Lifestyle
Lifestyle: वॉक करना हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है, जाने इससे होने वाले फायदे…
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। व्यायाम करने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है जिससे अंगों में रक्त का संचार ठीक रहने के साथ मांसपेशियां स्वस्थ बनी रहती हैं। हालांकि समय के अभाव में ज्यादातर लोगों के लिए रोजाना व्यायाम कर पाना थोड़ा कठिन हो जाता है, ऐसे लोगों के लिए नियमित रूप से वॉक करने की आदत बनाना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।
वॉक करने या चलने की आदत, शरीर की लगभग सभी बड़ी मांसपेशियों में सक्रियता बढ़ाने के साथ फिटनेस को ठीक बनाए रखने में काफी मददगार है।स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय की बीमारियों पर नजर डाली जाए तो ज्यादातर समस्याओं के लिए सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि गतिहीन जीवनशैली को मुख्य कारक के तौर पर देखा जाता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्याओं को दूर करने में रोजाना कुछ देर चलने की आदत आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। अध्ययनों में यहां तक भी कहा गया है कि रोजाना वॉक करने की आदत शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने का भी अच्छा तरीका हो सकता है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार
रोजाना वॉक करने की आदत आपके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है। दिन में कम से कम 30 मिनट चलना कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को लगभग 19 प्रतिशत तक कम कर सकता है। आप प्रतिदिन चलने की अवधि या दूरी बढ़ाते हैं तो यह जोखिम और भी कम हो सकता है।
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ वॉक करने की आदत मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मददगार है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह चिंता, अवसाद और नकारात्मक सोच को कम करने में मदद कर सकती है।
रोजाना वॉक की आदत के अन्य फायदे
आमतौर पर शारीरिक गतिविधि का जिक्र आते ही इसे जटिल अभ्यास और जिम के व्यायाम से जोड़ दिया जाता है, हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं है। रोजाना ब्रिस्क वॉक जैसे आसान अभ्यास भी आपको स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकते हैं। रोजाना वॉक करने की आदत बनाकर आपको इस तरह के लाभ हो सकते हैं।
स्वस्थ वजन बनाए रखने और शरीर की चर्बी कम करने में सहायक।
हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार।
कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार करने में सहायक।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है।
मांसपेशियों की सहनशक्ति में सुधार होता है।
ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
मूड, अनुभूति, स्मृति और नींद में सुधार होता है।
शारीरिक संतुलन और समन्वय में बेहतर होता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
ऐसी गलतियां न करें
अक्सर देखा जाता है कि वॉक करने के दौरान लोग कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है।
पहला- सिर झुकाकर न चलें। अपने सिर, गर्दन, पीठ और कंधों को सीधी मुद्रा में रखें ताकि आप ठीक से सांस ले सकें। वॉक करने के दौरान दूसरी चीजों जैसे गपशप करना, फ़ोन पर ब्राउजिंग करने जैसी अन्य गतिविधियों से बचें। इससे एकाग्रता में कमी आती है। वॉक के बाद अपने पैर की मांसपेशियों को थोड़ा स्ट्रेच जरूर करें।
वॉक करने के सुरक्षित टिप्स
वॉक करने के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन उपायों का ध्यान रखें।
यदि आप शाम या सुबह के समय टहलते हैं तो इस आदत को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें।
पैरों को आराम देने वाले जूते पहनें।
ढीले, आरामदायक कपड़े पहनें।
हाइड्रेट रहने के लिए टहलने से पहले भरपूर पानी पिएं।
धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाकर वॉक करें।

Lifestyle
डायबिटीज के मरीज करे बेसन की रोटी का सेवन, होंगे फायेदे जाने..

ने के आटे में बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
मधुमेह रोगियों को अपने खाने की आदतों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और यदि वे स्वस्थ आहार नहीं खाते हैं तो मधुमेह रोगियों का ब्लड शुगर स्तर नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। ऐसे में चने के आटे की रोटी खाने से डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। चने का आटा हमारी रसोई में एक महत्वपूर्ण सामग्री है और इसकी मदद से तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बनी रोटी मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
चने के आटे में पाए जाने वाले पोषक तत्व
चने के आटे से बनी रोटी खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं जिससे डायबिटीज से जुड़ी कई समस्याएं नहीं होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें नियमित आटे की तुलना में बहुत कम कैलोरी होती है। इसके अलावा, मूंगफली का आटा पोटेशियम, मैंगनीज, तांबा, जस्ता, विटामिन बी 6 और थायमिन, फाइबर, लोहा, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
मधुमेह के लिए चने का आटा क्यों अच्छा है?
चने के आटे में बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन मरीजों को चने के आटे की रोटी खाने की सलाह देते हैं।
इन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
मधुमेह रोगियों के लिए चने का आटा निस्संदेह एक स्वस्थ विकल्प है। लेकिन इसे रोटी के रूप में ही खाएं, अगर आप बैगूएट या बरोटा खाते हैं, तो इसमें उच्च वसा की मात्रा खराब वसा के स्तर को बढ़ाएगी, जिससे कई हृदय रोग हो सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान चने के आटे की रोटी फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान पीनट बटर ब्रेड खाना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट और आयरन होता है, इसलिए यह बच्चे को जन्मजात बीमारियों से बचाने में उपयोगी हो सकता है। चने के आटे में सैपोनिन और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो दोनों कैंसर के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने में प्रभावी हैं। पाइरेथ्रम से होने वाली समस्याओं में भी चने का आटा बहुत उपयोगी होता है।
Lifestyle
Honey For Mens : पुरुषों के लिए है शहद का सेवन काफी लाभदायक,जानें इसके 5 फायदे

