बैंक ऑफ़ इंडिया में जमात के अकाउंट से करोड़ों का लेनदेन हुआ

एक बैंक एकाउंट, जिसमें 48 घंटे में गायब हो जाते थे करोड़ों रुपये,दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तब्लीगी मकरज जमात के बैंक ऑफ इंडिया के उस खाते के बारे में जानकारी हासिल करना चाह रही है, जिसमें पैसे आने के 24-28 घंटे के भीतर करोड़ों रुपये गायब कर दिए जाते थे। ये पैसे ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे के भीतर अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे।मरकज के लिए होने वाली फंडिंग की कमान मौलाना साद, उसके दो बेटे व भांजे के हाथ में थी। ये चारों ही सारे लेनदेन की मॉनिटरिंग करते थे। इधर करोड़ों की अवैध फंडिंग को देखते हुए साद के खिलाफ ईडी भी जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल ईडी हवाला एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।तब्लीगी मरकज के मुखिया मौलाना मुहम्मद साद को क्राइम ब्रांच लगातार नोटिस भेज रही है। लेकिन, वह न तो पुलिस को इन नोटिसों का ठीक से जवाब दे रहा है और न ही जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। आलम यह है कि क्राइम ब्रांच ने चौथा नोटिस तीन दिन पहले भेजा है। जिसका ठीक से जवाब नहीं मिलने पर अब पांचवां नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मौलाना साद को जो पहला नोटिस दिया गया था। उसमें तब्लीगी मरकज संस्था व प्रबंधन से जुड़े समस्त सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। साथ ही मरकज के सभी बैंक खातों व उसमें आने वाले देश विदेश से फंडिंग की जानकारी, आयकर रिटर्न आदि जानकारी मांगी गई थी। उस नोटिस के चंद सवालों के ही मौलाना साद के अधिवक्ता ने गोलमोल जवाब दिए थे। इससे बार-बार साद को लीगल नोटिस देना पड़ रहा है। चौथे नोटिस में भी क्राइम ब्रांच ने दस्तावेजों के साथ पूरी जानकारी मांगी है। लेकिन, साद उक्त जानकारी जानबूझ कर उपलब्ध नहीं करा रहा है।मुकदमे के लिए साद ने चार वकीलों की टीम बनाई है, जिनके जरिये वह क्राइम ब्रांच को जवाब भिजवा रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मरकज के कई बैंक खाते हैं, लेकिन साद हजरत निजामुद्दीन स्थित बैंक ऑफ इंडिया में स्थित खाते के बारे में ही जानकारी नहीं दे रहा है। यही नहीं इस खाते में रोज बड़ी रकम आती थी, जिसे 24-48 घंटे में कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इसे लेकर भी वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।क्राइम ब्रांच का कहना है कि नोटिस व अधिवक्ता के जरिये साद को साफ कहा गया है कि वह एम्स में कोरोना की जांच कराकर रिपोर्ट सौंपे। साद के जांच कराकर रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को सौंपने का दावा वकील झूठा कर रहे हैं। यही नहीं निजी लैब की रिपोर्ट यदि सौंपी भी जाएगी तो क्राइम ब्रांच उसे स्वीकार नहीं करेगी।क्राइम ब्रांच के मुताबिक साद के करीबी, चश्मदीद गवाह व मरकज के कर्मचारियों आदि 60 से ज्यादा लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है। उनके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से अभी साद व प्रबंधन से जुड़े छह अन्य मौलानाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है

व्यापर
सोने-चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने के दाम

Gold Price Today: अगर आप भी लगन के सीजन में सोना या फिर चांदी के ज्वेलरी खरीदने प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का दौर थमता नजर आ रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।
दरअसल शादियों का सीजन होने के कारण सर्राफा बाजार में सोने की मांग में लगातार तेजी बनी हुई है और दाम गिरने के कारण ग्राहकों में इसकी खरीदारी को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रही है।इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज सोना 98 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 363 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना 51100 और चांदी 62000 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 98 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51136 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 51 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51038 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी 363 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 62048 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 367 रुपये सस्ता होकर 61685 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 12 रुपये की दर से सस्ता होकर 51039 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 61 रुपये की तेजी के साथ 62087 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
करीब 5064 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5064 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17932 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1851.63 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 22.07 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51136 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50931 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46841 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38352 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
देश - दुनिया
TRAIN TRAVEL TIPS: ट्रेन पर यात्रा करने से पहले जान ले ये नया नियम, नही तो हो सकती है बड़ी मुश्किल…

Train Travel Tips: जब भी बात दूर के सफर की होती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत के लगभग हर कोने में भारतीय रेलवे अपनी सेवा देता है, और लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। भारतीय ट्रेन को अपनी यात्रा के चुनने के पीछे कई कारण भी हैं। दरअसल, ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आप अपनी पसंद की कंफर्ट सीट चुन सकते हैं, खाने का स्वाद आप यात्रा के दौरान ले सकते हैं, शौचालय की व्यवस्था भी ट्रेनों में रहती है। वहीं, बात अगर ट्रेन टिकट की करें, तो आपको इसमें यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक कराना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी आईआरसीटीसी अकाउंट से ट्रेन टिकट बुक कराते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर हैं, क्योंकि ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। तो चलिए आपको इस नए नियम के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
अब तक बुक होते थे इतने टिकट
अगर बात पुराने नियम की करें, तो आप आईआरसीटीसी पर एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट ही बुक कर सकते थे। अगर आपको एक महीने में 6 से ज्यादा टिकट चाहिए, तो आपको ऑफलाइन टिकट बुक करवाने पड़ते थे
आधार से लिंक पर बदला था नियम
वहीं, अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक करते हैं। तो ऐसी स्थिति में आप 6 की जगह पर एक महीने में 12 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
अब नया नियम जान लीजिए
आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए गए नए नियम के मुताबिक, अगर आपका आधार कार्ड आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है तो ऐसे में आप 24 ऑनलाइन ट्रेन टिकट एक महीने में बुक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है, तब आप एक महीने में 12 ऑनलाइन टिकट ही बुक कर सकते हैं।
बस इस बात का रखना होगा ध्यान
अगर आप आईआरसीटीसी अकाउंट से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार कार्ड से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है। ट्रेन टिकट बुक करने से पहले आप इसे ‘माय प्रोफाइल’ में जाकर पैसेंजर का नाम और आधार नंबर दर्ज करके ऐसा कर सकते हैं। इससे आपकी मास्टर लिस्ट अपडेट हो जाएगी, और आप आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।
Accident
बड़ा हादसा: ट्रक की चपेट मे बाइक सवार की मौक़े पर मौत,हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

सूरजपुर। जिले से लगे ग्राम चंद्रपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब Nh 43 पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दरअसल मध्य प्रदेश के कटनी से महुआ लोडकर ट्रक क्रमांक mp 65 H 1198 सूरजपुर की ओर आ रही थी।
तभी जिला कोरिया के ग्राम रनई में दो बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, उसी दौरान रास्ते में आचानक किसी कारण से ट्रक के टायर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी ट्रक में फैल गई।
आग बढ़ता देख ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे ट्रक को जलता छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब7 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..






























You must be logged in to post a comment Login