Connect with us

ट्रेन में करना है सफर तो TTE को देनी होगी ये जानकारी, जानें नया नियम

Published

on

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के लिए नए नियम जारी किए हैं. इसके मुताबिक, स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की अपनी पूरी जानकारी देनी होगी. इसके लिए ट्रेन में TTE हर यात्री की डिटेल लिखेंगे. इसके लिए रेलवे ने एक शीट जारी की है. इस शीट में TTE को यात्री का नाम, पता, मोबाइल नंबर, कहां जा रहे हैं, जैसी सारी जानकारी कागज पर लिखनी है. रेलवे ये लिस्ट संबंधित राज्यों को देगी ताकि जो यात्री वहां पहुंचे हैं उनकी जानकारी तुरंत राज्य को दी जाए.

शीट में यात्रियों का नाम, ट्रेन का नाम, कोच नंबर, यात्रा करने की तिथि, पीएनआर नंबर, बर्थ नंबर, कोच नंबर, नाम, डेस्टिनेशन एड्रेस, मोबाइल नंबर के साथ टीटीई का नाम और हस्ताक्षर होगा.

टिकट बुक करते समय देनी होगी ये जानकारी

रेलवे ने ट्रेन यात्रियों से टिकट बुकिंग के दौरान अहम जानकारी मांगी है. यात्री जिस पते पर पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर कर रहे हैं, वो जानकारी @RailMinIndia को देनी होगी. ये कदम कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के लिहाज से अहम होगा. नया प्रावधान 13 मई से शामिल किया गया है. इसके लिए आईआरसीटीसी ने 13 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग फॉर्म में यात्रियों को डेस्टिनेशन एड्रेस की जानकारी देनी होगी.

30 जून तक रेलवे ने कैंसिल किए सभी टिकट

भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं. यानी 30 जून तक नियमित ट्रेनें नहीं चलेंगी. अभी कोई नया रिजर्वेंशन नहीं लिया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही रिफंड हो जाएगा. दरअसल, लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से देशभर में ट्रेनें बंद हैं. इस बीच आईआरसीटीसी में 14 अप्रैल तक टिकटों का रिजर्वेशन हो रहा था. 22 मार्च से पहले भी लाखों लोगों ने ऑनलाइन और काउंटर के जरिए टिकट खरीदे थे. हालांकि, लॉकडाउन के ऐलान के बाद ट्रेनें बंद हो गई और यात्रियों का पैसा अटक गया. अब इन सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया गया और रिफंड किया जाएगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Published

on

By

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस संबंध में MPSC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से 210 पदों पर भर्ती होना है। यहां ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। प्री-परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को और मुख्य परीक्षा 7, 8 और 9 मई, 2022 को होगी।

इन 7 स्टेप्स में करें आवेदन

  1. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट्र mpsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Online Facilities सेक्शन में Online Application System लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पासवर्ड आएगा। फिर Log in लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
  7. इसके अलावा, ऑफिशियल पोर्टल mpsconline.gov.in पर विजिट करके भी आवेदन किया जा सकता है।

योग्यता

जारी नोटिफिकेशन में कैंडिडेट्स की कैटेगरी के अनुसार, पदों का विवरण दिया गया है। इसके साथ ही, पदों के अनुसार योग्यता व संबंधित अन्य पात्रता की जानकारी भी दी गई है। इस रिक्रूटमेंट के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर धरना जारी।

Published

on

By

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना काल के दौरान पहली और दूसरी लहर में जिन अस्थायी कोविड-19 कर्मचारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सेवा दी थीं। अब वर्तमान में उन्हीं के सामने आर्थिक तंगी के साथ ही रोजगार की चिंता सता रही है। वर्तमान में कोरोना वायरस कम होने पर अब उन कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

