मनोरंजन
Netflix ने लॉन्च किया अपना पहले टीवी चैनल…
नेटफ्लिक्स यूजर्स के बड़ी खबर. कंपनी काफी लंबे समय से अपने एक फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम है नेटफ्लिक्स डायरेक्ट. यूजर्स इसके जरिए अब स्ट्रीमिंग सर्विस NetFlix का मजा टीवी पर भी ले सकते हैं. कंपनी इसे अपना टीवी चैनल के तौर पर लॉन्च किया है.
कंपनी ने फ्रांस में अपना पहले टेलीविजन चैनल को लॉन्च किए जाने का ऐलान किया है. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चैनल सब्सक्रिप्शन बेस्ड होगा, जिसमें प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फ्रांसीसी, अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी फीचर फिल्म और टीवी सीरीज दिखाए जाएंगे.
Netflix Direct एक केबल टीवी चैनल की तरह होगा. मतलब अगर आप Netflix की लाइब्रेरी से किसी कंटेंट को सिलेक्ट करके टीवी या वेब शोज को देखने के मूड में नही हैं, तो आपके पास Netflix Direct एक ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध रहेगा, जिसकी मदद से केबल टीवी की तरह Netflix Direct को ओपन करके टीवी और शोज को देखा जा सकेगा. किसी मूवी और शोज को किस वक्त लाइव किया जाएगा. इसका चुनाव आप न करके Netflix की तरफ से किया जाएगा. अगर यूजर अपने हिसाब से टीवी और शोज देखना चाहता है, तो उसे Direct फीचर को बंद करना होगा.
शुरुआती चरण में चैनल को फ्रांस के कुछ चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके दिसंबर में और प्रसार की योजना है.
कंपनी ने कहा, ‘इस टीवी चैनल का लाभ केवल स्ट्रीमिंग सर्विस के वेब ब्राउजर के माध्यम से ही उठाया जा सकेगा. स्ट्रीमिंग सर्विस की ही तरह चैनल को भी सेट टॉप बॉक्स (Set top box) में शामिल किया गया है और ऐसा ऑरेंज, कैनल प्लस और एसएफआर जैसे फ्रेंच टेल्को समूहों संग हुए वितरण सौदों के चलते हो पाया है.’
यूजर्स को Netflix Direct के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन नही लेना होगा. जिन यूजर्स के पास पहले से Netflix का लॉग-इन पासवर्ड है, वो Netflix Direct सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे. इस सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्ट टीवी में ऐप को इस्टॉल करना होगा। यह एक वेब बेस्ड सर्विस होगी.

मनोरंजन
कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।

कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु के अपार्टमेंट में वे मृत पाई गईं। पुलिस ने उनकी लाश के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। सौजन्या कोडगु जिले के कुशलनगर की रहनी वाली थीं और उन्होंने कुछ सीरियल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुलिस ने उनके पैर के टैटू से उनकी पहचान की। मामले की जांच जारी है।
मनोरंजन
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की हाल ही में अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की हाल ही में अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्वेता इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वो शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं थीं। साथ ही अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर भी चर्चा में थीं। हालांकि कमजोरी और कम ब्लड प्रेशर के कारण श्वेता की तबीयत बिगड़ गई। श्वेता की खराब तबियत खराब होने पर उनकी टीम ने एक और स्टेटमेंट जारी किया।
श्वेता की तबीयत को लेकर अभिनव ने कसा तंज
इसमें बताया गया कि लगातार ट्रैवल करने, मौसम में बदलाव और पूरी तरह आराम ना कर पाने के कारण श्वेता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनके अस्पताल जाने पर जहां फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं तो वहीं श्वेता के पूर्व पति ने उन पर तंज कसा है।
अभिनव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर लिखा, ‘मेरे और मेरे लड़के की आपस में मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी से ठीक हो जाए। एक्टर बिचारे आप सबके सामने सबसे सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका ज्यादा प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं, कम से कम खाना खाते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है’।
बता दें कि श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन की खबरें सामने आने लगी। इसके बाद श्वेता ने पुलिस स्टेशन में अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और अभिनव को दो दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। अभी कोर्ट में उनके बेटे रेयांश की कस्टडी का केस चल रहा है।
अभिनव अक्सर अपने बेटे को लेकर चिंता जताते रहते हैं साथ ही श्वेता पर तंज भी कसते रहते हैं। अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया था कि जब वो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए केपटाउन गईं थीं तो इस बारे मे उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। इस पर श्वेता ने सफाई दी की अभिनव झूठ बोल रहे हैं और उन्हें सारी जानकारी दी गई थी।
मनोरंजन
पॉर्न फिल्में बनाने के आरोपों से घिरी ऐक्ट्रेस को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई, एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो जल्द काम पर लौटेंगी

