Connect with us

Kotak Mahindra ने FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब 1 साल की FD पर मिलेगा इतने का ब्याज, देखे नै ब्याज की लिस्ट… 

Published

on

 

कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद अब 1 साल के लिए FD कराने पर आपको 5.60% सालाना ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाले ब्याज में भी इजाफा किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर (% में)
7 – 30 दिन 2.50
31 – 90 दिन 3.00
91- 179 दिन 3.50
180 – 363 दिन 4.75
364 दिन 5.25
365 – 389 दिन 5.60
390 दिन से 3 साल से कम 5.75
3 से 10 साल 5.90

रिकरिंग डिपॉजिट पर भी अब ज्यादा ब्याज

अवधि ब्याज दर (% में)
6 महीने 4.75
9 महीने 4.75
12 महीने 5.60
15 महीने 5.65
18 महीने 5.65
21 महीने 5.65
24 महीने 5.75
27 महीने 5.75
30 महीने 5.75
33 महीने 5.75
3 साल से 4 साल से कम 5.90
4 साल से 5 साल से कम 5.90
5 साल से 10 साल 5.90

FD और RD पर मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स

FD से मिले ब्याज को लेकर टैक्स के नियम
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

RD से ब्याज पर टैक्स
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से होने वाली ब्याज आय अगर 40000 रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50000 रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

जल्द ही लॉन्च होने वाला है Y02s की दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू लूक व शानदार फीचर्स

Published

on

वीवो बहुत जल्द अपने एक और एंट्री लेवल स्मार्टफोन Y02s को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग फोन की कीमत के साथ ऑफिशियल रेंडर्स और खास फीचर्स की जानकारी दे दी है।

वीवो (Vivo) आजकल अपनी Y सीरीज के नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन- Vivo Y02s पर काम कर रहा है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई अहम जानकारियों के साथ हैंडसेट के ऑफिशियल रेंडर्स को शेयर किया है। फोटो देख कर कहा जा सकता है कि वीवो का यह एंट्री लेवल फोन सेगमेंट में काफी शानदार डिजाइन डिजाइन और प्रीमियम लुक ऑफर करने वाला है।

मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का एचडी+ IPS LCD पैनल देने वाली है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच वाला होगा। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा ऑफर करने वाली है। यह कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन में कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS12 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

फोन का यह फोन फ्लोराइट ब्लैक और वाइब्रेंट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी कीमत 113 डॉलर (करीब 9 हजार रुपये) हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह अगले कुछ दिनों में एशिया के कुछ मार्केट्स में लॉन्च कर दिया जाएगा।

 

CG Crime News: रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से ठगे 2 लाख, ज्वाइनिंग लेटर भी दिया, जाने क्या है पूरा मामला…

यहां केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

बंद हो रहा है फेसबूक का मशहूर Couple ऐप, 9 लाख लोगो ने किया था डाउनलोड

10वी पास उम्मीदवार के लिए अग्निवीर MR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द से जल्द करे आवेदन… 

लॉन्च हुआ 12जीबी रैम और दमदार प्रोसेसर वाला oppo का यह स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 64MP कैमरा, जाने कितनी है इस फ़ोन की कीमत

Continue Reading

CG Crime News: रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से ठगे 2 लाख, ज्वाइनिंग लेटर भी दिया, जाने क्या है पूरा मामला…

Published

on

 

बिलासपुर में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक नियुक्ति आदेश लेकर जॉइन करने पहुंचा, तब पता चला कि लेटर फर्जी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक बिना ने एग्जाम दिए ही रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दे दिए थे। मामला सिविल लाइन थाने का है।

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम कुकुरहट्टा निवासी हिमांशु पांडेय (24) ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके जीजा प्रियांशु मिश्रा के माध्यम से उसकी पहचान शुभम विहार निवासी अभिषेक पांडेय से हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने उसे रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगाने का दावा किया। इसके लिए उससे दो लाख रुपए खर्च होने का झांसा दिया। साथ ही बताया कि बिना एग्जाम दिलाए उसे रेलवे में नौकरी मिल जाएगा।

मार्कशीट के साथ दिया दो लाख रुपए
हिमांशु ने बताया कि वह नौकरी की लालच में आकर अभिषेक को दो लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। 3 अक्टूबर 2021 को वह शुभम विहार स्थित अभिषेक के घर पहुंचा। इस दौरान अपनी मार्कशीट के साथ उसने अभिषेक को दो लाख रुपए दिया।

ऑफिस पहुंचा तब पता चला फर्जी है लेटर
दो महीने बाद 21 जनवरी को अभिषेक ने हिमांशु को अपने घर बुलाया। इस दौरान उसने रेलवे का जॉइनिंग लेटर दिया और दो दिन बाद DRM ऑफिस बुलाया। हिमांशु लेटर लेकर DRM ऑफिस पहुंचा, लेकिन, वहां अभिषेक नहीं मिला। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बाद में आने को कहा। इसके बाद बार-बार हिमांशु को टालता रहा। तंग आकर हिमांशु लेटर लेकर अचानक DRM ऑफिस पहुंच गया। पूछताछ करने पर लेटर के फर्जी होने का पता चला। हिमांशु ने अभिषेक को फोन कर अपने रुपए वापस करने कहा, तब वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस की दोहरी भूमिका
करीब दो माह पहले ऐसे ही नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने और फर्जी नियुक्ति आदेश लेकर पहुंचे युवक पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस केस में पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए देने वाले युवक को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। इसके साथ ही नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने वाले भाजपा पार्षद, आरक्षक और नगर निगम के कर्मचारी को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। लेकिन, रेलवे में नौकरी लगाने और फर्जी लेटर जारी करने के इस केस में पुलिस ने फर्जी लेटर लेकर जॉइन करने पहुंचे युवक को पीड़ित बता रही है। धोखाधड़ी के एक तरह के मामले में पुलिस की दोहरी भूमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Continue Reading

यहां केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

Sarkari Naukri: शिक्षा मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं.सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके लिए देश भर के कई विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर भर्ती  की जाएगी. PTI के अनुसार इसके लिए शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने आंकड़ा भी जारी किए हैं. इस आंकड़ें के मुताबिक देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक फैकल्टी के पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, BHU और AMU में हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में डेटा शेयर किए थे. MoE के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।

सरकार ने कहा, “रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है. रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं. संस्थान छात्रों के अध्ययन को सुनिश्चित करने के लिए फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं. प्रभावित नहीं हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ, शोधार्थियों को नियुक्त करना, अनुबंध करना, पुन: नियोजित, सहायक और गेस्ट फैकल्टी शामिल हैं।

सरकार ने कहा, “शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों से मिशन मोड में 5 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्ष की अवधि में रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया है.” उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2021 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 4,807 पदों का विज्ञापन किया गया है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

Sarkari Naukri: 100 से अधिक रिक्त पदों वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय

जामिया मिलिया इस्लामिया – 223 पद
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय- 231 पद
विश्व भारती- 194 पद
नॉर्थ ईस्टर्न हिल्स विश्वविद्यालय -179 पद
त्रिपुरा विश्वविद्यालय 146 पद
हैदराबाद विश्वविद्यालय- 163 पद
पांडिचेरी विश्वविद्यालय- 156 पद
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 137 पद
मणिपुर विश्वविद्यालय- 127 पद
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय- 125 पद
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 120 पद
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय- 116 पद
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय- 101 पद

ये डाटा PTI के अनुसार लिया गया है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़5 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़7 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • 7 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • 5 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • देश - दुनिया7 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

  • व्यापर2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • जॉब4 days ago

    इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

  • 5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • Lifestyle6 days ago

    डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे