Connect with us

Lifestyle

तेजी से हो रहे हैं बाल सफेद,तो इन बीज से करें काला…ये रही बेहतरीन उपाय

Published

on

White Hair Problems Solution: 25 से 30 की उम्र में सफेदी आ जाए तो टेंशन होने लगती है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि अलसी के बीज आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं.कोई भी यंग एज ग्रुप के लोग ये कभी नहीं चाहते कि 25 से 30 की उम्र में ही उनके बालों में सफेदी आ जाए, लेकिन मौजूदा दौर की अजीबोगरीब जीवनशैली और उल्टा पुलटा खान-पान के कारण ऐसी दिक्कतें आम हैं. ऐसे में कई लोग हेयर डाई करते हैं जो केमिकल युक्त होता है और बाल डैमेज हो जाते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप नेचुरल और घेरलू नुस्खा ही अपनाएं.

आर्युवेदिक इलाज
अगर आप कम उम्र में सफेद बालों का आर्युवेदिक इलाज खोज रहें हैं तो अलसी के बीज  को ट्राई कर सकते हैं क्योंकि ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा आए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल हेयर केयर के लिए कैसे किया जा सकता है.

अलसी का बीज क्यों है अहम?
अलसी के बीज में काफी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर्स,विटामिंस,मैक्रोन्यूट्रीएंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. इनको सलाथ या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है. बालों के मामले में अलसी किसी खास फूड से कम नहीं है. इससे स्कैल्प पर नमीं आ जाकी है और हेयर शाइनी बन जाते हैं.

हेयर मास्क लगाएं
आप अलसी के बीज का हेयर मास्क तैयार कर लें और बालों में लगाएं और सूखने का इंतजार करें फिर साफ पानी से धो लें. रेगुलर ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सफेद बाल फिर से काले होने शुरू हो जाएंगे.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

क्या आप भी गठिया रोग’ की समस्या से परेशान है तो अपनाये ये योगासन…

Published

on

By

 

लाइफस्टाइल की गड़बड़ी, विशेषतौर पर बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता के कारण पिछले कुछ वर्षों में गठिया या आर्थराइटिस की समस्या के शिकार लोगों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। यहां तक कि अब कम उम्र वाले लोगों में भी गठिया की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। हड्डियों की इस समस्या में रोगी के लिए चलना और सीढियां चढ़ना तक काफी मुश्किल हो जाता है, समय के साथ यह समस्या बढ़ती जा सकती है।

गठिया एक या अधिक जोड़ों में सूजन की समस्या है। गठिया की स्थिति में जोड़ों में दर्द और जकड़न की समस्या सबसे अधिक देखी जाती रही है। इस स्थिति पर ध्यान न देना समस्या को काफी अधिक बढ़ा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो गठिया में होने वाले दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर दवाएं देते हैं पर इसके लक्षणों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में नियमित रूप से योग का अभ्यास करने की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। वहीं जो लोग नियमित योगाभ्यास करते हैं उनमें आगे चलकर गठिया या हड्डियों की अन्य समस्याओं का जोखिम काफी कम होता है। आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस की समस्या से बचे रहने या इसके लक्षणों को कम करने के लिए किन योगासनों के अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

वीरभद्रासन योग का अभ्यास है फायदेमंद

वीरभद्रासन, शरीर के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने में आपके लिए काफी सहायक अभ्यास है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, क्रोनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करके यह योगासन बाहों, पीठ के निचले हिस्से और पैरों को मजबूत और टोन करता है। यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो डेस्क पर लंबे समय तक काम करते रहते हैं। शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने के साथ संतुलन में सुधार करने में इस योग के विशेष लाभ हैं।

वृक्षासन योग

शरीर की मांसपेशियों में मजबूती और रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने के लिए वृक्षासन योग को विशेष फायदेमंद अभ्यास माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास गठिया की समस्या से आपको लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सहायक है। हालांकि जिन लोगों को गठिया की दिक्कत है उनके लिए वृक्षासन योग करना थोड़ा कठिन हो सकता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाने, शरीर के संतुलन में सुधार करने के साथ एकाग्रता बनाता है और फोकस विकसित करता है।

सेतुबंधासन योग के लाभ

सेतुबंधासन या ब्रिज पोज योग को भी गठिया की समस्याओं से बचाव के लिए काफी कारगर अभ्यास के तौर पर माना जाता है। यह योग मुद्रा रक्त परिसंचरण में सुधार करके गर्दन, रीढ़, छाती और कूल्हों की बेहतर स्ट्रेचिंग में मदद करती है। आर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करने के लिए यह योग काफी फायदेमंद माना जाता है। सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनानी चाहिए।

 

Continue Reading

Lifestyle

Lifestyle: भूलकर भी न करे बच्चो के सामने ऐसी बाते, पढ़ सकता है गलत असर…

Published

on

By

 

