Connect with us

अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर पड़ा मिला नवजात, 1 दिन बताई जा रही उम्र

Published

on

15 दिन के अंदर बच्चे को छोड़ने का यह दूसरा मामला है. अपार्टमेंट की सीढ़ी पर लावारिस हालत में नवजात के मिलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची गुजरात के अहमदाबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.गुजरात के अहमदाबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. अमराईवाड़ी  इलाके में एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर छोड़ गया. पहली मंजिल की सीढ़ियों पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी.

15 दिन के अंदर बच्चे को छोड़ने का यह दूसरा मामला है. अपार्टमेंट की सीढ़ी पर लावारिस हालत में नवजात के मिलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची गुजरात के अहमदाबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. अमराईवाड़ी इलाके में एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर छोड़ गया. पहली मंजिल की सीढ़ियों पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिसको दी.

अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर गणपति की मूर्ति के सामने एक मासूम बच्चा रो रहा था. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय महिलाएं वहां पहुंच गईं. बाद में महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया. स्थानीय समाजसेवी हर्षद पटेल ने पुलिस को सूचना दी. हर्षद पटेल के मुताबिक बच्चे की उम्र एक दिन होने का अनुमान है. उसका इलाज एलजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस टीम ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन बच्चे को छोड़कर चला गया

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

पत्नी को नहीं हुए बच्चे, पति ने मांगा तलाक, पत्नी रहना चाहती है पति के साथ

Published

on

By

कहते है कि पति-पत्नी के बीच जन्मांतरण का साथ है। सुख-दुख में एक दूसरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन एक पति अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ना चाहता है कि वह मां नहीं बन सकी है। कुटुंब न्यायालय में उसने तलाक का आवेदन पेश कर दिया, जबकि पत्नी ने साथ रहना चाहती है।

उसने कोर्ट में आवेदन पेश कर पति के साथ जाना चाहती है। पत्नी का कहना है कि पथरी के इलाज के लिए वह अपने मायके चली गई थी। उसके बाद पति लेने नहीं आया। वह पति के साथ रहना चाहती है। जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। पति ने पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से भी इसी तरह की शिकायत थी। कोर्ट ने दोनों को जोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं है।

इंदर कुंमार(परिवर्तित नाम) ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद उसने 13 अप्रैल 2015 को मुरार निवासी महिला से दूसरा विवाह किया। यह विवाह दोनों पक्षों के माता पिता की सहमति से हुआ। शादी में दान दहेज भी दिया। पत्नी ने दांपत्य जीवन का निर्वाहन किया, लेकिन सात साल में उन्हें बच्चा नहीं हो सका। इसको लेकर विवाद होने लगा।

पत्नी की किडनी में पथरी का दर्द होने लगा और पत्नी पिता के घर फरवरी 2021 में इलाज के लिए चली गई, लेकिन पति उसे लेने नहीं पहुंचा। जब पिता ने ससुराल भेजने की कही तो पति ने मना कर दिया कि अब भेजने की जरूरत नहीं है। उसे साथ नहीं रख सकता है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। गृहस्थी के अलावा उसे कोई कार्य नहीं आता है। इसी बीच पति ने तलाक का अावेदन पेश कर दिया कि पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। जब पत्नी को तलाक की जानकारी मिली तो उसने वापसी के लिए आवेदन पेश किया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

नीटरिजल्ट : मेडिकल कॉलेजों राह देख रही 16 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द जारी होगी ,राहत भरी ख़बर

Published

on

By

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। एनटीए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रेस्‍ट (NEET UG 2021) यूजी का रिजल्ट किसी भी पल जारी किया जा सकता है। न्यायालय से नतीजे जारी करने पर अनुमति मिलने के बाद से ही स्टूडेंट्स की बैचेनी बढ़ती जा रही है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी नीट यूजी रिजल्ट 2021 पर अपडेट जारी कर सकती है। वहीं ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की फेक न्यूज का शिकार होने से बचने के लिए और नतीजे की सही तिथि चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। नीट 2021 के स्कोरकार्ड वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। मेडिकल उम्मीदवारों को NEET Result 2021 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

नीट रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग में शामिल होना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को नीट 2021 का एडमिट कार्ड, नीट रिजल्ट का रैंक लेटर या स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, कोई एक आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। बता दें कि  पिछले साल, कुल 7,71,500 छात्रों ने NEET 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं नीट काउंसलिंग 2021 के जरिए करीब 83,075 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी सीटों पर दाखिला लिया जाता है। वहीं इस साल बीएससी नर्सिंग में दाखिले नीट स्कोर के जरिए किए जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नीट अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स का रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने कहा था कि दो आवेदक का पहले दोबारा एग्जाम ले और फिर रिजल्ट घोषित किया जाए। इस फैसले को एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले 16 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करना होगा।

