ज्योतिष
राशिफल: ये पाँच राशि वालों के लिए मई का महिना रहना वाला है शुभ, हो सकती है संपत्ति में अपार लाभ.. देखे क्या है आपकी राशि…

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल
आज के दिन आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण कुछ अलग रहेगा और परिवार में आपकी शान बढ़ेगी,क्योंकि आपकी बात का मान रखा जाएगा जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग विदेशों में जाकर बसना चाहते हैं उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,क्योंकि उसमें यदि आपको कुछ पुराना रोग चल रहा हैं,तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज जीवनसाथी से चल रहे वाद विवादों को समाप्त करना होगा।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी कामों में पैसा लगाने के आज योग बनते नजर आ रहे हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज यदि आप रुपए-पैसे का लेनदेन करेंगे,तो वह भी सावधानी से करना होगा। आपको किसी से भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो वह आपकी बात का बुरा मान सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप उसे उन्हें कम करने की कोशिश में लगे रहेंगे,लेकिन वह कम नहीं होंगे। परिवार में आज किसी सदस्य की सफलता पर गर्व होगा व आपके कुल का नाम रोशन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी,लेकिन खर्चों में अधिकता होने के कारण आपका धन कोष में कमी आ सकती है। आप यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं,तो आपको साझेदारी से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप पैसों की जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी परिजन से कोई बहसबाजी भी हो सकती है। आपको किसी समारोह में तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको अपनी भाई बहनों से चल रहे अवरोधों को भी समाप्त करना होगा। यदि आप किसी एलआईसी या एफडी आदि में धन संचय करने की सोच रहे हैं,तो अवश्य करें। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा,जिनका आपको हिम्मत से सामना करना होगा और घर परिवार में भी कोई कलह उत्पन्न होने पर आपको दोनों पक्षों को सुनना बेहतर रहेगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। यदि आपका कोई भूमि व वाहन संबंधित मामला विवादित है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि महिलाएं किसी घरेलू कार्य या व्यवसाय को शुरू करना चाहती है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सुबह से ही एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। यदि आप व्यापार में कुछ परियोजनाओं में धन लगाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी,लेकिन आपको किसी काम को कल पर नहीं टालना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह काम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी।
तुला दैनिक राशिफल
र्धारित लक्ष्य को बनाकर अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी शुरू कर देनी चाहिए,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। धन के मामले में आज बढ़ोतरी होगी और आप अपना कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को करते समय अपने मन में चल रहे अवरोधों को शांत करना होगा। गृहस्थ जीवन में नयापन आएगा,लेकिन संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे और यदि आपके भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो आप उसके लिए किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आप मेहनत से अपने हर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। यदि आपने कभी किसी को उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और किसी दूसरी नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहे है,तो उनको वह प्रयास सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोग यदि बैंक से ऋण लेना चाहते हैं,तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती है।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे और एक नई ऊर्जा से दिन की शुरुआत करेंगे। आपको धन के मामले में कुछ बेहतर ऑफर मिल सकता हैं। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको अपने घर परिवार अथवा किसी बाहर के सदस्यों को अपने मन की किसी बात को बताने से बचना होगा, नहीं तो में बाद में आपका मजाक बना सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है,लेकिन आप किसी छोटे दौरे की यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे व आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अटका हुआ काम आपके गले तक आ जाएगा,लेकिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे व भागदौड़ अधिक होगी। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी व आपके चारो ओर खूब प्रशंसा होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को खत्म करने के पूरी कोशिश करेंगे,जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और मेहनत करनी होगी,तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ घरेलू खर्चों में गिरावट करने की सोचेंगे और अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ सामग्री भी लेकर आ सकते हैं। आपको पिता माता पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा,जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी काम में पैसा लगाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपका वह धन फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है। आपको कुछ धार्मिक कामों में भी धन व्यय करना होगा। आपको कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं,जिनसे आप धन लाभ कमा पाएंगे,लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य से समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका विश्वास टूटेगा।

ज्योतिष
वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार दुसरो के इन 6 चीजो को का नही करना चाहिये इस्तेमाल…

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
ज्योतिष
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान,वरना पड़ सकती है ये असर…

Chandra Grahan 2022 Precaution for Pregnant women: आज 16 मई को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन्हें कई प्रकार के कार्यों की मनाही रहती है.साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार और वैशाख पूर्णिमा को है. पंचांग के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारतीय समानुसार 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
इस लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप,दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
चंद्र ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी पर पडेगा. परंतु इसका असर गर्भवती महिला पर अधिक पड़ता है. इस लिए गर्भवती महिलाओं को नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?
चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं.
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां
- ग्रहण काल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है. इस लिए इन्हें घर से बहार नहीं निकलना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में प्रेग्नेंट लेडीज को भोजन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान स्नान न करें. जब ग्रहण समाप्त हो जाये तो स्नान कर दान दें.
- चंद्र ग्रहण काल में सहवास नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव का स्मरण और मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना और अजन्में शिशु का खास ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए.
ज्योतिष
Vastu Tips: वास्तु देवता को प्रसन्न करना हो तो करे ये छोटा सा उपाये, घर में बनी रहेगी खुशहाली…

इन उपायों से प्रसन्न होते हैं वास्तु देवता, घर में आती है सकारात्मकता जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर की साज-सज्जा बहुत जरूरी है। घर अगर स्वच्छ है तो वास्तु देवता की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
अपने घर की दीवारों पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं, ऐसा करने से माना जाता है कि घर में देवताओं का वास होता है। हल्दी-चंदन से बना स्वास्तिक सुंदरता बढ़ाने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है। घर में आक्रामक पशु-पक्षियों के चित्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में वैमनस्य की भावना बढ़ती है। घर की पूर्व दिशा में सूर्योदय की तस्वीर लगाएं। इससे बच्चों में ऊर्जा, उत्साह और उमंग बनी रहती है। मन एकाग्र होता है। घर के हर कोने को सुगंध से महकाएं। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं। जब भी घर में पोंछा लगाएं तो पानी में थोड़ी-सी हल्दी ज़रूर मिलाएं। घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें। रसोईघर में रात के जूठे बर्तन रखने से व्यापार में हानि हो सकती है। रात में ही रसोईघर को साफ़ करें। शयनकक्ष में पानी न रखें। ऐसा करने से कर्ज़ व उधार की स्थिति बन सकती है।
रोज़ाना शाम को घर में कर्पूर जलाने से धन में वृद्धि होती है। कभी भी घर की तिजोरी में परफ्यूम या इत्र न रखें। अपने घर में वर्ष में दो बार हवन कराएं। इससे वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं। घर के मध्य स्थान पर कभी भी भारी समान नहीं रखें। घर के मुख्य द्वार पर गाय और बछड़े को रोटी और गुड़ खिलाएं। बुधवार के हरा चारा खिलाएं। रोजाना पक्षियों को दाने डालें। घर या बालकनी में सूखे पेड़ या पौधे नहीं रखें। हरे भरे पेड़ पौधे से घर को सज़ाएं।
-
जॉब7 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoToday Gold Price: सोने-चाँदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा रेट…
-
जॉब5 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..






























You must be logged in to post a comment Login