला 1.4 इंच का सर्कयूलर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो DX + के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से ढका है. इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलता है. यह Google के Wear OS 3 को आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है
जल्द लॉन्च होगी गैलेक्सी वॉच 5
भले ही गैलेक्सी वॉच 4 के 44 मिमी ब्लूटूथ मॉडल को इतनी बड़ी छूट पर पेश किया जा रहा है, लेकिन क्लासिक और LTE वर्जन सहित अन्य सभी वेरिएंट सैमसंग की वेबसाइट पर लॉन्च कीमतों पर ही ऑफर किए जा रहे हैं. यदि आप खुद को या कोई और सैमसंग गैलेक्सी वॉच लेने की योजना बना रहा है, तो आपको लिए कम कीमत पर इस वॉच को खऱीदना का मौका है, जिसे आपको नहीं छोड़ना चाहिए. लेकिन ध्यान रखें कि गैलेक्सी वॉच 5 जल्द ही लॉन्च हो सकती है.
तीन अगस्त को सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट
सैमसंग ने हाल ही में पुष्टि की थी कि इसका अनपैक्ड इवेंट 3 अगस्त को होगा, जहां गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4, गैलेक्सी बड्स 3 और गैलेक्सी वॉच 5 का अनावरण करने की उम्मीद है. यह भी अफवाह है कि इस दौरान सैमसंग एक वॉच का एक प्रो मॉडल भी लॉन्च कर सकता है, जो इसके गैलेक्सी वॉच के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ-साथ टाइटेनियम केस और अधिक रग्ड डिजाइन के साथ आ सकता है.
Tech & Auto
Samsung Galaxy Limited Offer: सस्ता हुआ Samsung का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 6000mAh बैटरी एवं FHD+ डिस्प्ले
Samsung Galaxy F13 Limited Period Offer: अगर कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग का फोन खरीदने का बेहतरीन मौका दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल में सैमसंग गैलेक्सी F13 को 14,999 रुपये के बजाए सिर्फ 9,749 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है. इसे ‘Limited Period Offer’ के तहत पेश किया जा रहा है.
:फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ लाइव है, और 27 जुलाई को इसका आखिरी दिन है. सेल में ग्राहक सैमसंग, रियलमी, पोको, टेक्नो जैसे सामान को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. ऐसे में अगर कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग का फोन खरीदने का बेहतरीन मौका दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल में सैमसंग गैलेक्सी F13 को 14,999 रुपये के बजाए सिर्फ 9,749 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है. इसे ‘Limited Period Offer’ के तहत पेश किया जा रहा है.
इस फोन की सबसे खास बात इसकी FHD+ डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी है. इस फोन की खरीदारी करने पर ग्राहकों को RBL, Axis Bank, Kotak बैंक कार्ड पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि आपके स्क्रीन को सिल्वर स्क्रीन में बदल सकती है. ग्लास प्रोटेक्शन के लिए इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है, जिससे कि फोन पर ड्रॉप और स्क्रैच नहीं पड़ेगा.
स्मार्टफोन Exynos 850 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन- वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन में उपलब्ध कराया जाएगा.
मिलेगा दमदार कैमरा और 6000mAh बैटरी
कैमरे के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी F13 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है
पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. सैमसंग न्यूज़रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी F13 एडेप्टिव पावर सेविंग और एआई पावर मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑटो डेटा स्विचिंग मोड मिलता है, जो इस सेगमेंट के फोन में पहली बार होगा. इस फोन में 8जीबी तक की रैम मिलती है.
Tech & Auto
Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

Electric Sewing Machine : देश में अधिकतर घरों में सिलाई मशीन अक्सर मिल ही जाती है लेकिन उसमें भी अगर बात हो कि किस ब्रांड की मशीन घरों में सबसे ज्यादा मिलती है.उषा की सिलाई मशीन का नाम सबसे पहले आता है.लेकिन अब समय के साथ साथ अब पारंपरिक सिलाई मशीन की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का उपयोग ज्यादा होने लगा है.ये मशीनें काफी सस्ती भी हैं.Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine 10,000 रुपये से कम में आप अब अपने घर ला सकते हैं. इसका उपयोग घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार के लिए भी कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मशीन के बारे में विस्तार से।
सिलाई मशीन की कीमत
इस सिलाई मशीन की कीमत अमेजन पर 12,150 रुपये है. इस पर कंपनी अभी 19 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसे अभी आप 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर ईएमआई पर लेना चाहते हैं, तो 461 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. आप चाहें, तो No Cost EMI की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
शानदार फीचर्स
यह मशीन 14 स्टिच फंक्शन के साथ आती है. यह कॉम्पैक्ट फ्री आर्म के साथ ऑटोमैटिक जिग-जैग सिलाई मशीन है. मशीन इन-बिल्ट मोटर, फुट प्रेसर के लिए एक अतिरिक्त लिफ्ट, 7 सजावटी इन-बिल्ट stitches और 7 stitch applications के साथ आता है। इस सिलाई मशीन में आपको लाइट की सुविधा भी मिलती है. ये खबर आपको पसंद आए तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
Crime News: नौकरी का झांसा देकर विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…
Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
6 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
4 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया6 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब3 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
Lifestyle5 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
-
6 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…
-
व्यापर5 days agoतेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज,इतना रूपये हुआ सस्ता
-
5 days agoCrime News: नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील विडिओ, ब्लैकमेल कर देता था जान से मरने की धमकी































You must be logged in to post a comment Login