Lifestyle
Health Tips : महिलाओं के लिए ये पानी कोई वरदान से कम नहीं है,जानें क्या है ,फ़ायदा…

Health Tips : हलवे को करना हो गर्निश या फिर दूध को बनाना हो हेल्दी, केसर भारतीय रसोई में पाई जाने वाली एक जरूरी चीज है। केसर पानीमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को अच्छा बनाए रखने के साथ व्यक्ति के कई रोगों को भी दूर रखते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं खासकर ऐसी महिलाएं जो नियमित तौर पर केसर का पानी पीती हैं, उन्हें सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
पीरियड्स के दर्द में राहत-
अगर आप अनियमित महावारी, पेट में ऐंठन-दर्द से परेशान रहती हैं तो पीरियड्स के दौरान दर्द से छुटकारा पाने के लिए केसर के चार से पांच रेशे पानी में डालकर उबालकर इस पानी को छानकर पीने से फायदा मिलता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद-
त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए केसर का पानी बेहद उपयोगी होता है। इस पानी को पीने से त्वचा हाइड्रेट रहने के साथ चेहरा मुंहासों और फुंसी की समस्या से भी दूर रहता है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।
झड़ते बालों की समस्या करें कम-
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए केसर का पानी बेहद उपयोगी हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से न सिर्फ बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है बल्कि बालों की जड़े भी मजबूत बनती हैं। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हार्मोन को करें संतुलित-
महिलाएं अक्सर हार्मोन असंतुलन की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में केसर का पानी आपकी इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। केसर का पानी पीने से न केवल हार्मोन संतुलित हो सकते हैं बल्कि काफी हद तक पीएमएस के लक्षणों (मूड स्विंग, फूड क्रेविंग, थकान, चिड़चिड़ापन और अवसाद) को भी कम किया जा सकता है।
मानसिक सेहत को बनाएं रखता है-
महिलाएं अक्सर तनाव, चिंता, डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से घिरी रहती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने में केसर का पानी बेहद मददगार हो सकता है। केसर का पानी मानसिक सेहत को अच्छा बनाकर तनाव, चिंता, डिप्रेशन आदि की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।

Lifestyle
SKIN CARE TIPS: गर्मियों में त्वचा का इस तरह से रखे ख्याल, दूर होगी सारी परेशानी…

गर्मियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। नहीं तो पसीना और अतिरिक्त ऑयल से ना केवल चेहरे पर दाने और मुंहासे की समस्या हो जाती है। वहीं तेज धूप और गर्मी सनबर्न और टैनिंग की वजह बन जाता है। ऐसे में जरूरत है कि चेहरे के साथ ही हाथ और पैरों की त्वचा की रूटीन के हिसाब से देखभाल की जाए। जिससे कि आपकी खूबसूरत त्वचा पर किसी तरह का ग्रहण ना लगे। तो चलिए जानें किस तरह से करें त्वचा की रोजाना देखभाल।
हमारे यहां सर्दी और गर्मी की वजह से स्किन की देखभाल के लिए प्रोडक्ट भी अलग होते हैं। जहां सर्दियों के लिए हैवी मॉइश्चर की क्रीम और लोशन लगाने पड़ते है। जिससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। वहीं गर्मियों के लिए जरूरी है कि पोर्स को ब्लॉक होने से रोका जाए। नहीं तो पसीना और गंदगी की वजह से ब्रेकआउट्स हो जाएंगे।
फेस मिस्ट का करें इस्तेमाल
चेहरे को क्लीन कर मॉइश्चर और सीरम लगाने से पहले फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ स्किन को रिफ्रेश करने का काम करते हैं। बस फेस मिस्ट को इस्तेमाल करने के लिए चेहरे से आठ इंच की दूरी से स्प्रे करें।
गर्मी में त्वचा को मॉइश्चर देने के लिए बेहद लाइट वेट और ऑयल फ्री सीरम या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही टोनर को भी त्वचा पर लगाएं। इसके साथ ही त्वचा को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार स्क्रब के जरिए त्वचा के डेड सेल्स को हटाने का काम करें।
बाहर से त्वचा की देखभाल के साथ ही अंदर से भी त्वचा को हाइड्रेट करना जरूरी है। जिससे त्वचा में चमक बनी रहे। गर्मियों में पानी ढेर सारा पिएं। साथ ही रसेदार फलों का सेवन करें। ये ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे त्वचा भी नेचुरली ग्लो करती है।
Lifestyle
ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में सामने आया है; 75 मिनट का वॉक’ डिप्रेशन से बचाएगी..

