देश - दुनिया
नीटरिजल्ट : मेडिकल कॉलेजों राह देख रही 16 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द जारी होगी ,राहत भरी ख़बर

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। एनटीए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रेस्ट (NEET UG 2021) यूजी का रिजल्ट किसी भी पल जारी किया जा सकता है। न्यायालय से नतीजे जारी करने पर अनुमति मिलने के बाद से ही स्टूडेंट्स की बैचेनी बढ़ती जा रही है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी नीट यूजी रिजल्ट 2021 पर अपडेट जारी कर सकती है। वहीं ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की फेक न्यूज का शिकार होने से बचने के लिए और नतीजे की सही तिथि चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। नीट 2021 के स्कोरकार्ड वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। मेडिकल उम्मीदवारों को NEET Result 2021 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
नीट रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग में शामिल होना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को नीट 2021 का एडमिट कार्ड, नीट रिजल्ट का रैंक लेटर या स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, कोई एक आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। बता दें कि पिछले साल, कुल 7,71,500 छात्रों ने NEET 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं नीट काउंसलिंग 2021 के जरिए करीब 83,075 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी सीटों पर दाखिला लिया जाता है। वहीं इस साल बीएससी नर्सिंग में दाखिले नीट स्कोर के जरिए किए जाएंगे।
बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नीट अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स का रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने कहा था कि दो आवेदक का पहले दोबारा एग्जाम ले और फिर रिजल्ट घोषित किया जाए। इस फैसले को एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले 16 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करना होगा।


देश - दुनिया
भारतीयों ने दिवाली से पहले निकाला चीन का दिवाला, करा दिया करोड़ों का नुकसान

दिवाली से पहले ही भारतीयों ने चीन का दिवाला निकाल दिया है। दिवाली से पहले चीन को बड़ा झटका लगा है और चीनी सामानों के बहिष्कार से ड्रैगन को करीब 50 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि चीनी समानों के बहिष्कार के उसके आह्वान से चीन को इस त्योहारी सीजन में 50 करोड़ रुपये के व्यापार के नुकसान का अनुमान है जबकि इस दौरान घरेलू स्तर पर ग्राहकी बढ़ने से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये की संभावना है।
कैट ने आज यहां जारी अपने बयान में कहा कि वर्तमान दिवाली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर देश भर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए व्यापारी वर्ग एक बड़े कारोबार की उम्मीद कर रहा है। दिवाली की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा खर्च के माध्यम से अर्थव्यवस्था में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का प्रवाह हो सकता है। कैट ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी कैट ने ‘चीनी सामानों के बहिष्कार’ का आह्वान किया है और देश के व्यापारियों एवं आयातकों ने चीन से आयात बंद कर दिया है जिसके कारण इस दिवाली त्यौहारी सीजन में चीन को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार घाटा होने वाला है। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि पिछले साल से उपभोक्ता भी चीनी सामान खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जिसके कारण भारतीय सामान के मांग बढ़ने की पूरी सम्भावना है।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा कि कैट की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में कई राज्यों के 20 शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि इस वर्ष अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य समान वस्तुओं का कोई ऑर्डर चीन को नहीं दिया गया है और इस साल दीवाली को विशुद्ध रूप से हिंदुस्तानी दिवाली के रूप में मनाया जाएगा। ये 20 शहर नई दल्लिी, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मदुरै, पांडिचेरी, भोपाल और जम्मू हैं। हर साल राखी से नए साल तक के 5 महीने के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय व्यापारी और निर्यातक चीन से लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का माल आयात करते हैं।
श्री भरतिया ने कहा कि इस वर्ष राखी उत्सव के दौरान चीन को लगभग 5000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ और गणेश चतुर्थी में 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यही प्रवृत्ति दिवाली में भी देखे जाने के चलते यह स्पष्ट रूप से इंगित होता है कि यह न केवल व्यापारी हैं जो चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं बल्कि उपभोक्ता भी चीन से बने उत्पादों को खरीदने के इच्छुक नहीं हैं।

देश - दुनिया
ऑनलाइन क्लासेस में बड़ी गलती कर बैठे प्रोफेसर

कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेस आम हो गईं हैं, लोग घर बैठे-बैठे अपने सारे काम निपटाते हुए पढ़ाई कर लेते हैं. ऐसे ही टीचर्स भी घर से ही बच्चों को पढ़ा देते हैं. हालांकि ऑनलाइन क्लासेस इमरजेंसी स्थिति को संभालने की एक प्रक्रिया है. लेकिन लोग इसका गलत फायदा भी उठा लेते हैं. लोग क्लास चालू करके सो जाते हैं, बाहर घूम आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला दक्षिण कोरिया से भी सामने आया है. वहां की एक यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर कथित रूप से नहाते हुए ऑनलाइन क्लास दे रहे थे.
बड़ी भूल कर बैठे प्रोफेसर
दरअसल साउथ कोरिया (की हैनयैंग यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर छात्रों को पढ़ा रहे थे. वैसे तो अक्सर कैमरा ऑफ करके पढ़ाते थे. लेकिन एक दिन गलती से प्रोफेसर का वीडियो भी ऑन रह गया और क्लास के दौरान ही प्रोफेसर अचानक से बाथरूम में जाकर नहाने लगे. लेकिन प्रोफेसर ये भूल गए कि उनका कैमरा चालू है और स्टूडेंट सब कुछ देख रहे हैं. उस दौरान लैपटॉप सामने ही रखा था. प्रोफेसर की इस हरकत को देखकर छात्रों तो काफी हैरानी हुई. खास बात ये है कि प्रोफेसर को इस बात का अंदाजा काफी वक्त तक नहीं हुआ कि उनका कैमरा ऑन है. नहाने के बाद वो बाथरूम से निकले और फिर से पढ़ाना चालू कर दिया जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है.

