Connect with us

Lifestyle

इन्वर्टर की बैटरी बार- बार ख़राब होती है तो, अपनाये ये ट्रिक्स..

Published

on

 

Battery जल्दी खराब क्यों होता है | Inverter Battery Jaldi Kharab Kyu Hota Hai🔥 Inverter Battery - YouTube

 

 

 

आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होग

 

 

गर्मियों के सीजन में बिजली की कटौती काफी ज्यादा होती है। ऐसे में गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगवाते हैं। हालांकि, आपका इन्वर्टर कितने लंबे समय तक चलेगा ये उसकी बैटरी लाइफ पर निर्भर करता है।

कई इन्वर्टर की बैटरी लाइफ लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के चल जाती है। वहीं कई बार इन्वर्टर की बैटरी महज एक या दो साल के भीतर ही खराब हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

 

और उसके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा

 

और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।

आपको इन्वर्टर लगाने के लिए हमेशा एक हवादार जगह का इस्तेमाल करना चाहिए। चार्जिंग और ऑपरेशन के समय अक्सर इन्वर्टर की बैटरी गर्म हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर को ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा हो। इस स्थिति में बैटरी जल्दी गर्म नहीं होगी। ऐसे में उसके जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। इन्वर्टर की बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर का प्रयोग होता है। इससे बैटरी लंबे समय तक चलती रहती है। पानी का लेवल ज्यादा या कम होने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको समय समय पर इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल चेक करते रहना चाहिए।

इन्वर्टर को इंस्टॉल करवाने के बाद आपको नियमित तौर पर बैटरी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके यहां पर बिजली कम जाती है। इस स्थिति में आप अपने इन्वर्टर की बैटरी को महीने में एक बार डिस्चार्ज करें और उसको दोबारा चार्ज करें।

इसके अलावा आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी की सतह और किनारों पर धूल नहीं जमने देना चाहिए। आपको इसकी नियमित सफाई करनी चाहिए। इससे बैटरी के जल्द खराब होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

आपको इन्वर्टर की बैटरी के टर्मिनल को जंग से सुरक्षित रखना चाहिए। अगर इसमें जंग लग जाता है। ऐसे में बैटरी की चार्जिंग काफी धीमी होती है। ऐसे में इसको जंग से जितना हो सके उतना सुरक्षित रखें।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

क्या आप भी ब्लड प्रेशर का मरीज है तो, रखे इन बातो का ध्यान..

Published

on

 

 

जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है, हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) उनमें से एक है। एक दशक पहले तक हाइपरटेंशन को मुख्यरूप से बुजुर्गों में होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते देखे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से वैश्विक स्तर पर हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है, ऐसे में इस खतरे को समझते हुए सभी लोगों को कम उम्र से ही बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए।

अध्ययनों से पता चलता है कि हाई ब्लड प्रेशर जीवनभर बनी रहनी वाली समस्या है, दवाइयों के माध्यम से सिर्फ इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हम सभी जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते रहते हैं जो रक्तचाप बढ़ने का कारण बन सकती हैं। हाइपरटेंशन के बढ़ते वैश्विक खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हमारी कौन सी आदतें रक्तचाप बढ़ने का कारण बन सकती हैं? जिनपर सभी लोगों को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि गतिहीन जीवनशैली को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण माना जाता है, हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या उसमें से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने वाले काम करते हैं या फिर नियमित रूप से व्यायाम या शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, उनमें रक्तचाप बढ़ने का जोखिम कई गुना अधिक हो सकता है। इससे बचे रहने के लिए दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करें।

सोडियम युक्त चीजों का अधिक सेवन

सोडियम की अधिकता को रक्तचाप बढ़ाने वाले प्रमुख जोखिम कारकों के रूप में जाना जाता है। सोडियम, नमक का प्रमुख घटक है, ऐसे में ज्यादा नमक युक्त चीजों का सेवन करना आपको हाई ब्लड प्रेशर का रोगी बना सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार सभी लोगों को दिनभर में किसी भी प्रकार से 2,300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा (करीब एक चम्मच) से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

तनाव के कारण बढ़ सकती है समस्या

कई शोध, तनाव लेने को ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारकों में से एक मानते हैं। अधिक तनाव लेने वाले लोगों में क्रोनिक हाइपरटेंशन का जोखिम बढ़ जाता है जिसे हृदय रोगों का कारण माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन के उपाय जैसे योग-मेडिटेशन और स्वस्थ आहार को अपनाने की सलाह दी जाती है। तनाव के स्तर को कंट्रोल करके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ने से रोका जा सकता है।

शराब-धूम्रपान और कैफीन का सेवन

शराब-धूम्रपान की आदत को अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक बताया गया है। इसके अलावा अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने वाले लोगों में भी रक्तचाप बढ़ने का खतरा हो सकता है। विशेषज्ञ सभी लोगों को कैफीन युक्त चीजों का सेवन नियंत्रित करने और शराब-धूम्रपान से बिल्कुल परहेज करने की सलाह देते हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

 

