Lifestyle
Hair Care tips: बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाये तो अपनाये ये ये टिप्स
: बारिश में बालों का झड़ना बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में बालों को तेल लगाना न भूलें. इससे बाल सॉफ्ट बने रहेंगे और हेयर फॉल की समस्या भी कम होगी.
Monsoon Hair Care Tips: अक्सर देखा जाता है कि कई लोग इस मौसम में बालों में तेल लगाना छोड़ देते हैं. जिससे बाल कमजोर, रूखे और खुजली जैसी समस्या हो सकती है. यानि इस मौसम में भी बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी है लेकिन, कौन सा तेल आपके बालों के लिए है बेस्ट इस बात पर खास ध्यान रखें, तो चलिए जानते हैं कि बालों को सेहतमंद रखने के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है.
कोकोनट ऑयल– नारियल तेल में जरूरी फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो आपके स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं और आपके बालों को भी मजबूत बना सकते हैं. मानसून में आप नारियल तेल में कपूर डालकर बालों की मालिश कर सकते हैं.
आलमंड ऑयल– बादाम को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप बादाम तेल के फायदे जानते हैं. जी हां बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है इस तेल से बालों में मालिश करने से बालों की खुजली और रूखेपन से बचा सकते हैं
ट्री हेयर ऑयल– मॉनसून के दौरान टी ट्री हेयर ऑयल जरूरी होता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. टी ट्री हेयर ऑयल अपने एंटीवायरल गुणों के लिए बहुत फेमस है, जो आपकी स्किन और बालों को समान रूप से देखभाल कर सकता है. यह रूखे और बेजान बालों का आसानी से इलाज करता है.
ऑलिव ऑयल– ऑलिव ऑयल बालों के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है. यह बालों को जड़ से पोषण प्रदान करता है और उनके विकास में मदद करता है. ऑलिव ऑयल में विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट, ओलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है. नहाने से दो घंटे पहले बालों में ऑलिव ऑयल लगाएं और फिर शैंपू कर लें. इससे बाल तेजी से लंबे होते हैं.
जोजोबा ऑयल– ये तेल स्कैल्प में अंदर तक पेनिट्रेट करता है और ये मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. इसमें बहुत सारी हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और ये बालों को फ्रिज फ्री बनाने में मदद करता है. अगर किसी को ड्राई स्कैल्प की समस्या है तो उनके लिए ये तेल परफेक्ट है. इसे सीधे बालों में नही लगाना चाहिए. आप इसे अपने नारियल तेल या कंडीशनर में भी डालकर प्रयोग कर सकती हैं.
आप अपने बालों के प्रकार और बालों की समस्या के आधार पर किसी भी हेयर ऑयल का चयन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि बालों में तेल लगाने के बाद इसे रात भर न छोड़ें. आपको बस 15 मिनट लगाते हुए, अपने बालों की मालिश कर सकते हैं, ये बेहद फायदेमंद हैं.

Lifestyle
वाशिंग टिप्स: इन तरीको से धोएंगे कपड़े तो नहीं उतरेगा कपड़े का रंग, सालोसाल तक कपड़े में चमक बनी रहेगी
इन तरीकों से धोएंगे कपड़े तो नहीं होंगे खराब, न ही उड़ेगा उनका रंग
Clothes Washing Tips: अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं (Cloth Care Tips) लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है, इसमें गलती आपकी होती है.
How To Wash Clothes In Right Way: आपने कई बार देखा होगा कि आप कुछ कपड़े खरीदते हैं और कुछ दिन बाद ही उनका रंग उड़ (Dull Clothes) जाता है या कपड़े फट जाते है. हम अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है, इसमें गलती आपकी होती है. कपड़ों की क्वालिटी पर दोष डालने की जगह आप अपने कपड़े धोने के तरीके (Clothes Washing Tips) के बारे में सोचें. इसलिए अब जब भी आप अपने कपड़ों को धोने के बारे में सोचें तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.
कपड़े की जांच करें
किसी भी कपड़े को अगर आप धो रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कपड़े घर पर धोने लायक हैं भी या नहीं. कपड़ों के अंदर ही उन्हें धोने के कंडीश्न्स लिखे रहते हैं इसलिए जब भी आप अपने कपड़ों को धोएं तो उन्हें धोने से पहले उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रख दें. फिर हल्के हाथ से कपड़ों को धोएं. इससे कपड़े के अंदर से आने वाली गंदी महक भी मिट जाएगी और कपड़े का रंग भी नहीं उतरेगा.
लेबल न पढ़ना
महिलाएं अक्सर कपड़ों को धोते समय उनके लेबल्स को नहीं पढ़ती हैं. लेबल्स में लिखा रहता कि कपड़े को कैसे धोयें. यही गलती की वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि आप कपड़े के पीछे बने सिंबल पर कपड़े के धोने के तरीके को अच्छे से पढ़ लें.
मशीन में ज्यादा कपड़े न डालें
वाशिंग मशीन में जरुरत से ज्यादा कपड़े डालना भी कपड़ों को ख़राब होने का कारण बनता है. ज्यादा कपड़े भरने से मशीन घूम नहीं पाती है और कपड़े खराब हो जाते हैं. कई ब्रांड्स के कपड़े बड़े मुलायम होते हैं उन्हें वाशिंग मशीन में नहीं धोया जा सकता है. वॉशिंग मशीन के साथ मिली किताब को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसमें कपड़ों को डालें और धोएं.
कपड़ों को सुखाते समय इस बात का रखें ध्यान
कपड़े धोते समय एक बात को याद रखें कि कपड़ों को ज्यादा न निचोड़ें इससे कपड़ों के फटने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं. नए कपड़ों को सुखाने के लिए एक सावधानी और बरतें इन्हें कभी भी तेज धूप में न डालें.
Lifestyle
40 की उम्र के बाद अपनाती है महिलाये ये आदते, इस कारण समय से पहले हो जाती है बूढी
How To Avoid Ageing: 40 की उम्र के बाद (Mistakes After 40) महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है.
Start Doing These Things To Avoid Ageing: महिलाएं अपने जीवन में बहुत सी परेशानियो का सामना करती हैं. लेकिन वो परेशानियों को दुनिया के सामने जग जाहिर नहीं करती हैं. रोज काम की कशमकश और भाग दौड़ के चलते वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं. लम्बी उम्र तक अगर महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको एक हेल्दी लाइफ स्टाइल (Healthy Lifestyle After 40) को फॉलो करना पड़ेगा. 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है. गलत आदतों के चलते उनका शरीर इस उम्र में कई रोगों को पकड़ लेता है. वे कमजोर होने के चलते उन आदतों से ढंग से लड़ भी पाती है. जिसकी वजह से उम्र बढ़ी हुई लगती है.
मीठी चीजें खाना
ज्यादा मीठा खाना किसी के लाइफ के लिए भी सही नहीं होता है चाहें महिला हो या पुरुष. ज्यादा मीठा खाने से शुगर जैसी बीमारी हो सकती है जो आपको बहुत कमजोर कर देती है. साथ ही मोटापा भी आपको जकड़ लेता है. मीठा खाने से एक और दिक्कत ये रहती है की आपको त्वचा सम्बंधित बीमारियां होने लगती है जो आपको उम्र से पहले ही उम्रदराज दिखाने में लग जाती हैं.
पर्याप्त पानी न पीना
पानी पीने की सलाह तो हर डॉक्टर देता है क्यूंकि पानी पीने से आपका शरीर बिमारिओ से बचा रहता है. पर्याप्त पानी न पीने के कारण कई बार महिलाओं को कई बार महिलाओं को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और इसी के चलते उनकी स्किन समय से पहले ही रूखी सूखी हो जाती है जिस कारण वह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लग जाती हैं.
व्यायाम न करना
योग और व्यायाम किसी भी बीमारी से निपटने का एक बहुत अच्छा रास्ता होते हैं. कई बार महिलाएं अपनी बिजी लाइफ के चलते व्यायाम नहीं कर पाती हैं.
40 की उम्र तक पहुंचने तक आपका शरीर थक जाता है और आप समय से पहले ही थक जाते हैं. इसलिए योग और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है.
Lifestyle
अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स
Fix Your Extra Spicy Food: सब्जी में मसाला डालते डालते कई बार मिर्च ज्यादा पड़ जाती है और लोग ये तीखा खाना नहीं खा पाते. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जान ले तीखापन कम करने के आसान उपाय.
Spicy Food: वैसे तो हम इंडियंस को मिर्च मसाले से भरपूर खाना ही पसंद है लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त मिर्च इतनी ज्यादा पड़ जाती हैं कि आंख कान से धुंआ निकलने लग जाता है. ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा हो चुका है. खाना तीखा होने की वजह से लोग खा नहीं पाते और खाना फेंका जाता है.तो अगर आप भी सब्जी बना रही हैं और उसमें मिर्च ज्यादा पड़ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिन्हें अपनाकर आप सब्जी का तीखापन कम कर सकते हैं.
नींबू का रस
अगर आपकी सब्जी में ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो उसके तीखेपन को कम करने के लिए नींबू का रस काफी कारगर है. सब्जी ज्यादा तीखी हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिलाएं, इसके खट्टेपन से तीखापन कट जाता है और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाता है. अगर आप तीखी सब्जी को वेस्ट नहीं करना चाहते और दोबारा सब्जी बनाने के मूड में भी नहीं है तो नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं.
दही या मलाई
दही या मलाई से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले दही या मलाई को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे सब्जी में डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. इससे सब्जी का तीखापन कम हो होगा और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.
देसी घी
सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर सब्जी में मिर्च ज्यादा मात्रा में डल जाए तो उसमें थोड़ा से घी डाल सकते हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ेगा और नमक-मिर्च का स्वाद कम हो जाएगा.
भुना हुआ मैदा
अगर सब्जी बनाते वक्त उसमें ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो तीखेपन को कम करने के लिए मैदा भी काफी कारगर है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेबलस्पून मैदा को तेल में हल्का भून लें, फिर इसे सब्जी में मिला दें, इससे सब्जी में मिर्च का असर कम हो जाएगा.
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto7 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto7 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब7 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

































You must be logged in to post a comment Login