देश - दुनिया
म्यूचुअल फंड में लगाए पैसे को कब निकालना चाहिए, किन फैक्टर को ध्यान में रखना चाहिए

शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में सही समय पर पैसा लगाना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी सही समय पर पैसा निकालना भी है. बाजार में अगर आप सही समय पर पैसा नहीं निकालते हैं तो अपना मुनाफा गंवा सकते हैं. इसलिए शेयर या म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स सही समय पर बेचना जरूरी है.
म्यूचुअल फंड में आपने जो पैसा लगाया है उसे निकालने के लिए बाजार की परिस्थिति को आधार नहीं बनाना चाहिए. विशेषज्ञ बताते हैं कि निवेश को अपने लक्ष्य के साथ जोड़ना चाहिए और यदि लक्ष्य हासिल हो जाए तो ही म्यूचुअल फंड यूनिट को बेचना चाहिए. इसके अलावा भी कुछ फैक्टर हैं जिनको ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड से एग्जिट करने की सिफारिश देते हैं.
लागत अधिक है तो…
आपके फंड के रिटर्न का आधार उसके एक्स्पेंस रेशियो पर निर्भर करता है. यह रेशियो जितना बढ़ेगा उतना ही रिटर्न कम होगा. यदि आपके फंड या स्कीम का एक्सपेंस रेशियो उसकी कैटेगरी के दूसरे फंड के मुकाबले बहुत अधिक है तो बेशक आपको फंड से पैसे निकालने के बारे में सोचना चाहिए.
प्रदर्शन लगातार खराब है तो…
आपका फंड उसकी कैटेगरी के दूसरे फंड के मुकाबले लगातार कम रिटर्न दे रहा हो या आपका फंड उसके बेंचमार्क या इंडेक्स फंड से कम रिटर्न दे रहा हो तो उसे बेच देना चाहिए. आपको दो, तीन और पांच साल के रिटर्न की तुलना करनी चाहिए और प्रतिस्पर्धी फंड के मुकाबले लगातार कम रिटर्न मिलने पर उसे बेचने के बारे में सोचना चाहिए. अगर आपका फंड नया है या शॉर्ट-टर्म के लिए ही उसका प्रदर्शन खराब है तो जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
टारगेट पूरा हो जाए तो…
आपने जिस लक्ष्य के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू किया था, वह पूरा होने के करीब हो तब म्यूचुअल फंड में से एग्जिट लेनी चाहिए. यदि आपको टारगेट प्राप्त करने में 80-90 फीसदी सफलता प्राप्त हुई है तो आप बेशक रिडेंप्शन कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका टारगेट 50% दूर है तो जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
ओवरलैपिंग हो रहा है तो…
कई लोग एक ही प्रकार के फंड में निवेश करते हैं, जिससे ओवरलैपिंग का खतरा बढ़ता है. आपको डाइवर्सिफाई पोर्टफोलियो बनाने के बारे में सोचना चाहिए. यदि आपके पोर्टफोलियो में एक ही प्रकार कि स्कीम्स हैं, तो किसी खराब प्रदर्शन वाली स्कीम के यूनिट को बेच कर अन्य स्कीम में पैसे लगाने चाहिए.
फंड के फंडामेंटल एट्रीब्यूट में बदलाव आया है तो…
फंड के एट्रीब्यूट में एक मौलिक बदलाव हो सकता है, जिसके लिए यूनिट को बेचने की आवश्यकता हो सकती है. एट्रीब्यूट में बदलाव से उस मूल कारण में बदलाव आ सकता है जिसके लिए फंड में निवेश किया गया था.
STP का करें उपयोग
आपने जिस लक्ष्य के लिए पैसा निवेश किया हो, वह लक्ष्य करीब आ रहा है तो आप फंड बेच सकते हैं, भले ही बाजार की जो भी स्थिति हो. अगर लक्ष्य टाला जा सके ऐसा नहीं है तो आपको तय समय से एक-दो साल पहले से सक्रिय होना चाहिए. इसके लिए इक्विटी फंड से पैसा निकालकर किसी लिक्विड फंड में डालना होगा. आप इसके लिए ऑटोमेटेड सिस्टेमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) का उपयोग कर सकते हैं.
जरूरत हो उतने ही यूनिट बेचें
किसी भी व्यक्ति के जीवन में कभी भी इमरजेंसी आ सकती है और इसका सामना करने के लिए इमरजेंसी फंड का होना बेहद आवश्यक है. यदि आपके पास ऐसा फंड नहीं है और अन्य कोई विकल्प नहीं बचा हो तभी म्यूचुअल फंड के निवेश को बेचना चाहिए. अगर हो सके तो आपको थोड़ी यूनिट बचा लेनी चाहिए और आपका निवेश बरकरार रखना चाहिए.

-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया4 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया4 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया6 days agoइस रेलवे स्टेशन में कोरोना विस्फोट, एक साथ 55 लोगों में कोरोना संक्रमण, मचा हड़कंप
-
देश - दुनिया5 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया6 days agoतांत्रिक ने कहा- इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा, ननद ने कॉलगर्ल को बुलाया, घोंट दिया गला


















You must be logged in to post a comment Login