Honey For Mens: क्या आप जानते हैं कि शहद पुरुषों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ स्पर्म काउंट बढ़ता है बल्कि कई तरह की परेशानियों में यह मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हैं.हनी यानी शहद हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है. यानी ऐसे लोग जो शहद नहीं खाते हैं तो बता दें कि आप कई बड़े फायदों से महरूम हैं. खासकर पुरुषों को अपनी डाइट में इसे तुरंत शामिल करना चाहिए. दरअसल, इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे आसानी से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ‘निखिल वत्स ने बताया कि हनी कई प्रकार के होते हैं, लेकिन Royal bee aur manuka हनी सबसे ज्यादा लाभकारी होता है. दरअसल, Manuka Honey न्यूजीलैंड से आता है, जिसमें कई सारी antibacterial properties होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और सेल्स एनर्जी को बढ़ाती है.
1. बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद
Manuka Honey के बारे में आगे बात करते हु निखिल ने बताया कि इसमें antioxidant भी होते हैं, जिससे आपकी स्किन और हेयर की हेल्थ में निखार आ सकता है. यानी पुरुष भी इसको ट्राई कर सकते हैं. इससे आपके बाल संबंधित समस्या भी ठीक हो सकती है. निखिल ने बताया कि इससे आपकी नसें नुचेरल तरीके से खोलने की क्षमता होती है. जिससे, neurodegenerative बीमारी जैसे- Parkinson, Alzheimer को दूर करने में मदद मिलकी है, हालांकि अभी इस बारे में अभी काफी रिसर्च बाकी है.
2. शहद के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद
क्या आप जानते हैं कि शहद के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद मिलती है. यानी ऐसे पुरुष, जिनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी नहीं चल रही है वह शहद का सेवन करना शुरू करें. इससे आपको फायदा मिलेगा. हफ्ते में आप इसे एक बार जरूर खाएं.
3. शहद के सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत
इसके अलावा शहद के सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं. दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते अधिकतर लोगों को इस प्रकार की समस्या होती है. वह एक बार इसका सेवन जरूर करें. इससे आपको फायदे मिलेगा.
4. कब्ज की शिकायत
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है वह भी अपनी डाइट में शहद को शामिल कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. दरअसल, इसके सेवन से आपका पेट ठीक रहता है और किसी भी प्रकार की समस्या आपसे दूर रहती है.
Lifestyle
Cholesterol : बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को इस तरीकें से करें तेजी से काबू ,ये रही 4 चीजें, करें डेली डाइट में शामिल

Cholesterol: कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसके खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है. ऐसे में आपको इससे निपटने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपनाने होंगे नहीं तो हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.कोलेस्ट्रॉल अगर एक बार बढ़ जाए तो बॉडी में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में आपको इससे बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को बदलना होगा नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है. दरअसल, खराब खान-पान के चलते इस तरह की परेशानी होती है. क्या आप जानते हैं कुछ चीजों के सेवन से भी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. तो आइए जानते हैं कि किन फूड्स से आपको दूरी बनानी होगी नहीं तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है.
1. Processed meat से बनाएं दूरी
क्या आप जानते हैं कि Processed meat से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लग जाता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में आपको इसे निपटने के लिए Processed meat को अपनी डाइट से हटाना होगा नहीं तो हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.
2. डेयरी प्रोडक्ट भी डाइट से हटाएं
कुछ लोग डेयरी प्रोडक्ट पर इतने निर्भर होते हैं, कि महीने में 24 दिन यह चीजें खाते हैं, लेकिन बता दें कि ऐसा करके आप अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इससे बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बिगड़ सकती है. ऐसी स्थिति में इससे दूरी बनाएं.
लक्षण
– सीने में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है. अगर आपको यह दिक्कत बार-बार होती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें नहीं तो आगे चलकर आपकी परेशनी बढ़ सकती है.
– मोटापा भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का लक्षण है. यदिर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए.
– आपके पैरों में दर्द होता है तो अलर्ट हो जाइए, क्योंकि इससे भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, ये हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में आपको इस दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoजूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..
-
जॉब7 days agoखान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,ये रही आवेदन की तिथि…मिलेगा 1 लाख 42000 तक सैलरी






























You must be logged in to post a comment Login