ज्योतिष
जानिए चेहरे पर तिल का होना भाग्य शास्त्र क्या कहता है

Mole On Face: मनुष्य के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे कई काले-और लाल बिंदू देखने को मिलते हैं, जिन्हें तिल कहा जाता है. ये तिल यदि चेहरे पर हों तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं. वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ये तिल आपके जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं, जिनमें कुछ अच्छे माने जाते हैं वहीं कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में तिल से मनुष्य के व्यक्तित्व का भी पता लगाया जा सकता है. आज के इस आर्टिकल में हमें भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी (पौद्दार) ने चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर बने तिल के बारे में बताया है. आइए जानते हैं.
होंठ पर तिल
ऊपरी होंठ के दांए तरफ तिल हो तो जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलता है.
ऊपरी होंठ के बाएं तरफ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक माना जाता है.
निचले होंठ के दांए तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं. साथ ही साथ इन्हें भोजन से कोई खास लगाव नहीं होता, लेकिन विपरीत जेंडर इन्हें अधिक आकर्षित करते हैं.
निचले होंठ के बाएं तरफ तिल होना किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है एवं ऐसे व्यक्ति अच्छा भोजन खाने और नए वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं.आईब्रो पर तिल
यदि दोनों आईब्रो पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है.
दाहिनी आईब्रो पर तिल सुखमय और बाईं आईब्रो पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है.
दोनों आईब्रो के ठीक बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है. ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं.
नाक पर तिल
नाक के अग्र भाग पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं.
नाक के नीचे (मूछ वाली जगह) पर कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होते हैं और नींद बहुत अधिक पसंद करते हैं.
नाक के दाहिने हिस्से पर तिल जीवन में सुख, धन-सम्पत्ति की कमी नहीं होगी दर्शाता है.
नाक के बाएं हिस्से पर तिल जीवन में संघर्ष, सफलता में अड़चने आएगी दर्शाता है.
माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना धन हमेशा बढ़ता रहेगा का संकेत देता है.
ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है.
माथे पर तिल
माथे के बाईं तरफ तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है.
गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं.
बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले होते हैं.
ठोड़ी पर तिल
ठोड़ी पर तिल इस बात का सूचक है कि व्यक्ति सफल और संतुष्ट है.
ठोड़ी पर तिल का होना भी शुभ होता है. व्यक्ति के पास हमेशा धन प्राप्ति का साधन रहता है.
जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है.
जिस पुरुष ठोड़ी पर तिल होता है, उसका स्त्री से प्रेम नहीं रहता है स्त्री से मनमुटाव रहता है.
आंख पर तिल
दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है.
बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं. आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं.
दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बाईं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का संकेत देता है.

ज्योतिष
VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक, यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।
ज्योतिष
Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा में न लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

Horseshoe benefits: अकसर लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इसके लिए वे ना जानें कौन-कौन से उपाय भी करते हैं. लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है. जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है।बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं.
घोड़े की नाल लगाएं ऐसे
आप बाजार से सबसे पहले घोड़े की नाल खरीद कर लाएं. अगर आप चाहें तो लोहार से बनवा भी सकते हैं. अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं. उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं. ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी. अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें
लगाएं घोड़े की नाल इस दिशा में
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.
ज्योतिष
Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoराष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login