Parenting Tips: एक बच्चे पर सबसे ज्यादा असर उसके माता पिता का होता है। बच्चे किसी चीज को देखकर जितना जल्दी सीखते हैं, उतना वह सिखाने पर भी नहीं सीखते। एक बच्चा अपना अधिकतर समय माता पिता के साथ बिताता है, इसलिए उसके बर्ताव व रहन सहन पर माता पिता का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। बच्चे का पहला स्कूल उसका घर ही होता है और माता पिता उसके पहले टीचर। ये वह स्कूल है जहां से वह बड़ा होने तक बाहर नहीं निकला। हर दिन माता पिता का व्यवहार उसके मन मस्तिष्क पर अपना असर छोड़ता रहता है। इसलिए माता पिता के लिए भी जरूरी है कि वह अपने बच्चे के सामने सोच समझकर पेश आएं। माता पिता को बच्चों के सामने अच्छा व्यवहार करना चाहिए ताकि बच्चा भी यही सीखे। वहीं हर माता पिता को अपने बच्चों के सामने कुछ बातें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अभिभावकों की कुछ गलतियां बच्चों के व्यवहार को बिगाड़ सकती हैं और उन्हें पछताने पर मजबूर कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कौन सी बातें माता पिता को बच्चे के सामने कभी नहीं करनी चाहिए।

भाषा की मर्यादा

बच्चा जब बोलना शुरू करता है तो वह वही बोलता है जो आप अक्सर उसके सामने बोलते हैं। माता पिता की भाषा ही एक बच्चा सीखता है। उसे ये पता नहीं होता कि जो वह सुन रहा है उसका क्या मतलब है, वह गलत है या सही। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों के सामने मर्यादित भाषा का उपयोग करना चाहिए। ऐसे शब्द न बोलें जो बच्चा सुनकर दोहराए। भाषा की शैली के साथ ही उसे बोलने के तरीके पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई बात माता पिता रूडली कहते हैं तो बच्चा भी अक्सर रूड होकर बात करता है।

व्यवहार न हो गलत

माता पिता का व्यवहार और रहन सहन बच्चे के पालन पोषण पर गहरा असर पड़ता है। अगर माता पिता एक दूसरे, परिवार के दूसरे सदस्यों या दोस्त पड़ोसियों से अच्छे से व्यवहार करते हैं तो बच्चा भी उसी तरह का व्यवहार करना सीखता है। अगर माता पिता अक्सर लड़ते रहते हैं, किसी का अपमान करते हैं, या अक्सर किसी की बुराई करते रहते हैं तो बच्चा भी लोगों से लड़कर बात करता है, दूसरों का सम्मान नहीं करता और दूसरों में बुराई ढूंढता है।

कई बार बच्चों के सामने पद प्रतिष्ठा का दिखावा करना माता पिता को महंगा पड़ जाता है। वह रुतबे और पद प्रतिष्ठा की बात अक्सर करते हैं, इससे बच्चे के मन में गलत धारणाएं बनने लगती है। बच्चा घमणी, अपनी मन मर्जी का करने वाला और साथी दोस्तों को अपने से कमतर समझने लगता है। वह गलत काम को भी निडर होकर करने लगता है।

माता पिता जब किसी बात को लेकर एक दूसरे या अन्य किसी से झूठ बोलते हैं तो बच्चा भी यह सब अपने सामने देखता है और झूठ बोलना सीख जाता है। उसे लगने लगता है कि झूठ बोलने से काम आसान हो जाता है। इसलिए वह अपने दोस्तों, परिवार से झूठ बोलना शुरू करता है और फिर बड़े बड़े झूठ बोलना शुरू कर देता है।

Continue Reading

Lifestyle

HAIR CARE TIPS: कम उम्र में भी सफेद हो रहे है आपके बाल तो परेशान न हो.. करे इस तेल का इस्तेमाल…

Published

on

 

Celery Oil Benefits: अजवाइन का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. ये हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाता है साथ ही ये वजन कम करने का काम करता है और  कई तरह की बीमारियों से भी राहत देता है. पर क्या आप जानते हैं की अजवाइन का सेवन करने से आपकी त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है. जिसमें खास-तौर पर अजवाइन का तेल काफी लाभकारी होता है, और आपको जानकर हैरानी होगी की इस तेल को आप घर पर ही बना सकते हैं. चलिए आज हम आपको बताएगें अजवाइन के तेल को बनाने की विधि और साथ ही इसके फायदे के बारे में.

तेल बनाने का तरीका-

अजवाइन का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले अच्छी तरह से नारियल का तेल उबाल लें, तेल जब गर्म हो जाए फिर इसमें अजवाइन डाल लें, अजवाइन के पकने के बाद उसमें करी पत्ता डालकर आंच बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें इसके बाद कंटेनर में स्टोर कर लें और नियमित रूप से इसका प्रयोग करें. जानकारी के लिए आपको बता दें की सप्ताह में 2 दिन लगाने से आपकी बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो जाएगी. इसके साथ-साथ इससे आपके बाल भी मजबूत होंगे.

बालों के लिए अजवाइन के तेल फायदे

काला करे-
अजवाइन का तेल लगाने से आपके बालों के सफेद होने की आशंका कम हो सकती है.आपको बता दें की करी पत्ता और नारियल तेल के मिश्रण में कलरिंग एजेंट पाया जाता है जो आपके बालों को काला रखने में मदद करता है साथ ही ये बालों को घना भी बनाता है. ऐसे में अगर आप बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ग्रोथ में मदद करे-
लोग आजकल बालों के झड़ने से काफी परेशान रहते है ऐसे में अजवाइन का तेल बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है और इसका उपयोग करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है. बता दें की अजवाइन में  एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल, और एंटीवायरल गुण पाए जाते है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़4 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़6 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश - दुनिया6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश5 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष3 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई