Connect with us

Lifestyle

Health tips: गोलगप्पे के सेवन से हो सकती है अनेक बीमारिया जानिए

Published

on

 

 

Health Tips : गोलगप्पे का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

बरसात में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. खासतौर पर इस सीजन में टाइफाइड होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है. तेलंगाना में टाइफाइड के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय ने इसका जिम्मेदार मशहूर स्ट्रीट फूड पानी पूरी को इसका (Is Pani Puri Harmful) जिम्मेदार ठहराया है.

बता दें कि तेलंगाना में टाइफाइड के मई माह में करीब 27,00 मामले सामने आए हैं. वहीं, जून माह में 2752 मामले सामने आए हैं. पब्लिक हेल्थ निर्देशक डॉ. जी श्रीनिवास ने टाफाइड को “पानी पूरी डिजीज” का नाम दिया है. पानी पूरी की वजह से न सिर्फ टाइफाइड होने का खतरा रहता है, बल्कि ये कई अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

गोलगप्पे खाने से होने वाली समस्याएं – Side Effects of Pani Puri

गोलगप्पे की वजह से न सिर्फ टाइफाइड, बल्कि शरीर में कई अन्य तरह की परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए अधिकतर बच्चों को गोलगप्पे खाने से मना किया जाता है. आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में-

अधिक मात्रा में गोलगप्पे का सेवन करने से डायरिया होने का खतरा रहता है.
अगर आपके बच्चे अधिक गोलगप्पे का सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है.
गोलगप्पे ज्यादा खाने से उल्टी, दस्त और पीलिया होने की संभावना होती है.
पानी पूरी की वजह से अल्सर होने का खतरा रहता है.
पानी पूरी अधिक खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है.
आंतों में सूजन का कारण भी गोलगप्पा हो सकता है.

गोलगप्पे का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है. खासतौर पर बाहर स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पे से इस तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है. बरसात के मौसम में इसलिए गोलगप्पा न खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप गोलगप्पे के शौकीन हैं तो बरसात में बाहर के गोलगप्पे खाने से अवॉइड करें.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

वाशिंग टिप्स: इन तरीको से धोएंगे कपड़े तो नहीं उतरेगा कपड़े का रंग, सालोसाल तक कपड़े में चमक बनी रहेगी

Published

on

 

इन तरीकों से धोएंगे कपड़े तो नहीं होंगे खराब, न ही उड़ेगा उनका रंग

Clothes Washing Tips: अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं (Cloth Care Tips) लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है, इसमें गलती आपकी होती है.

How To Wash Clothes In Right Way: आपने कई बार देखा होगा कि आप कुछ कपड़े खरीदते हैं और कुछ दिन बाद ही उनका रंग उड़ (Dull Clothes) जाता है या कपड़े फट जाते है. हम अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है,  इसमें गलती आपकी होती है. कपड़ों की क्वालिटी पर दोष डालने की जगह आप अपने कपड़े धोने के तरीके (Clothes Washing Tips) के बारे में सोचें. इसलिए अब जब भी आप अपने कपड़ों को धोने के बारे में सोचें तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

कपड़े की जांच करें
किसी भी कपड़े को अगर आप धो रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कपड़े घर पर धोने लायक हैं भी या नहीं. कपड़ों के अंदर ही उन्हें धोने के कंडीश्न्स लिखे रहते हैं इसलिए जब भी आप अपने कपड़ों को धोएं तो उन्हें धोने से पहले उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रख दें. फिर हल्के हाथ से कपड़ों को धोएं. इससे कपड़े के अंदर से आने वाली गंदी महक भी मिट जाएगी और कपड़े का रंग भी नहीं उतरेगा.

लेबल न पढ़ना
महिलाएं अक्सर कपड़ों को धोते समय उनके लेबल्स को नहीं पढ़ती हैं. लेबल्स में लिखा रहता कि कपड़े को कैसे धोयें. यही गलती की वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि आप कपड़े के पीछे बने सिंबल पर कपड़े के धोने के तरीके को अच्छे से पढ़ लें.

मशीन में ज्यादा कपड़े न डालें
वाशिंग मशीन में जरुरत से ज्यादा कपड़े डालना भी कपड़ों को ख़राब होने का कारण बनता है. ज्यादा कपड़े भरने से मशीन घूम नहीं पाती है और कपड़े खराब हो जाते हैं. कई ब्रांड्स के कपड़े बड़े मुलायम होते हैं उन्हें वाशिंग मशीन में नहीं धोया जा सकता है. वॉशिंग मशीन के साथ मिली किताब को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसमें कपड़ों को डालें और धोएं.
कपड़ों को सुखाते समय इस बात का रखें ध्यान
कपड़े धोते समय एक बात को याद रखें कि कपड़ों को ज्यादा न निचोड़ें इससे कपड़ों के फटने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं. नए कपड़ों को सुखाने के लिए एक सावधानी और बरतें इन्हें कभी भी तेज धूप में न डालें.