 

Continue Reading

Lifestyle

AC की हवा लेते है आप भी तो हो जाइये सावधान, नही तो हो सकते है आपको ये गंभीर बीमारी… 

Published

on

 

 

गर्मी के दिनों में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकें अपना रहे है। इस लिस्ट में कूलर, पंखा और AC शामिल है जिन्हे लोग अपने घर, कार्यालय और गाड़ी में लगवाते हैं। हालाँकि एसी का अधिक प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जी हाँ, लगातार कई घंटों तक एसी का प्रयोग करने से आप विभिन्न तरह की बीमारियों की भी चपेट में आ सकते है। आप सभी को बता दें कि विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि एसी का निरंतर प्रयोग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जी हाँ और इससे त्वचा में रूखापन आ जाता है, और शरीर के विभिन्न जोड़ों के अंगों में भी रूखापन आ जाता है। जी दरअसल दिनभर एसी का प्रयोग करना स्वास्थ्य को खराब करने के लिए काफी है।

एसी का ज्यादा प्रयोग करने से ये आ रही समस्याएं- एसी का अधिक प्रयोग करने से आंखों और त्वचा पर रूखापन आ जाता है। जी हाँ और इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है, जोकि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। जी दरअसल एसी से सीधे बाहर के वातावरण में जाने से उल्टी आना, चक्कर आना और लू लगने का भी खतरा रहता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा जो लोग हार्ट या किडनी रोग से परेशान है। उनको भी एसी के ज्यादा प्रयोग से दिक्कत हो सकती है। एसी का प्रयोग करने से पसीना नहीं आता इसलिए शरीर के टॉकसिंस बाहर नहीं निकल पाते जोकि बीमारियों का खतरा पैदा करते हैंं।

बरतें सावधानियां- ध्यान रहे एसी के बिल्कूल सामने ना बैठें और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम ना रखें। जी हाँ और इसी के साथ एसी वाले कमरे से एकदम सीधे धूप में ना जाएं और दो घंटे के नियमित अंतराल के बाद एसी को बंद कर दें। आपको बता दें कि छोटे बच्चों के लिए भी एसी की ज्यादा कूलिंग ठीक नहीं है।

Continue Reading

Lifestyle

कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए, आइये जानते है..

Published

on

By

जानें रोजाना कितनी मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए | Know how much salt should be consumed daily

 

 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों और खनिजों की रोजाना संयमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की कमी या अधिकता, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सोडियम भी एक ऐसा ही अति आवश्यक तत्व होता है। सोडियम, नमक का प्रमुख घटक माना जाता है। शरीर में इसकी कमी या अधिकता, दोनों ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।

नमक के अधिक सेवन को जहां ब्लड प्रेशर बढ़ने और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं इसकी कमी शरीर को गंभीर कमजोरी और थकान का एहसास  करा सकती है।

शोध से पता चलता है कि बहुत अधिक नमक खाने वाले लोगों में हृदय रोगों के साथ-साथ मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियंत्रित मात्रा में इसके सेवन को सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं। हालांकि इसके लिए नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं बंद कर देना चाहिए। ऐसा करना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक रूप से सोडियम की मात्रा पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में अधिकतम 2,300 मिलीग्राम या लगभग 1 चम्मच की मात्रा में नमक का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसकी कमी और अधिकता दोनों नुकसानदायक है। कई पैक्ड या जंक खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक हो सकती है, ऐसे में इनके सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

सोडियम की अधिकता

अतिरिक्त सोडियम का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ये स्थितियां हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा देती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो बच्चे नमकीन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं, उनमें मीठे पेय या मीठी चीजों के सेवन की संभावना भी बढ़ जाती है जिसके कारण मोटापे का खतरा हो सकता है। पैक्ड चिप्स और अन्य चीजों से सोडियम का उपभोग बढ़ने का जोखिम रहता है।

सोडियम की कमी

शरीर में सोडियम की कमी होना भी आपके लिए समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्या सबसे आम है। कुछ स्थितियों में लगातार सोडियम की कमी बने रहने को विशेषज्ञ कई अन्य बीमारियों का भी कारण मानते हैं।
एडिसन रोग
छोटी आंत में रुकावट
दस्त और उल्टी
थायराइड की समस्या।
दिल की धड़कनों की अनियमितता।
जलन होना।

इन बातों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई सोडियम वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।  यदि संभव हो तो भोजन में ऊपर से नमक मिलाने से बचना चाहिए। ऐडेड सॉल्ट के कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। सोडियम की अधिकता या कमी के कारण होने वाली समस्याओं की स्थिति में तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़9 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़12 hours ago

CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

  दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक...

छत्तीसगढ़1 day ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़1 day ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
Tech & Auto3 hours ago

इलेक्ट्रिक स्कटूर: सबसे सस्ते दामो में लॉन्च होने जा रही है यह TVS SCOOTER जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

ज्योतिष3 hours ago

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

जॉब3 hours ago

ग्रुप सी के तहत निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब7 hours ago

SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब8 hours ago

यहां कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 991 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    शिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…