‘एक दिन शिव सैनिक बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री ‘, उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनके बेटे के राजनीति में उतरने का यह आशय नहीं है कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं । साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि कोई शिवसैनिक एक दिन राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। इस बार शिवसेना राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 124 पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा ने 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
बाकी सीटें भाजपा के हिस्से से छोटे दलों के लिये छोड़ी गई हैं।उद्धव ठाकरे की इस भविष्यवाणी का केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पहले मुस्कुराए। मीडिया ब्रीफिंग में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि शिवसेना नेता ने अपनी इच्छा व्यक्त की है और निश्चित रूप से इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
ठाकरे ने कहा, “आदित्य के विधानसभा चुनाव लड़ने का यह मतलब नहीं है कि मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं यहीं हूं।” उद्धव ठाकरे ने राकांपा नेता अजित पवार के परोक्ष संदर्भ में व्यंग्यात्मक रूप से कहा, “मैं खेती करने नहीं जा रहा।” गौरतलब है कि पवार ने हाल ही में विधायक पद से इस्तीफा दिया था और अपने बेटे को सलाह दी थी कि वह राजनीति की जगह खेती करे या कोई कारोबार कर ले।


खेल
गौतम गंभीर पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी ;संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील
क्राइम न्यूज़
शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर कर दी मौत ,मौत को आत्महत्या दर्शाने ; लटका दी पंखे पर

हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। कोतवाली सेक्टर 142 स्थित शहदरा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी की गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी ने पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने का स्वांग रचा और मृतका को पंखे से फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले आए और उन्होंने कोतवाली में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को एक्सप्रेस वे के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर गला घुटने के लिए प्रयोग किया गया सवाल भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मूलतः बागपत निवासी शारदा का अनिल उर्फ सोनू के साथ विवाह हुआ था और वह पति के साथ शहदरा गांव में रह रही थी। अनिल उर्फ सोनू शराब का आदी था और वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से नौकरी छूट जाने की वजह से बेरोजगार हो गया था और उधार ले लेकर अधिक शराब पीने लगा था। शनिवार रात को अनिल जब शराब पी रहा था तो उसकी पत्नी शारदा ने इसका विरोध किया।
हत्यारोपी ने शारदा के गले में शॉल को पकड़कर दोनों तरफ से खींच दिया और इससे गला घुटने के कारण शारदा की मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके सबको साल की मदद से पंखे पर लटका दिया। जिससे परिवार वालों को आत्महत्या लगे। मृत का शारदा के परिजनों को पता चला तो वह शाहदरा पहुंचे और वहां पर अनिल उर्फ सोनू की स्थिति को देखते हुए संदेह हुआ और उसके खिलाफ ही कोतवाली सेक्टर 142 में शिकायत दे दी।
पुलिस ने अनिल उर्फ सोनू को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। शारदा और अनिल के दो बच्चे हैं उनमें 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। अनिल के शराबी होने के कारण दोनों बच्चे शारदा ने अपनी बहन के पास हरिद्वार में छोड़ रखे थे।
जॉब
भारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई

12 पास छात्रों के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम यानी कि TES के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।(47) जुलाई 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया 24 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी जो 23 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती (47) 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट इंडियन आर्मी टीईएस 47 भर्ती कुल 90 पदों के लिए निकाली गयी है। joinindianarmy.nic.in पर जाकर या इस पेज से भर सकते है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि वे आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।की अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि की जानकारी के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
पदों की संख्या : 90
योग्यता
कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीएम स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। कैंडिडेट्स 60 फीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही जेईई मेन 2021 में शामिल होना चाहिए।
आयु सीमा
कैंडिडेट्स की उम्र 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव





























You must be logged in to post a comment Login