इसके विरोध में क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर धरना देकर पुनः काम पर लिए जाने की मांग की जा रही है। मालूम हो कि कोरोना वायरस संघ के कर्मी पिछले डेढ़ महीने से लगातार बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में अभी भी स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बनी हुई है और वर्तमान में नई भर्ती भी ली जानी है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी अस्थायी कोविड 19 कर्मचारियों को कार्य पर रखा जाए और जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है उन्हें पुनः काम पर रखा जाए।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के दौरान डाक्टर, माइक्रोबायोलाजिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य संयोजक, वार्ड बाय, कंप्यूटर आपरेटर, सफाई कर्मी आदि कामों पर अस्थायी नियुक्ति में रखे गए थे। धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कोविड-19 कर्मचारियों में से हुमेश जायसवाल, विनय कुमार, अजमत सिद्दीकी, विकास कुमार, गंगाराम धीवर, प्रवीण चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, अनिता राठौर आदि का कहना है कि एनएचएम के तहत संविदा या फिर नियमित कर कर्मियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कवर्धा में प्रशासन मुस्तैद, दो समुदायों में टकराव के बाद लगाई गई धारा 144

Published

on

By

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला स्थित कवर्धा कस्बे में शुक्रवार को धारा 144 लगा दी गई। यह फैसला इस इलाके में दो समुदायों के बीच धार्मिक झंडा हटाने को लेकर हुए विवाद को बाद लिया गया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं कस्बे में करीब 500 पुलिसवालों को तैनात कर दिया गया है। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात और सोमवार को शांति समिति की बैठक बुलाई थी। इस दौरान लोगों से आने वाले त्योहारों के मद्देनजर लोहरा चौक से धार्मिक झंडा हटाने के लिए कहा गया था। अधिकारी के मुताबिक यह कदम क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मीटिंग के दौरान दोनों पक्ष झंडा हटाने के लिए सहमत हो गए थे। लेकिन दोनों समुदायों से कुछ युवा मौके पर पहुंच गए और पूरा मामला एक गलत दिशा में चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर रवाना हुआ और हालात पर नियंत्रण किया गया। एसपी ने बताया कि कस्बे में फ्लैग मार्च चल रहा है। वहीं डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी है।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़35 mins ago

क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर धरना जारी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना काल के दौरान पहली और दूसरी लहर में जिन अस्थायी कोविड-19 कर्मचारियों ने अपनी...

छत्तीसगढ़1 hour ago

कबीरधाम जिले के कवर्धा में प्रशासन मुस्तैद, दो समुदायों में टकराव के बाद लगाई गई धारा 144

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला स्थित कवर्धा कस्बे में शुक्रवार को धारा 144 लगा दी गई। यह फैसला इस इलाके में...

छत्तीसगढ़2 hours ago

झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल के बाद आज बड़ी संख्या में तमाम लोग सड़क पर लाठियां, और डंडे लेकर निकल आए

  छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। दो दिन पहले झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल के...

छत्तीसगढ़2 hours ago

तीन साल बाद भी प्रशिक्षित पटवारियों को नौकरी नहीं मिली, प्रशिक्षित पटवारियों को तत्काल नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रशिक्षित पटवारियों का धरना प्रदर्शन जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगभग तीन साल बाद भी प्रशिक्षित पटवारियों को नौकरी नहीं मिली है। इसकी वजह से...

छत्तीसगढ़3 hours ago

प्रतिदिन बंद होती है बिजली, शिकायत के बाद भी नहीं मिल रही कॉलोनीवासियों को राहत।

रेलवे अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देने का दावा तो करती है। पर हकीकत में ऐसा नहीं है। कंस्ट्रक्शन कॉलोनीवासी...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया4 days ago

    सरकारी कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन में डबल बोनस, जानें कितनी आएगी सैलरी?

  • देश - दुनिया6 days ago

    तीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान

  • देश - दुनिया6 days ago

    LIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये

  • देश - दुनिया6 days ago

    न नौकरी, न घर और न गाड़ी, जानें कैसे अपना खर्च चलाते हैं ‘बेरोजगार’ कन्हैया कुमार

  • देश - दुनिया6 days ago

    एसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस

  • देश - दुनिया3 days ago

    PPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें

  • छत्तीसगढ़4 days ago

    आज काली पट्टी लगाकर मौन धरना देंगी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी

  • देश - दुनिया5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनस, आज जरूर चेक करें सैलेरी का SMS, जानें कितनी आएगी सैलरी?

  • देश - दुनिया6 days ago

    1 अक्टूबर से बदल रहा है ये 7 जरूरी नियम, सैलरी से लेकर पेमेंट सिस्टम में होगा बदलाव

  • देश - दुनिया3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए किस दिन होगी नीलामी