अगर आप एक हफ्ते में 75 मिनट भी टहलते हैं, तो डिप्रेशन (अवसाद) का शिकार होने से बच सकते हैं। यह नतीजा ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में सामने आया है। रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सुझाई एक्सरसाइज की अवधि से आधा समय भी कसरत करने पर डिप्रेशन के आसार 20% रह जाते हैं।
एक्सरसाइज से शरीर रहता है खुश
WHO के मुताबिक सप्ताह में 150 मिनट कसरत जरूरी है। वहीं, कैंब्रिज के वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आधा भी समय दें तो शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिन नाम का केमिकल बनता है, जो हमें खुशी का एहसास दिलाता है। इससे डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों की मानें तो कसरत से डिप्रेशन का सामना करने वाले व्यक्ति की सोच में भी बदलाव आता है। इससे वह सामाजिक गतिविधियों में दोबारा सक्रिय होना भी शुरू कर देता है।
1 लाख 90 हजार लोगों पर हुई रिसर्च
यह रिसर्च 1 लाख 90 हजार लोगों पर की गई। इसमें भारत, अमेरिका, रूस, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, जापान समेत यूरोपीय देशों के लोग शामिल थे। अध्ययन में शामिल लोगों में 28 हजार डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिसर्च टीम के अध्यक्ष डॉ. मैथ्यू पिअर्स के मुताबिक शारीरिक गतिविधियों से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होता है। डिप्रेशन के कारण नींद न आना, वजन बढ़ना, आंखें कमजोर होना, थकान, काम में मन नहीं लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दुनिया में 28 करोड़ लोग डिप्रेशन का शिकार
दुनिया में लगभग 28 करोड़ लोग डिप्रेशन की चपेट में हैं। इसके कारण वे लोग लंबे अरसे तक निराशाजनक महसूस करते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार शारीरिक गतिविधियां डिप्रेशन का सामना करने में एंटी-डिप्रेसेंट्स दवाओं से ज्यादा असरदार होती हैं।
Lifestyle
SLEEPING TIPS: वास्तु के अनुसार अलग-अलग दिशा में सिर करके सोने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है जानिए सही दिशा में सोने के फायदे…

हमारी जीवनशैली, खान-पान और नींद की गुणवत्ता का संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। अध्ययनों में रात में अच्छी नींद लेने पर विशेष जोर दिया जाता है। शोध बताते हैं कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, उनमें तनाव, चिंता, अवसाद सहित कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर होता है। नींद पूरी न कर पाने वाले लोगों में हृदय रोग और मधुमेह का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रात में कम से कम 6-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। पर क्या आप जानते हैं कि सोने का तरीका भी आपकी सेहत को प्रभावित करता है?
आप किस तरह से बेड पर सोते हैं, इसका भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव होता है। आयुर्वेद में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि अलग-अलग दिशाओं में सिर करके सोने से भी सेहत पर क्या असर हो सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही जानते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोने को विशेषज्ञ अधिक फायदेमंद मानते हैं?पूर्व दिशा में सिर करके सोना आयुर्वेद शास्त्र में किस तरफ सिर करके सोने से क्या लाभ होता है, इसका जिक्र मिलता है। आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार पूर्व दिशा में सिर करके सोना कुछ स्थितियों में आपके लिए लाभदायक हो सकता है। यदि आप मन को शांत करने, याददाश्त को बढ़ावा देने, रक्त संचरण को ठीक रखना चाहते हैं तो इस दिशा में सिर करके सोने से आपको लाभ मिल सकता है।
पश्चिम दिशा में सिर करके सोना
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम दिशा में सिर करके सोने को वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता है। यह आपकी नींद को बाधित कर सकता है। इस दिशा में सिर करने से नींद से संबंधित विकारों का जोखिम होता है जोकि अच्छी नींद के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। आरामदायक नींद के लिए विशेषज्ञ इस दिशा को उपयुक्त नहीं मानते हैं।
उत्तर दिशा में सिर करके सोना
उत्तर दिशा में सिर करके सोने को प्राय: उचित नहीं माना जाता है। उत्तर दिशा में सिर करके सोने से विद्युत चुंबकीय शक्ति के कारण अच्छी नींद नहीं मिल पाती है। उत्तर में सिर होने से धनात्मक आवेश होता है, जिससे नींद बाधित हो सकती है। आयुर्वेदिक रूप से इस दिशा में सिर करके सोने से रक्त परिसंचरण प्रभावित होने, तनाव और मन की अशांति जैसी समस्याएं हो सकती है।
दक्षिण दिशा में सिर करके सोना
विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण दिशा में भी सिर करके सोना फायदेमंद हो सकता है। दक्षिण की ओर सिर करके सोने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है साथ ही नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। कुछ शोध और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पृथ्वी के विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र के कारण इस दिशा में सिर करके सोने के लाभ होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाली नींद प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए, यह मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
-
जॉब7 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto6 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
ज्योतिष7 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…
-
देश4 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
जॉब7 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login