Lifestyle
Health Tips: शरीर की फुर्ती बनाए रखने के लिए इन योगाआसनो को अपने डेली रूटीन में करे शामिल…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति दिनभर कामकाज में व्यस्त रहता है लेकिन बहुत जल्दी उसकी ऊर्जा में कमी आने लगती है। इसकी वजह गलत लाइफस्टाइल और उचित खानपान न होना है। ज्यादातर लोग अक्सर दिन में थोड़े से काम के बाद थक जाते हैं और ऊर्जा की कमी महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से काम की उत्पादकता कम हो जाती है। आप पूरा दिन सुस्त रहते और इससे आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। ऐसे में आपको खान-पान के साथ ही शारीरिक व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप शरीर की थकान और लो एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी यह योगासन लाभकारी है। अगली स्लाइड्स में जानिए रोजाना किन योगासनों के अभ्यास से आप पूरा दिन ऊर्जावान रह सकते हैं और शरीर की फुर्ती बढ़ा सकते हैं।
उष्ट्रासन करने के लाभ
उष्ट्रासन को कैमल पोज भी कहते हैं। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर बनता है। उष्ट्रासन योगासन पेल्विक मांसपेशियों सहित पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस आसन से रोजाना सुबह करना चाहिए ताकि शरीर ऊर्जावान बने और कार्यक्षमता को बढ़ावा मिले।भुजंगासन योग के फायदे
भुजंगासन योग को कोबरा पोज भी कहा जाता है। भुजंगासन योगाभ्यास शरीर के सभी मुख्य चक्रों को उत्तेजित करता है। इससे शरीर की शक्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। कमर और पीठ में दर्द की शिकायत में भी भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। शरीर में रक्त संचार को ठीक करने के लिए भी भुजंगासन योगासन फायदेमंद है।चक्रासन योग के फायदे
चक्रासन योग को व्हील पोज कहा जाता है। इस योगासन के अभ्यास से शरीर को स्ट्रेच किया जाता है, जिससे ऊर्जा का संचार होता है। हृदय चक्रों के आसपास किसी भी रुकावट को दूर करने, रीढ़ की गतिशीलता और लचीलापन बढ़ाने के लिए यह फायदेमंद योगासन है। पेट की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए चक्रासन योगासन का अभ्यास करना चाहिए।

Lifestyle
Health Tips: गर्मियों में स्वस्थ्य रहने के लिए अपने डेली रूटीन में शामिल करे ये फूड्स…

सर्दियों के मौसम की विदाई हो चुकी है और वसंत का महीना शुरू हो चुका है. सर्दियों और गर्मियों के मौसम के बीच वसंत ऋतु एक तरह से संक्रमण काल होता है जब रातें ठंडी रहती हैं लेकिन दिन गर्म होने लगते हैं. मौसम में हो रहे इस परिवर्तन के बीच खुद को सेहतमंद रखने के लिए ये जरूरी होता है कि अपने खान-पान में ज़रूरी बदलाव किया जाए, जिससे पूरी गर्मियों के दौरान शारीरिक तौर पर किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. यही वजह है कि घरों में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही खान-पान के तौर तरीके भी बदले हुए से नजर आते हैं.वसंत ऋतु से ही अपने खान-पान में किया गया परिवर्तन गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद हो जाता है. आज हम आपको कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आप अभी से सेवन शरू कर देंगे तो गर्मियों के दौरान बीमारियों से बहुत हद तक बचाव हो सकेगा.
इन सीजनल फूड्स को खाना करें शुरू
1. तुरई – तुरई की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसमें विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है. यही वजह है कि इसे वसंत के महीने में खाने की सलाद ही जाती है.2. स्ट्रॉबेरी– स्ट्रॉबेरी का फल देखने में जितना खूबसूरत होता है, शरीर के लिए भी उतना ही फायदा करता है. इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें काफी विटामिन C भी पाया जाता है. इससे इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है.
3. दही– गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद फूड आइटम दही होता है. दही से तैयार होने वाली छाछ भी गर्मियों के लिहाज से सबसे अच्छा पेय होता है. अगर दही का सेवन वसंत के महीने से ही शुरू कर दिया जाता है तो गर्मियों के मौसम तक शरीर का इम्यूनिटी लेवल काफी बेहतर हो जाता है.
4. पपीता – डाइजेशन को बेहतर करने के साथ ही रोग प्रतिरोधकता को बढ़ाने वाला फल है पपीता. गर्मियों के मौसम में रोजाना पपीता खाना चाहिए. इसमें विटामिन C के साथ ही काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो हमें फिट रखने के लिए ज़रूरी होते हैं.
5. नीम की पत्तियां– गर्मियों के मौसम में खुद को एलर्जी से बचाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आज से ही रोजाना सुबह नीम की ताजी पत्तियों को पानी के साथ लेना शुरू कर दें. ये सालभर शरीर को स्वस्थ्य रखने में मददगार होती हैं.
6. कटहल– वसंत के मौसम में कटहल का सेवन पूरी गर्मियों के दौरान फायदेमंद होता है. इसमें काफी औषधीय गुण मौजूद होते हैं. कटहल में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, इसके साथ ही ये हमारे इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने वाला होता है.
7. सहजन की फली – शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सहजन की फली को वैसे तो सालभर खाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे वसंत ऋतु में खाना शुरू कर दिया जाए और सारी गर्मी इसका सेवन किया जाए तो ये शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों में लाभदायक हो सकती है.
Lifestyle
Hair care Tips: अगर आपके भी बाल हो गए है डैमेज, तो करे ये उपाए…
बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल आजकल एक आम बात हो गई है. इन टूल्स की मदद से बालों को स्टाइलिश बनाने के अलावा उनमें शाइन भी लाई जा सकती है, लेकिन अगर इन्हें लगातार इस्तेमाल में लिया जाए, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाल एक समय पर डैमेज हो जाते हैं. इन डैमेज बालों को रिपेयर करना काफी मुश्किल हो जाता है. कहा जाता है कि इसके लिए इन हीटिंग टूल्स के बजाय घरेलू तरीकों से बालों को स्ट्रेट और स्टाइलिश लुक देना बेस्ट रहता है. वैसे इनसे डैमेज हुए बालों को रिपेयर किया जा सकता है बशर्ते उसके लिए सही हेयर केयर रूटीन का फॉलो किया जाना बहुत जरूरी है.घरेलू नुस्खों की खासियत है कि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इन्हें अपनाना भी काफी आसान होता है. हम आपको कुछ ऐसे DIY नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं. जानें
एवोकाडो
जरूरी फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर ऐवोकाडो को हेयर केयर में बेस्ट माना जाता है. इसे जुड़ी होम रेमेडी अपनाकर डैमेज बालों को रिपेयर करके उन्हें फिर से शाइनी भी बनाया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में ऐवोकाडो को मैश कर लें और इसमें एक अंडा मिक्स करके पेस्ट बना लें. ये एक तरह का हेयर मास्क है, जिसे बालों में आंधे घंटे तक लगाए रखना चाहिए. इसे रिमूव करने के लिए नॉर्मन वाटर का इस्तेमाल ही बेस्ट रहता है.
एप्पल साइडर विनेगर
इसमें मौजूद विटामिन और खनिज हेयर ट्रीटमेंट में कारगर होते हैं. इसका हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच विनेगर लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं. साथ इसमें एक अंडा भी मिलाएं. तैयार किए गए मास्क को बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. तय समय के बीत जाने के बाद इस मास्क की मदद से बालों की हल्के हाथों से मसाज करें. अब बालों को नॉर्मल पानी से धो लें. इससे बाल काफी हद तक रिपेयर हो पाएंगे.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है. ये आपके स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है. इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. एलोवेरा आपके बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करता है. इसके मास्क को बनाने के लिए आधा कप कोकोनट ऑयल और तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी. इन दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इससे अपने स्कैल्प पर मसाज करें और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह लगाएं. इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें.
Lifestyle
Health Tips: अगर आप कोरोना से बचना चाहते है तो इन 4 चार आदतों को करे अपने डेली रूटीन में शामिल…

