देश - दुनिया
सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट, खेमे के 3 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

राजस्थान मंत्रिमंडल में छोटे फेरबदल के बजाय बड़ी सर्जरी हो सकती है. माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. 2023 के विधानसभा चुनाव की अगली रणनीति को ध्यान में रखकर जातिगत सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को साधते हुए मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है. कहा जा रहा है कि फेरबदल सिर्फ मंत्रिमंडल तक सीमित नहीं रहेगा, संगठन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. सीएम गहलोत और पायलट की मुलाकात के बाद अब सोनिया गांधी को राजस्थान के मसले पर फैसला करना है, लेकिन अब तक दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि राजस्थान में पार्टी हाईकमान छोटे-मोटे बदलाव के बजाय अगले चुनाव की रणनीति के लिहाज से बदलाव करना चाहता है.
माना जा रहा है कि सचिन पायलट ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मिलकर कहा कि 2023 को ध्यान में रखकर सत्ता और संगठन दोनों में बिना किसी भेदभाव के बदलाव किए जाने चाहिए. सरकार में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों को मौका मिलना चाहिए. खास तौर पर दलित समुदाय से मंत्रिमंडल में अधिक भागीदारी की सचिन पायलट ने वकालत की है.
सीएम अशोक गहलोत ने दी थी छोटे विस्तार की राय
मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद गहलोत मंत्रीमंडल में इस समुदाय से एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं है. सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को यह भी बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से सत्ता में भागीदारी दी जानी चाहिए जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश फूंका जा सके. एक दिन पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात में अशोक गहलोत छोटे विस्तार की राय दे चुके हैं. सीएम गहलोत बड़ा फेरबदल अगले बजट सत्र के बाद करना चाहते हैं, लेकिन पार्टी हाईकमान के रुख को देख कर लग रहा है कि पार्टी राजस्थान में सत्ता संगठन में बदलाव और सत्ता में भागीदारी को लेकर फैसला जल्द करना चाहती है. सोनिया गांधी राहुल गांधी के लौटने के बाद अंतिम फैसला कर सकती है.
अशोक गहलोत और सचिन पायलट से चर्चा के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन से बदलाव के बारे में एक बार फिर सोनिया गांधी चर्चा कर सकती है. अभी तक चर्चा से लग रहा है कि सचिन पायलट गुट की भी सम्मानजनक भागीदारी सरकार में हो सकती है. पायलट समर्थक तीन सीनियर विधायकों को मंत्रीमंडल में मौका मिल सकता है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना फीडबैक और राय दे चुके हैं, लेकिन फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है.


देश - दुनिया
केंद्र सरकार:किसानों को अगले माह फिर मिलेगी सम्मान निधि, खाते में सुधार लें ये गलतियां

केंद्र सरकार ने तीन विवादित किसान कानूनों को लेकर जहां किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अगले माह एक बार किसानों के खुशखबरी देने जा रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि का पैसा जल्द ही उनके बैंक खाते में जमा करने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दिसंबर माह में 10वीं किस्त दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के खातों में 15 दिसंबर तक राशि जमा कर दी जाएगी।
किसान अपने खातों में न करें ये गलतियां

देश - दुनिया
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने स्ट्रेस में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा

राजस्थान के सिरोही जिले शिवगंज तहसील के कानाकॉलर गांव में रहने वाला एक लड़के ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. फंदे से लटकने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने नौकरी के कारण स्ट्रेस में होना लिखा है. मृतक का नाम अनाराम देवासी है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. सुसाइड नोट के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा उसे कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. पिछले 3 महीने से उसे वेतन भी नहीं दिया गया था. इसके चतले वो आर्थिक और मानसिक रूप से तनाव में था. युवक का शव बीते गुरुवार को पुलिस ने घर से ही बरामद किया. आत्महत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है. परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.
अनाराम देवासी ने अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं मेरी पत्नी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करता हूं, लेकिन फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा कई तरीके से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी. इसको वह सहन नहीं कर पाया जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला को फांसी के फंदे पर लटक कर समाप्त कर दिया. परिजनो ने आरोपी फाइनेंस कंपनी के संचालक के नाम पर नामजद प्राथमिकता भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया. जिससे आक्रोशित होकर गांव वालों ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रोक दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.
पुलिस के खिलाफ धरना
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने शुक्रवार को धरना दिया. पुलिस पर जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाया जा रहा है. शिवगंज थाने के सीआई बुद्धाराम का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद में जांच की जाएगी और जांचने का दोषी पाया जाता है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. पूरे घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजन राजाराम देवासी का कहना है कि का कहना है कि नामजद मामला दर्ज होने और सुसाइड नोट मिलने के बाद में आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उससे पूछताछ तक नहीं की गई है.

देश - दुनिया
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, जानें प्रोसेस

नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है. जहां आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं.
Mint में छपी खबर के अनुसार, अब एक ईपीएफओ ग्राहक को अपने पीएफ नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके स्वयं पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं.
जानिए क्या है प्रोसेस?
1- ऑनलाइन पीएफ नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की official website — epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
2- इसके बाद ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें.
3- उसके बाद Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें.
4- आपके UAN and Password से लॉगिन करें.
5- ‘Manage’ tab के तहत ‘E-Nomination’ को सिलेक्ट करें.
6- अपने फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें.
7- ‘Add Family Details’ पर क्लिक करें.
8- रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें.
9- डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें.
10- OTP प्राप्त करने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें.
11- आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा.
12- OTP डालें.
13- इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्टर हो गया.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ






























You must be logged in to post a comment Login