देश - दुनिया
जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों का एक के बाद एक कर नंबर बदला,गुजरने वाली 14 ट्रेनों के बदले गए

स्पेशल ट्रेनों को साधारण ट्रेन बनाकर चलाए जाने के निर्णय के बाद अब रेलवे ट्रेनों के नंबरों को बदलना शुरू कर दिया है। जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों का एक के बाद एक कर नंबर बदला जा रहा है। मंगलवार को जबलपुर से गुजरने वाली श्रीधाम सहित 14 ट्रेनों का नंबर बदला गया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नं. 02174 श्रीधाम एक्सप्रेस को अब पुराने नं. 12192 से चलाया गया है।
ट्रेनों के बदले नंबर
सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर-भोपाल इंटरसिटी, जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस के नंबर में शून्य के स्थान पर अब एक लगेगा। नर्मदा एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस का भी नंबर बदल दिया गया है।जबलपुर से होकर जाने वाली दो यात्री गाड़ियों में मुंबई से बनारस जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का नंबर 02193 के स्थान पर अब 22177/78 होगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से फैजाबाद के बीच चलने वाली साकेत एक्सप्रेस का नंबर 01067/68 था, जो अब 22183/ 84 कर दिया गया है।

देश - दुनिया
हाइपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर से मिर्गी का बढ़ता है खतरा, शोध में दावा,पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या

एक नए शोध के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर) से किसी भी वयस्क में मिर्गी के लक्षण विकसित होने का खतरा दोगुना हो सकता है। यह शोध जरनल एपिलेप्सिया में प्रकाशित हुआ है।
58 साल के औसत आयु वर्ग के 2,986 लोगों के समूह पर किए शोध में मिर्गी के 55 नए मामले पाए गए हैं। इन सभी लोगों को पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या थी। विज्ञानियों ने इस शोध के नतीजों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि लंबे समय तक उच्च रक्तचाप बढ़ा होने से या फिर इसे रोकने वाली दवाइयां खाने से उस मरीज में मिर्गी होने का भी खतरा दोगुना हो जाता है।
बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मेडिसिन में हुए शोध के अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य रक्तचाप के साथ छोड़कर उन्हें एंटीहाईपरटेंशन दवा पर रखने के बाद उनमें मिर्गी के लक्षण दिखने का खतरा करीब 2.44 गुना बढ़ गया। हालांकि इस शोध में केवल इन दोनों बीमारियों का आपस में संबंध बताया गया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह होता कैसे है।

देश - दुनिया
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की कार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे नव दंपति

प्रदेश की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दूल्हा-दुल्हन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार देर रात दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन दोनों बाल-बाल बच गए।

देश - दुनिया
खुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद रेल सेवा को लगातार बहाल किया जा रहा है। यदि आप ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल किराया को खत्म करने का फैसला किया है। इसी वजह से अब कई ट्रेनों से किराया कम हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली कई ट्रेनों के किराए में बदलाव किया गया है. इसमें 32 जोड़ी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के किराए को सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में बदल दिया है. पहले इन ट्रेनों पर स्पेशल ट्रेनों का किराया लगता था, लेकिन अब इसको कम कर दिया गया है.
इन सभी ट्रेनों के किराए में किया गया बदलाव (These trains fare drop)
1. ट्रेन नंबर 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट, त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
2. ट्रेन नंबर 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल
3. ट्रेन नंबर 02489/02490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
4. ट्रेन नंबर 02940/02939, जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
5. ट्रेन नंबर 04817/04818, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
6. ट्रेन नंबर 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक
7. ट्रेन नंबर 04854/04853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
8. ट्रेन नंबर 04864/04863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
9. ट्रेन नंबर 04866/04865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
10. ट्रेन नंबर 02495/02496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
11. ट्रेन नंबर 09717/09718, जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल
12. ट्रेन नंबर 02458/02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
13. ट्रेन नंबर 04731/04732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल
14. ट्रेन नंबर 02471/02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
15. ट्रेन नंबर 04888/04887, बाडमेर-ऋषिकेष-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल
16. ट्रेन नंबर 09611/09612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
17. ट्रेन नंबर 09613/09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
18. ट्रेन नंबर 02988/02987, अजमेर-सियालदाह -अजमेर प्रतिदिन स्पेशल
19. ट्रेन नंबर 06053/06054, मदुरै-बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
20. ट्रेन नंबर 06067/06068, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्न्ई एग्मोर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
21. ट्रेन नंबर 02422/02421, जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन स्पेशल
22. ट्रेन नंबर 06507/06508, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
23. ट्रेन नंबर 06209/06210, अजमेर-मैसूर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
24. ट्रेन नंबर 02396/02395, अजमेर-राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
25. ट्रेन नंबर 02719/02720, जयपुर-हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
26. ट्रेन नंबर 02323/02324, हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
27. ट्रेन नंबर 06206/06205, अजमेर-बैंगलूरू-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
28. ट्रेन नंबर 06533/06534, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
29. ट्रेन नंबर 07623/07624, नान्देड़-श्रीगंगानगर-नान्देड़ साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
30. ट्रेन नंबर 02929/02930, बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
31. ट्रेन नंबर 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल
32. ट्रेन नंबर 04712/04711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ

















You must be logged in to post a comment Login