तमिलनाडु में पालतू कुत्ते के प्यार में पागल युवती ने की खुदकुशी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवती को अपने कुत्ते से इतना ज्यादा प्यार था कि उससे जुदा होने की बात को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय कविता नाम की एक निजी सेक्टर की कर्मचारी को उसके पिता ने अपने पालतू कुत्ते से अलग होने के लिए कहा था। मगर वह अपने पालतू कुत्ते को इतना प्यार करती थी कि उससे यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और इतना बड़ा कदम उठा लिया। कविता का पालतू सीजर पिछले दो साल से उसके साथ रह रहा था।
पड़ोसियों को कुत्ते के भौंकने से थी परेशानी
बुधवार रात को तेज बारिश और बिजली कड़कने की वजह से कुत्ता इतना ज्यादा डर गया कि वह तेज—तेज भौंकने लगा। लगातार भौंकने की वजह से पड़ोसी शिकायत करने के लिए पहुंच गए। अगले दिन कविता के पिता ने उसे डांट लगाई और कुत्ते को कहीं दूर छोड़कर आने के लिए कह दिया।
कुत्ते से अलग होना बर्दाश्त नहीं था
पिता की डांट और कुत्ते को दूर छोड़कर आने का आदेश कविता को नागवार गुजरा। गुरुवार देर शाम उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक पत्र भी मिला है, जिसे कथित तौर पर कविता द्वारा लिखा गया बताया गया है। इस पत्र में उसने अपने माता—पिता, दादी और भाई को अपने कुत्ते की देखभाल करने को कहा है। अपने कदम पर माफी मांगते हुए उसने परिजनों को हर हफ्ते मंदिर जाने के लिए भी कहा है।

ज्योतिष
VASTU TIPS: पूजास्थल पर भूलकर भी नही रखे इन चीजो को.. नही तो भगवान हो सकते है रुष्ट, देखे कौन-कौन से है ये चीजे आज ही पूजा स्थल से हटाये…

Vastu Tips For Home Temple: पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं. सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है. यही वजह है कि हिंदू परिवार में हर घर में पूजा स्थल या मंदिर जरूर बने होते हैं. मान्यता है कि रोजाना पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों में पूजाघर में वस्तुओं को लेकर कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होता है. मान्यता है कि पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.
1. पूजा स्थल में ना रखें भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर
अगर आपके पूजास्थल में भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर या मूर्ति है, तो तुरंत उसे हटा दें. ऐसी तस्वीरें अशुभ और अनिष्टकारी मानी जाती हैं. पूजास्थल में ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखें, जिसमें भगवान मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देते हुए दिखें. खासकर हनुमान जी के रौद्र रूप की तस्वीर और भगवान शिव के नटराज रूप की मूर्ति पूजास्थल से तुरंत हटा दें.
2. एक से ज्यादा शंख न रखें
शास्त्रों के मुताबिक, पूजास्थल में शंख रखना और उसे बजाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकरात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. अगर आपके पूजा घर में एक ही शंख रखना चाहिए. एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है. अगर आपके पूजा घर में भी एक से ज्यादा शंख रखे हैं, तो एक को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.
3. खण्डित मूर्तियां
अगर आपके पूजा घर में कोई ऐसी मूर्ति है, जो टूटी या चिटकी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें. इसके अलावा कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें भी नहीं रखनी चाहिए.
4. एक से ज्यादा मूर्तियां
घर के पूजास्थल में भगवान गणेश या किसी दूसरे देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्तियां भूलकर भी ना रखें. ऐसा करने से घर में अशांति आती है. बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. इसके अलावा अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
5. बासी फूल
भगवान को फूल अर्पित करने से विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में कभी भी सूखे और बासी फूल ना तो भगवान को अर्पित करें ना ही घर के मंदिर रखें. बासी फूलों बहते पानी में प्रवाहित कर दें. आप चाहें तो किसी जगह साफ मिट्टी में या घरों के गमलो में डाल सकते हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा स्थल में कोई भारी वस्तु या कबाड़ रखने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
व्यापर
LIC की नई पॉलिसी लांच,मिलेगा गारंटीड रिटर्न,जानें डिटेल

