Connect with us

मालकिन की जुड़वा बेटियों से कुत्ते को हुई जलन, 1 दिन अकेले में मिला मौका, पेट फाड़…

Published

on

कुत्तों को दुनिया का सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। अपने मालिक के लिए उसका प्यार और लगाव बेहद गहरा होता है। लेकिन हाल ही में ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक पालतू कुत्ता अपनी मालकिन के जुड़वा बच्चे होने पर इतना परेशान और इनसिक्योर हो गया कि उसने दोनों बच्चों को जिंदा चबा लिया। दिल को दहलाने वाला ये मामला जैसे ही सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। कुत्ते ने जलन के मारे बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। कुत्ते ने अटैक से पहले 26 दिन तक बच्चियों पर नजर रखी थी। इसके बाद जैसे ही मौका मिला वैसे ही अटैक कर दिया गया…

मामला ब्राजील से सामने आया है। यहां रहने वाली 29 साल की एलाइने नोविस के जुड़वा बेटियों को उसके पालतू कुत्ते ने ही मार डाला। घटना तन घटी जब थोड़ी देर के लिए महिला ने अपनी सोती बच्चियों को कमरे में अकेले छोड़कर पडोसी के घर जाने का फैसला किया।

ब्राजील के बहिआ में रहने वाली इस महिला के पास दो पालतू लेब्रा डॉग थे। महिला बीते नौ साल से बच्चा कंसीव करने  की कोशिश कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद उसने जुड़वा बच्चे कंसीव किये थे।

लेकिन समय से एक महीने पहले ही उसकी जुड़वा बेटियों का जन्म हो गया था। महिला ने दोनों का नाम ऐनी और अनलु रखा था। महिला को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके कुत्ते के दिमाग में बेटियों के लिए ऐसी भावना है।

थोड़ी देर के लिए नोविस अपनी सोती बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के घर गई थी। अचानक उसे अपनी बच्चियों के तेज रोने की आवाज सुनाई दी। जब तक वो दौड़कर कमरे में जाती कुत्ते ने दोनों के पेट नोच कर फाड़ डाले।

रोती-कलपती मां ने कुत्ते को बच्चों से दूर हटाया। इसके बाद तुरंत फर्स्ट ऐड भी किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घरवालों का कहना है कि बेटियों के आने के बाद से नोविस का ज्यादा समय बच्चों में बीतता था। कुत्ते में इसी बात को लेकर जलन थी। इसी के कारण शायद उसने बच्चों पर अटैक किया था।

इस घटना के बाद नोविस सदमे में है। नौ साल के इन्तजार के बाद उसकी झोली में बच्चा आया भी, तो इस तरह दुनिया से चला गया पुलिस मामले  की जांच में जुट गई है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर स्थिति इतनी खराब कैसे हो गई थी।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

Published

on

By

 

सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। साथ ही 2 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8 हो चुकी है।

मेडिकल एंड हैल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीकर में एक मरीज की मौत हुई है। कूदन ब्लॉक में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को अस्थमा और निमोनिया की बीमारी थी। उसे वैक्सीन की दो डोज लगी हुई थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर सिटी में 38 वर्षीय महिला और श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 26 हजार 557 सैंपल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 482 पॉजिटिव आये। 38 हजार 106 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 76 हजार 626 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 7 हजार 487 पॉजिटिव आए हैं और 69 हजार 131 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 8 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Continue Reading

जॉब

Up माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में निकली टीचर की बंफर भर्ती,जानें इस भर्ती का आवेदन तिथि

Published

on

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म

कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।

विषय के अनुसार ये हैं पद

चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।

वैकेंसी विवरण

महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762

एजुकेशन क्वालिफकेशन

उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CRIME NEWS: शादी का झांसा देकर शोरूम के मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दिया जान से मारने की धमकी… 

Published

on

 

 

जयपुर में 23 साल की फैशन डिजाइनर युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर कपड़ा शोरुम के मालिक ने ढाई साल में कई बार रेप किया। फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। आखिर लड़की ने करणी विहार थाने शनिवार देर रात मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी (वैशाली नगर) आलोक सैनी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बरेली (उत्तर प्रदेश) की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फैशन डिजाइनर है। साल 2019 से वह गांधी पथ वैशाली नगर में फ्लैट किराए पर लेकर रह रही है। सीतापुरा के एक कंपनी में फैशन डिजाइनिंग का काम करती थी।

यहां रामगंज निवासी जिशान का आना जाना था। दोनों में जान पहचान हो गई। जिशान का कपड़ों का शोरूम है। मुलाकात के बाद दोनों की बात होने लगी। आरोप है कि आरोपी जिशान उससे मिलने उसके फ्लैट पर आया। बातचीत के दौरान शादी करने की बात रखी

शादी करने का झांसा दिया
शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि मई 2022 में मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुलाकर रेप किया। जल्द परिवारवालों से बात कर शादी करने की भी कहा था।

इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी जिशान ने मुम्बई जाकर किसी दुसरी लड़की से शादी कर ली है। कॉल कर उसको धोखा देने के बारे में कहने पर जान से मारने की धमकी दी। बोला- तुझे जिंदा रहना है या नहीं रहना। तू मुझे भूल जा। दोबारा कॉल मत करना। नहीं तो इसका गलत परिणाम हो जाएगा। जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़15 mins ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 day ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़5 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब5 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब5 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Knowledge5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया5 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब4 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया4 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश5 days ago

    PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…