Connect with us

देश - दुनिया

कामयाबी का सफ़र: कड़ी मेहनत से किसान का बेटा बना IAS ऑफिसर, 3 बार फेल होने से नही मानी हार, पढ़े इनकी सफलता की कहानी…

Published

on

 

 

 

अनपढ़ मां-बाप ने बेटे को पढ़ाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले IIT और अब IAS। बिना कोचिंग के चौथी बार में इस मुकाम तक पहुंचे। इससे पहले जब कैंपस प्लेसमेंट और सिविल सर्विस का ऑप्शन आया तो उन्होंने प्लेसमेंट को ठुकरा सिविल सर्विस की तैयारी करने की सोची।

यह कहानी है जोधपुर के तिवरी तहसील के रामपुरा के राम नगर में रहने वाले सोहनलाल (26) की। सोमवार को आए रिजल्ट में सोहनलाल ने 681वीं रैंक हासिल की है। किसान परिवार होने के बाद भी सोहनलाल के पिता गोरधन ने बेटे को मुंबई से IIT करवाई। सोहनलाल ने बताया कि 10वीं तक गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई हुई। इसके बाद 11वीं में कोटा आ गए। 12वीं भी कोटा से पास की और IIT में सिलेक्शन हुआ। 2018 में IIT कंप्लीट होने के साथ ही IAS की तैयारी शुरू कर दी थी। 4 साल की तैयारी के बाद सोहनलाल का सिलेक्शन हुआ।पिता बोले: बच्चे मोबाइल से दूर रहे, हमारी मेहनत सफल हुई
पिता ने जब बेटे सोहनलाल के संघर्ष को बताना शुरू किया तो वे एक बार के लिए खुद भावुक हो गए। वे बोले कि मुझे खुशी है कि मेरे बच्चों ने हमारी मेहनत को सफल कर दिया। आज के जमाने में बच्चे मोबाइल के बिना नहीं रह सकते हैं, लेकिन मैंने बच्चों को जब तक उनकी पढ़ाई नहीं हुई मोबाइल से हमेशा दूर रखा। वे पढ़ने के लिए केवल उसका उपयोग करते थे। हमें खुशी है कि बेटे ने हमारे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।

प्लेसमेंट के लिए अप्लाई नहीं किया
सोहनलाल ने बताया कि मुंबई IIT से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई पूरी की थी। इस बीच जब एक सीनियर का IAS में सिलेक्शन हुआ तो पता चला IAS क्या होता है। इसके लिए बडे़ भाई श्रवण ने मोटिवेट किया। 2018 में जब प्लेसमेंट का टाइम आया तो अप्लाई नहीं किया।

भाई ने समझाया कि प्राइवेट नौकरी करनी है तो वो बाद में भी कर लेंगे। इस पर IIT फाइनल ईयर से ही तैयारी शुरू कर दी। पहली बार में इंटरव्यू तक पहुंचा, लेकिन सिलेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे और तीसरी बार में प्री भी क्लियर नहीं कर सका। चौथी बार में सिलेक्शन हुआ।

यू-ट्यूब देख नोट्स तैयार करते, रोजाना 7 से 8 घंटे की तैयारी
सोहनलाल ने बताया कि तीसरी बार सिलेक्शन नहीं हुआ तो जॉब करने की सोची। एक बार ख्याल भी आया कि अब जॉब कर लेते हैं, लेकिन खुद को एक और मौका देने की सोची। सोहनलाल ने बताया कि कोचिंग जॉइन नहीं की थी। इसलिए यू-ट्यूब देखकर पढ़ाई करता था। वहीं से नोट्स बनाता। रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करता। सोहन बताते हैं कि अब उनका सपना है कि गांव के लोगों को वे सुविधाएं पहुंचाएं जो उन्हें अब तक नहीं मिलीं।किसान परिवार से हैं सोहनलाल .
सोहनलाल के पिता गोरधन राम की गांव में ही 15 बीघा जमीन है। मां मीरा देवी आज भी मनरेगा में मजदूरी करती है। परिवार में एक बड़ा भाई श्रवण और दो बहन वसंत और सुमित्रा है। श्रवण साइबर एक्सपर्ट हैं और अमेरिका में रहकर PhD कर रहे हैं। वसंत राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है। दूसरी बहन सुमित्रा B Ed पास हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

बड़ा हादसा: सफाई के दौरान गड्ढे में जा गिरा मजदुर, बचाने की होड़ में JCB से हुआ ये.. जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान.. पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

 

तमिलनाडु के मदुरै शहर में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां बीते रोज एक सफाई कर्मचारी पहले तो सफाई के दौरान गड्ढे में दफन हो गया, उसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने हड़बड़ाहट में उसका रेस्क्यू करने की कोशिश की। इस वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।

दरअसल, इरोड जिले का सतीश उर्फ ​​वीरनन कल दोपहर करीब 3 बजे विलंगुडी में एक 11 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान गलती से मलबे में दब गया था। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए फायर फाइटर्स या फिर रेस्क्यू टीम को बुलाने की जगह JCB से खुदाई शुरू कर दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

CM ने परिजनों की दी 10 लाख की मदद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने साइट इंजीनियर सिकंदर, साइट सुपरवाइजर बालू और JCB ऑपरेटर सुरेश को गिरफ्तार किया है। इन सब के ऊपर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

2 फीट से भी कम चौड़ा था गड्ढा
हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और शाम करीब साढ़े पांच बजे रस्सियों के जरिए शव को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह गड्ढा 2 फीट से कम चौड़ा था और एक बार में सिर्फ एक इंसान में इसमें जा सकता था। इस हादसे को लेकर कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर मजदूरों की सेफ्टी के लिए उन्हें रस्सी से सहारे ही गड्ढे में उतारा जाता है। फिलहाल मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

SIDHU MOOSEWALA को याद कर रो पड़े नाइजीरिया के रैपर, उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में दी श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया में शोक की लहर है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपरका सामने आया है। लाइव शो के दौरान वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। यहां तक कि उनका रोना निकल गया। उन्होंने बाद में मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।

मूसेवाला के साथ मिक्सटेप में कर रहे थे काम

सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। उन्होंने मूसेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।

पिता ने भी सिग्नेचर स्टाइल में दी थी अंतिम विदाई

इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी बेटे को उनके सिग्नेचर स्टाइल में विदाई दी थी। 30 मई को मूसेवाला की शव यात्रा के दौरा पिता प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में खड़े होकर मूसेवाला के अंदाज में प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।

Continue Reading

देश - दुनिया

AIRTEL रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है ये खास प्लान, DATA, अनलिमिटेड कॉलिंग, और OTT…

Published

on

 

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।जा
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल भी 30 दिनों के लिए मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।

एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम का 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब5 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    बस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…

  • जॉब4 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..