देश - दुनिया
पेगासस हैकिंग पर, ममता बनर्जी का केंद्र पर वार, मैंने अपने फोन का कैमरा ढक लिया है

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस फोन हैकिंग विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने फोन के कैमरे को कवर कर लिया है ताकि उसकी हैकिंग के जरिए उनकी जासूसी न की जा सके। ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। बंगाल की सीएम ने कहा कि पेगासस डराने वाला है। मैं किसी से भी बात नहीं कर सकती। आप जासूसी के लिए बहुत सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। मैंने इससे बचने के लिए अपने फोन को प्लास्टर कर लिया है। इसी तरह से हमें केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा।
ममता बनर्जी ने अपने फोन के बैकसाइड में लगी टेप को दिखाते हुए कहा, ‘मैं शरद पवार जी, पी. चिदंबरम, दिल्ली के सीएम या ओडिशा के मुख्यमंत्री को कॉल नहीं कर सकती हूं। मेरा फोन टैप किया जा रहा है। देखिए कैसे मैंने अपने फोन के कैमरा पर टेप लगा लिया है।’ ममता बनर्जी ने अपना फोन दिखाते हुए यह बात कही, जिसके पीछे वाले हिस्से पर उन्होंने एक ब्राउन कलर की टेप चिपका रखी थी। ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मैं अपने पार्टी नेताओं से मिल रही थी और उस समय मेरा फोन भी साथ में था। उन्होंने हर चीज को रिकॉर्ड कर लिया।
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की भी अपील की है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इजरायली स्पाईवेयर के जरिए लोगों की जासूसी कराने का काम किया है। ममता बनर्जी ने अपने फोन को प्लास्टर करने की बात करते हुए दिखाया भी कैसे उन्होंने फोन पर टेप लगा ली है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने फोन को प्लास्टर कर लिया है क्योंकि वह हर चीज पर नजर रख रहे हैं। भले ही वह वीडियो हो या फिर ऑडियो।’ यही नहीं ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह फोन पर अपने समकक्षों से बात नहीं कर पाती हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि चाहे दिल्ली के मुख्यमंत्री हों या फिर ओडिशा के सीएम, वह किसी से भी बात नहीं कर पा रही हैं। ममता बनर्जी ने कहा, ‘पेगासस खतरनाक है। वे लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कई बार मैं किसी से भी बात नहीं कर पाती। यहां तक कि मैं दिल्ली और ओडिशा के सीएम से भी बात नहीं कर पाती हूं।’ ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार इस देश को सर्विलांस स्टेट में तब्दील करना चाहती है।
‘स्पाईगिरी चालू है… सर्विलांस स्टेट बन गया है देश’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘स्पाईगिरी चालू है। मंत्रियों और जजों के फोन टैप किए जा रहे हैं। इन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को ही तबाह कर दिया है। पेगासस ने इलेक्शन कमिशन, न्यायपालिका, मीडिया और मंत्रियों तक पर निगरानी की है। इस देश को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था की बजाय केंद्र सरकार ने सर्विलांस स्टेट में तब्दील कर दिया है।’


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login