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो जल्द काम पर लौटेंगी। पॉर्न फिल्में बनाने के आरोपों से घिरी ऐक्ट्रेस को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गहना की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक लंबे समय से घर से दूर हूं। इसलिए अब मैं कुछ दिन आराम करूंगी और सोमवार से काम शुरू कर दूंगी।”
अब केवल वेब सीरीज और सीरियल्स में काम करेंगी गहना
गहना कहती हैं, “अब मैं डायरेक्शन या प्रॉडक्शन का काम नहीं करूंगी क्योंकि इससे मैं मुश्किलों में पड़ गई थी और मैं थक गईं हूं लोगों को यह कलैरिफाइ करते हुए कि वो मुझे भारी पड़ गया था। अब मैं केवल ऐक्टिंग करूंगी और वेब सीरीज और सीरियल्स में काम करूंगी। इसके अलावा मैं कुछ साउथ की फिल्में भी करूंगी।”
गहना को था गिरफ्तारी का डर
गहना आगे कहती हैं, “मैं क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना चाहती थी और उनके साथ सारी जानकारी शेयर कर उनके सवालों के जवाब देना चाहती थी। लेकिन मुझे गिरफ्तारी का डर था इसलिए मैं अपनी जमानत मिलने के बाद ही उनके सामने पेश हुई।”
गहना जमानत के बाद अभी तक नहीं मिली हैं राज कुंद्रा से
गहना से जब यह पूछा गया कि क्या वह जमानत पर रिहा होने के बाद राज से मिलने गईं हैं, तो जवाब ने उन्होंने कहा, “मैं 5 महीने तक जेल में रही और मेरे पास किसी का नंबर नहीं है। मैं केवल उन्हीं से बात कर पा रही हूं जो मुझे कॉल करते हैं। मुझे नहीं लगता है कि जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने अभी अपना फोन को स्विच ऑन किया होगा क्योंकि वो अभी-अभी जेल से बाहर आए हैं। वो अभी बेहद तनाव में होंगे और वो डिप्रेशन में भी नजर आ रहे थे। उन्हें अपने परिवार को समय देना चाहिए। जब चीजें थोड़ी सामान्य हो जाएंगी तब मैं उनसे बात करूंगी।”
-
देश - दुनिया4 days agoसरकारी कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन में डबल बोनस, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया6 days agoतीन बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार, जीवनभर साथ रहने उठाया ये कदम, लोग हुए हैरान
-
देश - दुनिया6 days agoLIC की इस सकीम में रोजाना 76 रुपये की बचत करें, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoन नौकरी, न घर और न गाड़ी, जानें कैसे अपना खर्च चलाते हैं ‘बेरोजगार’ कन्हैया कुमार
-
देश - दुनिया6 days agoएसबीआई में 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए गोल्डन चांस
-
देश - दुनिया3 days agoPPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें
-
छत्तीसगढ़4 days agoआज काली पट्टी लगाकर मौन धरना देंगी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनस, आज जरूर चेक करें सैलेरी का SMS, जानें कितनी आएगी सैलरी?
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days ago1 अक्टूबर से बदल रहा है ये 7 जरूरी नियम, सैलरी से लेकर पेमेंट सिस्टम में होगा बदलाव



























You must be logged in to post a comment Login