छत्तीसगढ़
साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ : साइबर अपराधों की जांच में आएगी तेजी – सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आज पुलिस मुख्यालय में स्थापित राज्य साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में होने वाले साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की यह अच्छी पहल है। इससे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों को तेजी से सुलझाने में सहायता मिलेगी। साथ ही यहां से अन्य पुलिस थानों को भी साइबर अपराधों के अनुसंधान में जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी मदद मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्य साइबर पुलिस थाना का मुआयना भी किया। उनके साथ ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर बिश्नोई भी मौजूद थे। वहीं पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय का यह साइबर थाना लोगों को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक करे, जिससे कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से घटने वाले अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, विकासखंड एवं पंचायत स्तर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों में तकनीक का इस्तेमाल और डॉटा चोरी लगातार बढ़ रही है। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। उन्होंने पुलिस बल को इसके लिए जरूरी तकनीकी प्रशिक्षण और उपकरण भी उपलब्ध कराने कहा।
गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में कहा कि रोजमर्रा के जीवन में इंटरनेट और तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। इसने जहां लोगों को कई सुविधाएं दी हैं, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। तकनीक में सेंध लगाकर और भय दोहन कर अपराधी नए-नए किस्म के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जांच की अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से ही इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस विभाग अपराधों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पूरी व्यवस्था और तैयारी रखें। श्री साहू ने बताया कि मैदानी थानों और राज्य साइबर पुलिस थाना के बीच बेहतर समन्वय और मार्गदर्शन के लिए सभी पुलिस रेंज मुख्यालयों में भी इस तरह के साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी।
विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य साइबर पुलिस थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (यथा संशोधित)-2000 के अंतर्गत बड़े मामलों को पंजीबद्ध कर उनकी विवेचना की जाएगी। शेष साइबर प्रकरण पूर्वानुसार सामान्य थानों में पंजीबद्ध किए जाते रहेंगे। महत्त्वपूर्ण प्रकरणों की विवेचना के साथ ही यह थाना न केवल सभी जिला इकाईयों को सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन देगा, बल्कि केन्द्र सरकार के साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टल्स और अंतरराज्यीय मामलों में समन्वय संबंधित कार्यों को भी अंजाम देगा। राज्य साइबर पुलिस थाना में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में लैब भी स्थापित किया गया है। राज्य साइबर पुलिस थाना के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए।
छत्तीसगढ़
CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…
दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक गाय के बछड़े को पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसका मांस खाने की नीयत से धारदार हथियार से काटने लगा। इससे पहले की युवक बछड़े की हत्या करता पड़ोस में रहने वाली महिला वहां पहुंच गई। उसने न सिर्फ बछड़े की जान बचाई बल्कि थाने में भी शिकायत दर्ज कारई। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। भिलाई 3 थाना पुलिस के मुताबिक बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा मकान नंबर 138 में रहने वाली शकुंतला बनोदे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस मे रहने वाला नेहाल बरया रात में घूम रहे पालतू बछड़े को पकड़कर ले गया। वह अपने घर में उसका मांस खाने की नीयत से बछड़े को काटने वाला था। नेहाल ने जैसे ही कान और पूंछ का काटा बछड़ा जोर-जोर से रंभाने लगा। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर शकुंतला को शक हुआ। वह अपने बेटे को लेकर नेहाल के घर गई तो देखा कि वह बछड़े का कान और पूंछ काट चुका है। नेहाल ने धारदार चाकू से बछड़े के शरीर में भी कई कट मारे थे, जिससे उसका काफी खून बह रहा था। शकुंतला और उसके बेटे ने तुरंत नेहाल के कब्जे से बछड़े को छुड़ाया और अपने घर ले गई।
जान बचाकर भागा आरोपी
जैसे ही शकुंतला और उसका बेटा बछड़े को लहूलुहान हालत में लेकर अपने घर पहुंचे तो लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने जैसे ही पूरा माजरा जाना वह आक्रोशित हो गए। इससे पहले की मोहल्ले के लोग नेहाल को पकड़कर मारते वह वहां से भाग गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के छापेमारी शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण आरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़
बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..
बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई लगातार 13वें महीने डबल डिजिट में बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर अप्रैल में 15.08% पर पहुंच गई। दिसंबर 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15% के पार पहुंची है। दिसंबर 1998 में ये 15.32% पर थी।
इससे पहले ये मार्च 2022 में ये 14.55% पर, जबकि फरवरी में 13.11% पर थी। अप्रैल 2021 से थोक महंगाई डबल डिजिट में बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।
रिकॉर्ड तोड़ती महंगाई
महीना महंगाई दर
अप्रैल 10.74%
मई 13.11%
जून 12.07%
जुलाई 11.16%
अगस्त 11.64%
सितंबर 10.66%
अक्टूबर 13.83%
नवंबर 14.87%
दिसंबर 14.27%
जनवरी 13.68%
फरवरी 13.11%
मार्च 14.55%
अप्रैल 15.08%
ईधन और ऊर्जा ने बढ़ाई महंगाई
अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35% रही है, जो मार्च 2022 में ये 8.06% पर थी। फ्यूल और पावर की महंगाई दर बढ़कर 38.66% पर जा पहुंची है, जो मार्च 2022 में 34.52% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर अप्रैल में 10.85% रही है, जो मार्च 2022 में 10.71% रही थी।
8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई
इससे पहले खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई 8 साल के पीक पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई। मई 2014 में महंगाई 8.32% थी।
महंगाई कैसे मापी जाती है?
भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल, यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। ये कीमतें थोक में किए गए सौदों से जुड़ी होती हैं।
दोनों तरह की महंगाई को मापने के लिए अलग-अलग आइटम को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 20.02% और फ्यूल एंड पावर 14.23% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07%, कपड़े की 6.53% और फ्यूल सहित अन्य आइटम की भी भागीदारी होती है।
छत्तीसगढ़
today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह से देश में सोमवार के मुकाबले कोरोना से थोड़ी सी राहत देखने को मिली। मंगलवार को कोरोना के एक्टिव केस भी करीब 2 हजार कम हुए हैं। बीते दिन देश में कोरोना के 15,057 केस सामने आए, वहीं एक दिन पहले इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 दर्ज की गई थी। शनिवार को 1,913 नए केस मिले थे।
भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है। अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 3,10,218 डोज लगाई गई। पिछले 24 घंटे में 2,156 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 42,572,697 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 242 हो गई है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% पहुंचा
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन 377 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह है कि 910 लोग रिकवर हो गए। दिल्ली में अभी 3,228 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं। बीते दिन यहां सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 3.37% हो गई है और कंटोनमेंट जोन की संख्या 1,486 है।
इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के 129 नए केस सामने आए और 121 मरीज स्वस्थ्य हुए। उत्तर प्रदेश में 138 नए मरीज मिले जबकि 186 मरीज रिकवर हो गए। वहीं हरियाणा में 218 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 428 मरीज रिकवर हो गए।
भारत ने विकसित की mRNA वैक्सीन तकनीक, देश में कम होंगे कोरोना केस
mRNA वैक्सीन तकनीक को लेकर सेंटर फार सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलाजी (CCMB) के CEO डाक्टर एन मधुसूदन राव ने दावा किया है कि उन्होंने भारत में इस तकनीक को विकसित कर लिया है। मधुसूदन राव ने कहा mRNA वैक्सीन तकनीक से देश में कोरोना केस कम होंगे। साथ ही इससे वैक्सीन का संक्रमण पर अधिक असर पड़ेगा।
-
जॉब6 days ago
बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days ago
भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days ago
यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago
SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago
डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days ago
बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago
लेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days ago
यहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days ago
शिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days ago
डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
You must be logged in to post a comment Login