Tech & Auto
शानदार ऑफर: बेहद ही सस्ते दामो में निकला यह 6GB वाला बेहतरीन smart phone.. जानिये क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

अगर आप बेहद कम कीमत में बेस्ट परफॉर्मेंस वाला हैंडसेट खरीदना चाहते हैं, तो Tecno Spark 8C आपके लिए एक शानदार वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम (3जीबी+3जीबी) वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च किया था। अमेजन इंडिया पर यह फोन अभी डील ऑफ द डे ऑफर के साथ लिस्ट है और इसकी कीमत 7,999 रुपये है। फोन खरीदते वक्त अगर आप ICICI बैंक, RBL बैंक या कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट (EMI ट्रांजैक्शन) करेंगे तो आपको 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। सबसे खास बात है कि कंपनी इस फोन पर 7,550 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ऐसे में अगर आपको पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज वैल्यू मिलती है, तो टेक्नो का यह फोन 7,999-7,550 यानी केवल 449 रुपये में आपका हो सकता है।
टेक्नो स्पार्क 8C के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 3जीबी रैम के साथ 3जीबी एक्सटेंडेड रैम यानी टोटल 6जीबी रैम ऑफर कर रही है। फोन 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को आप 256जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। कंपनी इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट और 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक AI सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी अल्ट्रा पावर सेविंग मोड के साथ आती है।

Tech & Auto
OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आ चुका है। टाटा एमजी जैसी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक कार वेरिएंट बाजार में उतार चुके हैं। वहीं स्कूटर बाजार में जंग पहले ही तेज हो चुकी है। यहां मार्केट लीडर Ola का स्कूटर मई में टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर था।
इस बीच Ola ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखने का फैसला किया है। कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिसमें कार का फ्रंट बंपर दिखाई दे रहा है। जिसपर कंपनी का लोगो Ola दिख रहा है। माना जा रहा है कि ये सेडान सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार होगी। इस इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भी कंपनी की फ्यूचर फैक्ट्री होगा।
अग्रवाल ने जारी की तस्वीर
बता दें कि कुछ समय पहले Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओला इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर की थी। वह बेसिक स्केच जैसा है। इसमें साइड की ओर दरवाजे और हैंडल नहीं दिख रहे हैं। जबकि प्रोडक्शन मॉडल में सुरक्षा को देखते हुए बदलाव किए जा सकते हैं।
टीजर में दिखा ऐसा लुक
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ओला की अपकमिंग कार से खुद कंपनी के मुखिया भाविश अग्रवाल ने पर्दा उठाया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, रविवार को कंपनी ने तमिलनाडु की ओला फ्यूचर फैक्ट्री में कुछ ग्राहकों की विजिट करवाई थी। जहां कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक कार का टीजर वीडियो भी दिखाया। इस टीजर में कार की झलक दिखने को मिली।
फ्यूचरिस्टिक कार की झलक
फिलहाल कार के फ्रंट बंपर की तस्वीर दिखाई दी है, लेकिन डिजाइन देख कर साफ लग रहा है कि यह बाजार में बिकने वाली अन्य कारों से अलग होगा। कंपनी कार के फ्रंट से लेकर बैक तक LED लाइट दे सकती है। टीजर में लाल रंग की कार दिखाई है। संभव है कि कंपनी के स्कूटर जितने ब्राइट कलर्स में पेश हुए हैं, वैसे ही कार में भी दिखने को मिलेंगे।
Ola की कार कब होगी लॉन्च
कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में घोषणा नहीं की है, लेकिन भाविश अग्रवाल ने कुछ समय पहले कहा था कि कंपनी लगभग 6 महीने से एक ऑटोनॉमस व्हीकल की टेस्टिंग कर रही है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में आने में दो साल तक का समय लग सकता है।
कितनी होगी कीमत
चूंकि कार अभी अपनी शुरुआती प्रक्रिया में है, ऐसे में कीमतों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि कीमत को लेकर कंपनी के CEO ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख के अंदर होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।
Tech & Auto
Tata Motors ने अपने गाड़ियों के दाम बढाने का लिया फैसला, जाने कितने बढ़ेंगे दाम…
भारत में कमर्शियल व्हीकल (व्यावसायिक वाहन) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।
भारत में कमर्शियल व्हीकल (व्यावसायिक वाहन) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। आगामी 1 जुलाई 2022 से कंपनी के विभिन्न कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5 से 2.5 प्रतिशत तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में बताया है कि व्यक्तिगत मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
बयान के मुताबिक कंपनी उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर इनपुट लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद ही वहन करने के लिए कई उपाय कर रही है। लेकिन अब ओवरऑल इनपुट लागतों में हुई तेज बढ़ोतरी के कारण वाहनों का मूल्य बढ़ाना जरूरी हो गया है। कंपनी ने न्यूनतम मूल्य बढ़ोतरी के जरिए अपनी इनपुट लागत को संतुलित करने का प्रयास किया है।
बढ़ाएगी सीएनजी पोर्टफोलियो
टाटा मोटर्स की अन्य खबरों की बात करें तो सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ कार निर्माता अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इंडो-जापानी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी नई मारुति ब्रेजा सीएनजी, बलेनो सीएनजी और स्विफ्ट सीएनजी के साथ अर्टिगा एमपीवी के तीन नए सीएनजी वैरिएंट्स को रोल आउट करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै के वेन्यू और किआ के सोनेट एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर काम करने की भी खबर है। जहां टाटा मोटर्स नेक्सन सीएनजी लाएगी, वहीं जापानी कार निर्माता टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश करेगी।
हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन – 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा मोटर्स नजदीकी भविष्य में Punch CNG पेश कर सकती है। यह मिनी एसयूवी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट शामिल किया जाएगा।
ईवी की भी बड़ी तैयारी
Tata के भविष्य की योजनाओं की बात करें तो कंपनी ने एसयूवी और ईवी समेत कई नए मॉडल्स की योजना बनाई है। लाइनअप में Tata Curvv कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Avinya कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Sierra EV और Punch EV शामिल होंगे।
Tech & Auto
INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…






















You must be logged in to post a comment Login