Continue Reading

Lifestyle

40 की उम्र के बाद अपनाती है महिलाये ये आदते, इस कारण समय से पहले हो जाती है बूढी

Published

on

How To Avoid Ageing: 40 की उम्र के बाद (Mistakes After 40) महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है.

Start Doing These Things To Avoid Ageing: महिलाएं अपने जीवन में बहुत सी परेशानियो का सामना करती हैं. लेकिन वो परेशानियों को दुनिया के सामने जग जाहिर नहीं करती हैं. रोज काम की कशमकश और भाग दौड़ के चलते वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं. लम्बी उम्र तक अगर महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको एक हेल्दी लाइफ स्टाइल (Healthy Lifestyle After 40) को फॉलो करना पड़ेगा. 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है. गलत आदतों के चलते उनका शरीर इस उम्र में कई रोगों को पकड़ लेता है. वे कमजोर होने के चलते उन आदतों से ढंग से लड़ भी पाती है. जिसकी वजह से उम्र बढ़ी हुई लगती है.

मीठी चीजें खाना

ज्यादा मीठा खाना किसी के लाइफ के लिए भी सही नहीं होता है चाहें महिला हो या पुरुष. ज्यादा मीठा खाने से शुगर जैसी बीमारी हो सकती है जो आपको बहुत कमजोर कर देती है. साथ ही मोटापा भी आपको जकड़ लेता है. मीठा खाने से एक और दिक्कत ये रहती है की आपको त्वचा सम्बंधित बीमारियां होने लगती है जो आपको उम्र से पहले ही उम्रदराज दिखाने में लग जाती हैं.

पर्याप्त पानी न पीना

पानी पीने की सलाह तो हर डॉक्टर देता है क्यूंकि पानी पीने से आपका शरीर बिमारिओ से बचा रहता है.  पर्याप्त पानी न पीने के कारण कई बार महिलाओं को कई बार महिलाओं को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और इसी के चलते उनकी स्किन समय से पहले ही रूखी सूखी हो जाती है जिस कारण वह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लग जाती हैं.

व्यायाम न करना

योग और व्यायाम किसी भी बीमारी से निपटने का एक बहुत अच्छा रास्ता होते हैं. कई बार महिलाएं अपनी बिजी लाइफ के चलते व्यायाम नहीं कर पाती हैं.

40 की उम्र तक पहुंचने तक आपका शरीर थक जाता है और आप समय से पहले ही थक जाते हैं. इसलिए योग और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है.

 

Continue Reading

Lifestyle

अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स

Published

on

Fix Your Extra Spicy Food: सब्जी में मसाला डालते डालते कई बार मिर्च ज्यादा पड़ जाती है और लोग ये तीखा खाना नहीं खा पाते. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जान ले तीखापन कम करने के आसान उपाय.

Spicy Food: वैसे तो हम इंडियंस को मिर्च मसाले से भरपूर खाना ही पसंद है लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त मिर्च इतनी ज्यादा पड़ जाती हैं कि आंख कान से धुंआ निकलने लग जाता है. ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा हो चुका है. खाना तीखा होने की वजह से लोग खा नहीं पाते और खाना फेंका जाता है.तो अगर आप भी सब्जी बना रही हैं और उसमें मिर्च ज्यादा पड़ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिन्हें अपनाकर आप सब्जी का तीखापन कम कर सकते हैं.

नींबू का रस
अगर आपकी सब्जी में ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो उसके तीखेपन को कम करने के लिए नींबू का रस काफी  कारगर है. सब्जी ज्यादा तीखी हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिलाएं, इसके खट्टेपन से तीखापन कट जाता है और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाता है. अगर आप तीखी सब्जी को वेस्ट नहीं करना चाहते और दोबारा सब्जी बनाने के मूड में भी नहीं है तो नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही या मलाई
दही या मलाई से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले दही या मलाई को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे सब्जी में डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. इससे सब्जी का तीखापन कम हो होगा और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.

देसी घी 
सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर सब्जी में मिर्च ज्यादा मात्रा में डल जाए तो उसमें थोड़ा से घी डाल सकते हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ेगा और नमक-मिर्च का स्वाद कम हो जाएगा.

भुना हुआ मैदा
अगर सब्जी बनाते वक्त उसमें ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो तीखेपन को कम करने के लिए मैदा भी काफी कारगर है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेबलस्पून मैदा को तेल में हल्का भून लें, फिर इसे सब्जी में मिला दें, इससे सब्जी में मिर्च का असर कम हो जाएगा.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto6 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto6 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • जॉब6 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 5 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

  • 4 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर