Tech & Auto
यूपीआई से पेमेंट करने के बाद कट गए पैसे लेकिन नहीं हुई ट्रांजेक्शन, तुरंत करें ये काम, वापस आ जाएगी पूरी रकम
कोरोना संक्रमण की वजह से वजह से लॉकडाउन के दौरान यूपीआई से पेमेंट काफी बढ़ गया. लोगों ने कैश का इस्तेमाल कम किया. यूपीआई का इस्तेमाल खासकर कारोबारी के स्तर पर अहम है. लेकिन मूल रूप से यूपीआई से छोटे लेनदेन होते है.
अगर आप भी स्मार्टफोन से रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों का पेमेंट करते हैं तो UPI से आपका वास्ता जरूर पड़ा होगा. मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI का इस्तेमाल किया जाता है.यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है. इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसियेशन के हाथ में है.
- सितंबर महीने में एनपीसीआई के पेमेंट प्लेफॉर्म UPI से ट्रांजेक्शन रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान ट्रांजेक्शन 8 अरब पार कर गया वहीं इसकी वैल्यू बढ़ कर 3 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. अब समझते हैं कि कैसे और क्यों UPI के जरिए ट्रांजेक्शन फेल होती है.
- क्यों फेल होती है UPI ट्रांजेक्श-बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ICICI बैंक के ग्राहक यूपीआई फंड ट्रांसफर के दौरान कई बार परेशानी का सामना करना कर रहे थे. इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि क्यों ट्रांजेक्शन फेल होती है? इस पर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि (1) अगर आपकी ट्रांजेक्शन लिमिट तय सीमा को पार कर गई तो फेल हो जाएगी. ज्यादातर बैंक रोजाना 10 ट्रांजेक्शन की अनुमति देते है. (2) अकाउंट में पैसे कम होने पर भी ट्रांजेक्शन फेल होती है. (3) गलत पिन डालने पर ट्रांजेक्शन फेल होती है. (4) इसके अलावा आपने पैसे भेजने वाले की अगर डिटेल्स गलत डाल दी है तो भी ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है.
- यूपीआई फंड ट्रांसफर फेल होने पर कई बार अकाउंट से पैसा कट जाता है लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाता.ऐसे में ग्राहकों को समझ नहीं आता कि वे क्या करें और क्या नहीं. क्या पैसा वापस मिलेगा या नहीं इसपर वह असमंजस की स्थिति में रहते हैं और बुरी तरह से घबरा जाते हैं. ऐसे में इस स्थिति में फंसने पर ग्राहकों को यह पता होना चाहिए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
- ऐसे आएंगे पैसे वापस-ट्रांजेक्शन फेल होने और अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाने पर ऑटोमेटिकली अमाउंट खाते में वापस आ जाता है. अगर आपको पैसा रिटर्न नहीं किया जाता तो आप एप पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आप ‘Payment History’ ऑप्शन पर जाना होगा. और ‘Raise Dispute’ पर जाना होगा. और यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी.मालूम हो कि यूपीआई के तहत पैसों की लेनदेन अब आम बात हो चुकी है. यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह पहुंचता है कि वो इसके जरिए कभी भी पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं. खास बात यह भी है कि इसके जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर आपको बैंक अकाउंट के बारे में किसी को जानकारी नहीं देनी पड़ती है.
- कैसे काम करता है यूपीआई-UPI की सेवा लेने के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है. इसके बाद इसे आपको अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होता है. वर्चुअल पेमेंट एड्रेस आपका वित्तीय पता बन जाता है. इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती.पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है और वह पेमेंट आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है.
UPI के फायदें-IMPS (तुरंत फंड ट्रांसफर) की मदद से किसी अकाउंट में फंड ट्रांसफर. इससे फंड ट्रांसफर में NEFT से कम समय लगता है. डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म होने की वजह से किसी भी समय, छुट्टियों वाले दिन भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. एक मोबाइल एप्लीकेशन से कई बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. बैंक द्वारा दिए गए वर्चुअल पेमेंट एड्रेस का इस्तेमाल होता है. IFSC कोड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रकम ट्रांसफर होता है.

Tech & Auto
रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग…

रियलमी ने इंडियन मार्केट में अपने नए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में आता है।
इसके 8जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, अगर आप इस फोन का 12जीबी रैम वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो आपको 57,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन की सेल 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। फोन में कंपनी 50MP कैमरा और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ कई जबर्दस्त फीचर दे रही है।
5 हजार रुपये के डिस्काउंट
गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार फोन को आप 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। यह ऑफर SBI के क्रेडिट कार्ड के लिए भी उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी फोन की खरीद पर 7,999 रुपये में आने वाला गूगल नेस्ट हब 4,999 रुपये में खरीदने का मौका भी दे रही है।
वहीं, अगर आप गूगल नेस्ट मिनी खरीदते हैं, तो यह आपको 3,799 रुपये की बजाय 1,999 रुपये में मिल जाएगा। इतना ही नहीं फोन के साथ आपको 4,999 रुपये की कीमत में आने वाली रियलमी वॉच S भी फ्री मिलेगी।
12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज
फोन में कंपनी 1440×3216 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। रियलमी का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें OIS सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा दिया गया है।
65 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट
सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Tech & Auto
क्या आप भी एंड्रॉयड यूजर है ये 3 इमरजेंसी एप्प डाउनलोड कर लीजिये जाने कैसे करे इस्तेमाल

