Tech & Auto
paytm यूजर्स के लिए बढ़ी खबर, अब paytm से रिचार्ज करना हुआ महंगा…

पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। यदि आप Paytm से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करती है।
1-6 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। यदि आप पेटीएम से यूपीआई पेमेंट भी करते हैं तो भी आपसे चार्ज वसूला जा सकता है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसे लेकर विरोध भी दर्ज किया है। पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में पेटीएम ने कहा था कि वह किसी भी ग्राहक से कभी भी किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा। Paytm ने इस संबंध में ब्लॉग के लिंक के साथ एक ट्वीट भी किया था। ट्वीट तो आज भी मौजूद है लेकिन ब्लॉग का लिंक एक्सपायर हो गया है।
बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में PhonePe ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए शुल्क लेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक 50 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर 1 रुपये का चार्ज लगता, वहीं यदि आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करते हैं तो आपसे 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

Tech & Auto
कोई ट्रेक तो नही कर रहा है आपका मोबाइल नंबर करे एसे चेक..
आजकल लोगों को ऑनलाइन ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट में तो कई ऐसे एप्स हैं जिनकी मदद से लोग एक-दूसरे को उनकी इजाजत के साथ ट्रैक कर रहे हैं, लेकिन आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दोस्त शिकायत करते होंगे कि तुम्हारा नंबर हमेशा बिजी आता है। कभी कॉल ही नहीं लगता। आज हम आपको 3 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है?
अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।
कोड *#62#
कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।
कोड ##002#
यह एंड्रॉयड फोन के लिए एक ऐसा कोड है जिसकी मदद से आप किसी भी फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं।
Tech & Auto
क्या आपका मोबाइल चोरी हो गया तो करे ये काम, मिनटों में मिल जायेगा आपका स्मार्टफोन..
![]()
How To Find Lost Mobile Phone: आज हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद हमारी जिंदगी काफी बदल गई है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर कई मर्तबा हमारा स्मार्टफोन या तो गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। वे अपने स्मार्टफोन को दोबारा पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन का पता लगा सकते हैं। स्मार्टफोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए इस ट्रिक को फॉलो करना चाहिए। इस ट्रिक को फॉलो करने के बाद आपके गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन के मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ये ट्रिक काफी आसान है। फोन का पता लगाने के लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –
फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए दूसरा डिवाइस लेना है। इसके बाद दूसरे डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर से फाइंड माई डिवाइस एप डाउनलोड करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको फाइंड माई डिवाइस एप ओपन करके उसमें जीमेल आईडी को लॉगिन करना है, जो कि आपके चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन में लॉगिन थी।
अगर आपका चोरी या गुम हो चुका स्मार्टफोन और उसका जीपीएस ऑन हुआ। इस स्थिति में आप आसानी से अपने स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे। वहीं अगर जिस व्यक्ति ने आपके स्मार्टफोन को चोरी करके उसमें कोई छेड़छाड़ की है।
ऐसे में आपके मोबाइल फोन के मिलने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करना है।
पुलिस स्टेशन में विजिट करके आपको अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन की रिपोर्ट लिखवानी होगी। इसके अलावा आपको अपने सिम कार्ड को भी ब्लॉक कराना है। स्मार्टफोन ट्रैक करने की ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स के लिए है
Tech & Auto
लॉन्च हुआ वायरलेस स्पीकर, पानी में भी गिरने से नही होगा ख़राब….

Bose PositionIQ टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि स्पीकर की पोजिशन के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट करता है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब स्पीकर अपनी पॉजिशन के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट कर रहा है।
बोस ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस स्पीकर Bose Soundlink Flex को लॉन्त कर दिया है। Bose Soundlink Flex एक पोर्टेबल स्पीकर है जिसके साथ अल्ट्रा रगेड डिजाइन दी गई है। Bose Soundlink Flex को लेकर जबरदस्त बास और क्लियर साउंड का दावा किया गया है।
इसमें Bose PositionIQ टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि स्पीकर की पोजिशन के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट करता है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब स्पीकर अपनी पॉजिशन के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट कर रहा है।
Bose Soundlink को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। Bose Soundlink की बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Bose Soundlink को रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर से 15,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। Bose Soundlink स्पीकर की बॉडी पर सिलिकॉन की कोटिंग है। कंपनी के दावे के मुताबिक बाथ टब या पूल में अचानक से गिर जाने के बाद भी Bose Soundlink स्पीकर खराब नहीं होगा।
Bose Soundlink Flex की ऊंचाई 3.6 इंच है और इसका वजन करीब 453 ग्राम है। स्पीकर को ब्लैक, व्हाइट स्मोक और स्टोन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसमें कंट्रोल के लिए बटन भी दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल पॉवर ऑन-ऑफ और वॉल्यूम के लिए किया जा सकेगा।
इस स्पीकर का इस्तेमाल आप फोन पर बात करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए बोस के इस स्पीकर में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें स्टीरियो मोड भी दिया गया है।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए


















You must be logged in to post a comment Login