 

Continue Reading

देश - दुनिया

भारतीयों ने दिवाली से पहले निकाला चीन का दिवाला, करा दिया करोड़ों का नुकसान

Published

on

दिवाली से पहले ही भारतीयों ने चीन का दिवाला निकाल दिया है। दिवाली से पहले चीन को बड़ा झटका लगा है और चीनी सामानों के बहिष्कार से ड्रैगन को करीब 50 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि चीनी समानों के बहिष्कार के उसके आह्वान से चीन को इस त्योहारी सीजन में 50 करोड़ रुपये के व्यापार के नुकसान का अनुमान है जबकि इस दौरान घरेलू स्तर पर ग्राहकी बढ़ने से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये की संभावना है।

कैट ने आज यहां जारी अपने बयान में कहा कि वर्तमान दिवाली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर देश भर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए व्यापारी वर्ग एक बड़े कारोबार की उम्मीद कर रहा है। दिवाली की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा खर्च के माध्यम से अर्थव्यवस्था में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का प्रवाह हो सकता है। कैट ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी कैट ने ‘चीनी सामानों के बहिष्कार’ का आह्वान किया है और देश के व्यापारियों एवं आयातकों ने चीन से आयात बंद कर दिया है जिसके कारण इस दिवाली त्यौहारी सीजन में चीन को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार घाटा होने वाला है। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि पिछले साल से उपभोक्ता भी चीनी सामान खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जिसके कारण भारतीय सामान के मांग बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा कि कैट की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में कई राज्यों के 20 शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि इस वर्ष अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य समान वस्तुओं का कोई ऑर्डर चीन को नहीं दिया गया है और इस साल दीवाली को विशुद्ध रूप से हिंदुस्तानी दिवाली के रूप में मनाया जाएगा। ये 20 शहर नई दल्लिी, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मदुरै, पांडिचेरी, भोपाल और जम्मू हैं। हर साल राखी से नए साल तक के 5 महीने के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय व्यापारी और निर्यातक चीन से लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का माल आयात करते हैं।

श्री भरतिया ने कहा कि इस वर्ष राखी उत्सव के दौरान चीन को लगभग 5000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ और गणेश चतुर्थी में 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यही प्रवृत्ति दिवाली में भी देखे जाने के चलते यह स्पष्ट रूप से इंगित होता है कि यह न केवल व्यापारी हैं जो चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं बल्कि उपभोक्ता भी चीन से बने उत्पादों को खरीदने के इच्छुक नहीं हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर ,सरकारी छुट्‌टी का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर सरकारी छुट्‌टी का आदेश जारी कर दिया है। इसको लेकर सरकारी कर्मचारियों में...

छत्तीसगढ़2 hours ago

कवर्धा मामले पर राजनीति हस्‍तक्षेप से उभर रही चुनौतियां

कवर्धा में अनावश्यक तनाव के बाद आम जनजीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है, परंतु राजनीतिक हस्तक्षेप के...

छत्तीसगढ़3 hours ago

छत्तीसगढ़ के युवा गोपाल शर्मा ने कोरोना वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करने ,जागरूकता यात्रा निकाली

छत्तीसगढ़ के युवा गोपाल शर्मा ने कोरोना वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला।...

छत्तीसगढ़5 hours ago

बिलासपूर: पुलिस ने चार सटोरियों को पकड़ा ,वार्ड संगी दे रहे सटोरियों की जानकारी

एसपी दीपक झा ने पुलिस को वार्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य लोगों को जोड़कर वार्ड संगी अभियान शुरु किया...

छत्तीसगढ़6 hours ago

महंगाई ने मूंह का स्वाद बदल दिया ,रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है

रसोई में लहसुन, धनिया व मिर्ची रूला रहा है। बाजार में 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो भाव है। वहीं मूली...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    अब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?

  • देश - दुनिया6 days ago

    बिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स

  • देश - दुनिया5 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया4 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया4 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया6 days ago

    महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव

  • देश - दुनिया6 days ago

    इस रेलवे स्टेशन में कोरोना विस्फोट, एक साथ 55 लोगों में कोरोना संक्रमण, मचा हड़कंप

  • देश - दुनिया5 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया6 days ago

    तांत्रिक ने कहा- इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा, ननद ने कॉलगर्ल को बुलाया, घोंट दिया गला