बिजी लाइफस्टाइल में हम सभी घरों से बाहर जाकर काम करते ही हैं। आजकल के बढ़ते क्राइम की वजह से डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में अच्छा यही रहेगा की कोई न कोई अपना हमेशा साथ रहे। अब ये भी पॉसिबल तो नहीं लेकिन आपका फोन आपका साथ जरूर दे सकता है। इन खतरों से बचने और अपनों इसकी जानकारी जल्दी पहुंचाने के लिए आप SOS इमरजेंसी ऐप्लीकेशन्स का इस्तेमाल कर सकते है।
बी सेफ (bSafe)
बी सेफ इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए एक बढ़िया ऐप है। ये ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों पर है। बी सेफ में आपको कई तरह के सेफ्टी फीचर देखने को मिलते हैं। इस ऐप को आप अपने न सिर्फ टच बल्कि वॉइस कमांड के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। बी सेफ में sos बटन दबाने पर ये सिर्फ SMS भेजेगा बल्कि ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेगा।
SOS में आए लिंक के जरिए आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स न सिर्फ आपकी लोकेशन देख पाएंगे बल्कि आपको लाइव सुन और देख भी पाएंगे जिससे आपका पता लगाना और भी आसान हो जाएगा।
वाक सेफ
वाक सेफ पुलिस के डेटा के मुताबिक आपको हाई क्राइम जोन से सुरक्षित करने में मदद करता है। ये ऐप्लीकेशन iOS और एंड्रॉयड दोनों पर ही अवेलेबल है और आप इसे फ्री में डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते है। वाक सेफ में आपको टैप सेफ नाम का एक पॉप अप अलर्ट आता है। और अगर आप उसे एक सीमित समय में क्लिक नहीं करते हैं तो आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को ऑटोमैटिकली SOS भेज दिया जाएगा।
वाक सेफ में आप रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और अगर आप टाइम से घर नहीं पहुंचते तो भी ये ऑटोमैटिकली अलर्ट SOS सेंड कर देगा। अगर आप किसी तरह के क्राइम जोन के आसपास हैं तो ये ऐप आपको वहां से निकलने के सबसे बेस्ट और सेफ रास्तों के बारे में भी बता सकता है।
रेड पैनिक बटन
रेड पैनिक बटन एक काफी अच्छा इमरजेंसी ऐप है। अगर आप इसके पैनिक बटन को दबाते हैं तो ये हाथों हाथ आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को SOS और ईमेल के जरिये मैसेज भेज देता है। और साथ ही गूगल मैप्स लिंक के जरिए आपकी लोकेशन भी भेजता है जिससे आपका पता लगाना और भी आसान हो जाता है।
अगर आपने अपने ट्विटर अकाउंट को इस ऐप से लिंक किया है तो इमरजेंसी के वक्त ये ट्विटर पर एक इमरजेंसी ट्विट पोस्ट कर देगा। इससे आपके फॉलोवर्स भी आपकी मदद कर पाएंगे। रेड पैनिक बटन ऐप लोकेशन iOS और एंड्रॉयड दोनों पर ही मिलते हैं।
Tech & Auto
Alert : एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर…

एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है। लेकिन ये पूरी तरह से नहीं होगी। गूगल ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी को अपडेट किया है जिसमें कई बदलाव किए गए है जो 11 मई से प्रभावी होंगे। नई पॉलिसी से होने वाले बदलाव से प्ले स्टोर पर मिलने वाले कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
नई गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी से होगा बदलाव
रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होगी। इसका मतलब है कि ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब ACR और दूसरे पॉपुलर ऐप काम नहीं करेंगे।
रिकॉर्डिंग का फीचर फोन में तो कर सकेंगे इस्तेमाल
यदि आपके एंड्रॉयड फोन के डायलर में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है, तो भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। गूगल ने खुलासा किया है कि प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है, इस तरह नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग काम करेगी। गूगल की एक वेबिनार के एक प्रेजेंटर ने कहा, ‘यदि ऐप फोन पर डिफॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है।’
शाओमी फोन का इस्तेमाल करने वालों को टेंशन नहीं
अभी तक, गूगल के पिक्सेल और शाओमी फोन अपने डायलर ऐप्स पर एक डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डर के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पिक्सेल या शाओमी फोन है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
किसी की इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्ड करना खतरनाक
एक बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A12, रियलमी C25, ओप्पो K10, वनप्लस सभी एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होता है। यदि आपकी कॉल आपकी इजाजत के बिना रिकॉर्ड की जा रही हैं तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है।
लेकिन कुछ जगह जैसे कि कस्टमर केयर में कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी होता है, तो वहां पहले ही बता दिया जाता है कि यह कॉल भविष्य में ट्रेनिंग के उद्देश्य से रिकॉर्ड की जा रही। यहां अंतर यह है कि आपको बताया जा रहा है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।
यूरोप में फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी
वहीं यदि ये कॉल किसी अजनबी या परिचित या प्रोफेशन कॉन्टैक्ट के साथ कॉल रिकॉर्ड हो रही है, तो यह वास्तव में खतरनाक है। किसी के इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्डिंग खतरनाक है। लगभग पूरे यूरोप में जहां किसी भी फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी है। यही वजह है कि यूरोप में बिकने वाले शाओमी के फोन कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं करते हैं।
-
Knowledge7 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश5 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto4 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
देश - दुनिया7 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
जॉब2 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…


























You must be logged in to post a comment Login