कोरोना के कारण आज पूरे विश्व में डर का माहौल बना हुआ है. इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी लोगों अपनी दहशत फैलाई है. इस वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को अपना रहे हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कमजोर इम्यूनिटी वालों को कोरोना और इसका वेरिएंट ओमिक्रॉन अपनी चपेट में ले रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप हेल्दी रहते हैं, तो आप इस वायरस से खुद को काफी हद तक बचा सकते हैं. इसके लिए सही खानपान के अलावा एक बेहतर रूटीन का फॉलो किया जाना भी बहुत जरूरी है.रूटीन की बात करें, तो ऐसी अनेक चीजें हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि उन्हें रूटीन में क्या-क्या फॉलो करना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप ओमिक्रॉन से खुद को बचा सकते हैं.
जल्दी उठकर व्यायाम करें
अगर आप रोजाना व्यायाम को करने की आदत डाल लेते हैं, तो इससे ओमिक्रॉन से बचाव ही नहीं शरीर की कई परेशानियां भी दूर हो सकती है. व्यायाम के दौरान सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें. ऐसा करने से आपके फेफड़े दुरुस्त होंगे और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार भी आएगा. इतना ही नहीं व्यायाम करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और आप अच्छा भी महसूस करेंगे. व्यायाम हेल्थ ही नहीं स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
डाइट का रखें ध्यान
जंक फूड आजकल लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, लेकिन आपको बता दें कि हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने में इसका अहम रोल रहता है. अगर आपको जंक फूड काफी अच्छा लगता है, तो इसके लिए हफ्ते का एक दिन चुन लें और धीरे-धीरे इसे अपने खानपान से बिल्कुल अलग कर दें. इसकी जगह विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों का सेवन रोजाना करें.
तुलसी के पत्ते खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है और हमें कई बीमारियों से दूर रखती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत करती है. रोजाना खाली पेट 3 से 4 तुलसी की पत्तियों को चबाने की आदत डालें. तुलसी के पत्तों का ये रूटीन आपके पेट के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है. आप चाहे तो तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.
हल्दी वाला दूध
एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों वाली हल्दी का सेवन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि कोविड से बचाव में हल्दी काफी कारगर साबित हुई है. लोगों ने कोविड के बुरे दौर में खुद को बचाने के लिए हल्दी वाला पानी, हल्दी वाला दूध व अन्य तरीकों से इसका सेवन किया. आप चाहे तो रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीकर सो सकते हैं.
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
जॉब7 days agoअसम राइफल्स में निकली बम्फर भर्ती,10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा;उम्मीदवार 12 मार्च तक करें आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login