अगर कहीं जगह LIC Dhan Sanchay Policy पैसों के निवेश की बात आती है तो mera finence लोग सबसे ज्यादा भरोसा जिस LIC policy पॉलिसी पर करते हैं वो है, khabar kaam ki भारती जीवन बीमा निगम। जी हां तो LIC Dhan Sanchay Saving Plan इसी भरोसे को आगे कायम करते हुए एलआईसी ने लॉंच की है एलआईसी LIC Dhan sanchay policy धन संचय पॉलिसी। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गारंटीड रिटर्न Return।
आपको बता दें लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने नई बीमा पॉलिसी लांच की है जो आम आदमी के लिए बेहद खास होने वाली है। LIC Dhan Sanchay Policy एलआईसी धन संचय खरीदने पर पॉलिसी होल्डर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप भी LIC का कोई नया प्लान लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
क्या है धन संचय पॉलिसी —
आपको बता दें एलआईसी धन संचय प्लान एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिव्यूजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो कि सेविंग के साथ ही जीवन बीमा कवर की सुविधा भी देने का काम करती है। जिसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें पॉलिसीधारक के मृत्यु होने पॉलिसी के अवधि के दौरान परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
मिलता है गारंटीड रिटर्न
अगर आप भी किसी पॉलिसी पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो धन संचय पॉलिसी आपके लिए सबसे अच्छा बेहतर है। इस पॉलिसी जरूर के तहत पॉलिसीधारक को गारंटीड रिटर्न देने की बात कही गई है। इसके साथ ही यह रकम गारंटीड टर्मिनल बेनिफिट के रूप में देय होंगे। जो पॉलिसी धारक की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर दिया जाएगा। जो पॉलिसीधारकों के लिए काफी फायदेमंद है।
LIC ने लॉन्च किए चार प्लान
आपको बता दें LIC धन संजय योजना की पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम उम्र 3 साल पूरा होना चाहिए।
इस पॉलिसी को 4 विकल्प दिए गए हैं।
इस पॉलिसी को लेने के लिए 3 साल की आयु पूरी होनी चाहिए।
ऑप्शन ए और बी के लिए न्यूनतम बीमा राशि 3,30,000 रुपए है।
ऑप्शन सी के लिए 2,50,000 रुपए है।
विकल्प डी के लिए 22,00,000 रुपए है।
ऐसे ले सकते हैं जीवन धन संचय पॉलिसी
अगर आप भी एलआईसी की धन संचय पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो आपको ये स्टेप्स अपनाने होंगे।
एलआईसी की वेबसाइट पर जाएं।
ऑफलाइन- एलआईसी शाखा और एजेंट के माध्यम से खरीद सकते हैं। www.licindia.in पर जाकर आप इस प्लान की अधिक से अधिक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
लोन लेने की सुविधा भी है उपलब्ध
एलआईसी का धन संचय प्लान 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल के लिए है। यह प्लान आपको निश्चित इनकम गारंटी प्रदान करता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारक को लोन की सुविधा भी दी जाती है।
प्रदेश
today weather update: असम-मेघालय में भारी बारिश से 43 लोगो की हुई मौत, दिल्ली में तेज बारिश की सम्भावना…

देश में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बाढ़ है, कहीं हल्की बारिश है तो कई राज्य अभी भी बारिश के इंतजार में हैं। असम और मेघालय में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। दिल्ली की बात करें तो आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में बारिश की स्थिति…
असम-मेघालय में भारी बारिश से हालात खराब
असम और मेघालय में भारी बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है। दोनों राज्यों में कम से कम 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के 28 जिलों में स्थिति बेहद ही खराब है। हालांकि, सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है।
4 करीब हजार गांव बाढ़ से प्रभावित
असम में 32 जिलों में 31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं। बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं। कई सड़कें टूट गई हैं। ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाड़िया नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।
पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा
राज्य सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है। दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया। इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी के पानी ने एक बांध को जलमग्न कर दिया है। मणिपुर के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में रविवार को तेज बारिश का अनुमान
दिल्ली में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 21 जून तक बादल छाए रहने और तेज बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली में मानसून के 27 जून या एक-दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।
MP में भी बारिश ने जोर पकड़ा
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों के अधिकांश इलाकों में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है। अब अगले 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी। भोपाल में तो रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के भी अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 28 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार में आज इन जिलों में अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है।
यूपी में देरी से आएगा मानसून
यूपी में मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 से 22 जून तक मानसून आएगा। हालांकि, बीते दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। मौसम विभाग ने आज मेरठ, सहारनपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में अब तक दुर्ग में ही अटका मानसून
छत्तीसगढ़ पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून दुर्ग में ही अटका पड़ा है। वहीं घने काले बादलों ने पूरे प्रदेश में डेरा जमा लिया है। चांपा, जांजगीर और मरवाही में शनिवार को भारी बरसात दर्ज हुई। वहीं, बस्तर से लेकर दुर्ग तक के इलाके करीब-करीब सूखे ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
इस बार सामान्य रहेगा मानसून
मौसम विभाग और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। बारिश के बीच अगर बड़ा अंतर नहीं आता है तो जुलाई-अगस्त में अच्छी बरसात होगी। देश में पूर्वी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ऐसे प्रदेश हैं जहां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों मानसून सक्रिय होते हैं।
21 साल में 14 बार सामान्य रहा मानसून
2001 से अब तक 21 सालों में मानसून 14 बार सामान्य रहा है। वहीं 2 बार 2002 और 2009 में सामान्य से कम रहा। 2002 में राजस्थान में महज 233 MM और 2009 में 378 MM बरसात हुई थी। वहीं पांच बार सामान्य से ज्यादा मानसून रहा। इनमें 2006 में 670 MM, 2011 में 736 MM, 2013 में 691 MM, 2016 में 678 और 2019 में 747 MM बरसात हुई है।
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब5 days agoब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड BECIL बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, और अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन…




























You must be logged in to post a comment Login