देश - दुनिया
मणिपुर में बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल के कमांडिंग अफ़सर की पत्नी-बच्चे समेत 7 की मौत

मणिपुर में असम राइफल के कमांडिंग अफ़सर और उनके परिवार पर उग्रवादियों ने घात लगाकर कर हमला किया है. यह हमला शनिवार सुबह 10 बजे शेखन-बेहिआंग पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 46 असम रायफल के कमॉडिंग अफ़सर अपने परिवार और QRT के साथ जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक़ इस हमले कमॉडिंग अफसर, उनकी पत्नी और एक बच्चा और क्यूआरटी में तैनात 4 जवानों की भी मौत की खबर है. हालांकि सेना की तरफ से फिलहाल इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह का कायराना कृत्य को बख्शा नहीं जाएगा. वह दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि यह अमानवीय और आतंकी कृत्य है. उन्होंने कहा कि राज्य बल और अर्द्धसैनिक बल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.
म्यांमार की सीमा के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस घटना को मणिपुर के चराचांदपुर जिले में म्यांमार की सीमा के पास अंजाम दिया. आतंकियों को शायद पहले से ही अधिकारी के मूवमेंट की भनक थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की पकड़ के लिए काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और इसमें शामिल दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.
अंग्रेजी समाचार चैनल India Today के अनुसार सेना के सूत्रों ने कहा, ‘क्विक रिएक्शन टीम के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य काफिले में थे. हताहतों की आशंका है. अभियान अभी भी जारी है. अभी और जानकारी का इंतजार है.’ बता दें कि मणिपुर में भी कई सशस्त्र समूह हैं इससे पहले 2015 में मणिपुर में आतंकियों ने एक घटना को अंजाम दिया था जिसमें करीब 20 जवानों की मौत हो गई थी.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके मणिपुर की घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर आतंकियों ने जो कायराना हमला किया उसे लेकर मैं बेहद दुखी हूं. उन्होंने कहा कि हमले में शहीद लोगों के लिए मैं शोक व्यक्त करता हूं. देश ने पांच शूर वीर जवानों समेत सीओ और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया. “


देश - दुनिया
केंद्र सरकार:किसानों को अगले माह फिर मिलेगी सम्मान निधि, खाते में सुधार लें ये गलतियां

केंद्र सरकार ने तीन विवादित किसान कानूनों को लेकर जहां किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अगले माह एक बार किसानों के खुशखबरी देने जा रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि का पैसा जल्द ही उनके बैंक खाते में जमा करने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दिसंबर माह में 10वीं किस्त दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के खातों में 15 दिसंबर तक राशि जमा कर दी जाएगी।
किसान अपने खातों में न करें ये गलतियां

देश - दुनिया
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने स्ट्रेस में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा

राजस्थान के सिरोही जिले शिवगंज तहसील के कानाकॉलर गांव में रहने वाला एक लड़के ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. फंदे से लटकने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने नौकरी के कारण स्ट्रेस में होना लिखा है. मृतक का नाम अनाराम देवासी है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. सुसाइड नोट के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा उसे कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. पिछले 3 महीने से उसे वेतन भी नहीं दिया गया था. इसके चतले वो आर्थिक और मानसिक रूप से तनाव में था. युवक का शव बीते गुरुवार को पुलिस ने घर से ही बरामद किया. आत्महत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है. परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.
अनाराम देवासी ने अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं मेरी पत्नी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करता हूं, लेकिन फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा कई तरीके से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी. इसको वह सहन नहीं कर पाया जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला को फांसी के फंदे पर लटक कर समाप्त कर दिया. परिजनो ने आरोपी फाइनेंस कंपनी के संचालक के नाम पर नामजद प्राथमिकता भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया. जिससे आक्रोशित होकर गांव वालों ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रोक दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.
पुलिस के खिलाफ धरना
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने शुक्रवार को धरना दिया. पुलिस पर जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाया जा रहा है. शिवगंज थाने के सीआई बुद्धाराम का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद में जांच की जाएगी और जांचने का दोषी पाया जाता है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. पूरे घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजन राजाराम देवासी का कहना है कि का कहना है कि नामजद मामला दर्ज होने और सुसाइड नोट मिलने के बाद में आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उससे पूछताछ तक नहीं की गई है.

देश - दुनिया
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, जानें प्रोसेस

नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है. जहां आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं.
Mint में छपी खबर के अनुसार, अब एक ईपीएफओ ग्राहक को अपने पीएफ नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके स्वयं पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं.
जानिए क्या है प्रोसेस?
1- ऑनलाइन पीएफ नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की official website — epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
2- इसके बाद ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें.
3- उसके बाद Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें.
4- आपके UAN and Password से लॉगिन करें.
5- ‘Manage’ tab के तहत ‘E-Nomination’ को सिलेक्ट करें.
6- अपने फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें.
7- ‘Add Family Details’ पर क्लिक करें.
8- रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें.
9- डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें.
10- OTP प्राप्त करने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें.
11- आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा.
12- OTP डालें.
13- इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्टर हो गया.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ


















You must be logged in to post a comment Login