Lifestyle
रात भर में गायब हो जाएंगे जिद्दी से जिद्दी से पिंपल्स, अपनाने होंग ये Beauty DIY
हर लड़की अपना फेस बेदाग देखना चाहती है,लेकिन कई लड़कियां पिंपल्स के चलते काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी पिंपल्स की वजह से परेशान रहती हैं तो हम आपको कुछ घरेलु उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे आपको रातों रात इससे छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि आपके किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को चमकदार और बेहतरीन बना सकती हैं।
आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। जिसे रात में लगाकर आप पिंपल्स की सूजन कम दिखाई देगी। यह आपके पिंपल्स की समस्या का भी समाधान करेंगे। इसके साथ ही यह आपकी स्किन को भी और बेहतर बनाएंगे। तो आइए जानते हैं इन सभी नुस्खों के बार में।
शहद
शहद में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो फेस के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। जिसकी मदद से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप शहद को सोने से पहले लगाएं और रात भी ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर फेस वॉश कर लें।
टी ट्री ऑयल
यह स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान निकालता है। इसमें एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जो नुकसान पहुंचाने वाले जीवाणुओं को बाहर निकालकर मुंहासों को ठीक करता है। इसके लिए आप रात को टी ट्री तेल की 2 ड्रॉप लें और उसमें नारियल या बादाम का तेल मिला लें। इसे आप कुछ देर के लिए फेस पर लगा कर छोड़ दें और फिर गर्म पानी से मुंह धो लें।
एलोवेरा
इसमें कई औषधि के गुण मौजूद होते हैं। जो पिंपल्स को तेजी से सुखाने में मदद करता है। इसे लगाने से पहले आप फेस को धो लें और फिर पिंपल्स पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे आप रात भर लगा कर छोड़े दें और सुबह उठकर मुंह धो लें।

Lifestyle
AC की हवा लेते है आप भी तो हो जाइये सावधान, नही तो हो सकते है आपको ये गंभीर बीमारी…

गर्मी के दिनों में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकें अपना रहे है। इस लिस्ट में कूलर, पंखा और AC शामिल है जिन्हे लोग अपने घर, कार्यालय और गाड़ी में लगवाते हैं। हालाँकि एसी का अधिक प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जी हाँ, लगातार कई घंटों तक एसी का प्रयोग करने से आप विभिन्न तरह की बीमारियों की भी चपेट में आ सकते है। आप सभी को बता दें कि विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि एसी का निरंतर प्रयोग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जी हाँ और इससे त्वचा में रूखापन आ जाता है, और शरीर के विभिन्न जोड़ों के अंगों में भी रूखापन आ जाता है। जी दरअसल दिनभर एसी का प्रयोग करना स्वास्थ्य को खराब करने के लिए काफी है।
एसी का ज्यादा प्रयोग करने से ये आ रही समस्याएं- एसी का अधिक प्रयोग करने से आंखों और त्वचा पर रूखापन आ जाता है। जी हाँ और इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है, जोकि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। जी दरअसल एसी से सीधे बाहर के वातावरण में जाने से उल्टी आना, चक्कर आना और लू लगने का भी खतरा रहता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा जो लोग हार्ट या किडनी रोग से परेशान है। उनको भी एसी के ज्यादा प्रयोग से दिक्कत हो सकती है। एसी का प्रयोग करने से पसीना नहीं आता इसलिए शरीर के टॉकसिंस बाहर नहीं निकल पाते जोकि बीमारियों का खतरा पैदा करते हैंं।
बरतें सावधानियां- ध्यान रहे एसी के बिल्कूल सामने ना बैठें और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम ना रखें। जी हाँ और इसी के साथ एसी वाले कमरे से एकदम सीधे धूप में ना जाएं और दो घंटे के नियमित अंतराल के बाद एसी को बंद कर दें। आपको बता दें कि छोटे बच्चों के लिए भी एसी की ज्यादा कूलिंग ठीक नहीं है।
Lifestyle
कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए, आइये जानते है..

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों और खनिजों की रोजाना संयमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की कमी या अधिकता, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सोडियम भी एक ऐसा ही अति आवश्यक तत्व होता है। सोडियम, नमक का प्रमुख घटक माना जाता है। शरीर में इसकी कमी या अधिकता, दोनों ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।
नमक के अधिक सेवन को जहां ब्लड प्रेशर बढ़ने और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं इसकी कमी शरीर को गंभीर कमजोरी और थकान का एहसास करा सकती है।
शोध से पता चलता है कि बहुत अधिक नमक खाने वाले लोगों में हृदय रोगों के साथ-साथ मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियंत्रित मात्रा में इसके सेवन को सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं। हालांकि इसके लिए नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं बंद कर देना चाहिए। ऐसा करना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।
कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक रूप से सोडियम की मात्रा पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में अधिकतम 2,300 मिलीग्राम या लगभग 1 चम्मच की मात्रा में नमक का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसकी कमी और अधिकता दोनों नुकसानदायक है। कई पैक्ड या जंक खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक हो सकती है, ऐसे में इनके सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए
सोडियम की अधिकता
अतिरिक्त सोडियम का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ये स्थितियां हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा देती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो बच्चे नमकीन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं, उनमें मीठे पेय या मीठी चीजों के सेवन की संभावना भी बढ़ जाती है जिसके कारण मोटापे का खतरा हो सकता है। पैक्ड चिप्स और अन्य चीजों से सोडियम का उपभोग बढ़ने का जोखिम रहता है।
सोडियम की कमी
शरीर में सोडियम की कमी होना भी आपके लिए समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्या सबसे आम है। कुछ स्थितियों में लगातार सोडियम की कमी बने रहने को विशेषज्ञ कई अन्य बीमारियों का भी कारण मानते हैं।
एडिसन रोग
छोटी आंत में रुकावट
दस्त और उल्टी
थायराइड की समस्या।
दिल की धड़कनों की अनियमितता।
जलन होना।
इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई सोडियम वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। यदि संभव हो तो भोजन में ऊपर से नमक मिलाने से बचना चाहिए। ऐडेड सॉल्ट के कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। सोडियम की अधिकता या कमी के कारण होने वाली समस्याओं की स्थिति में तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
Lifestyle
क्या आप भी दांत के दर्द से परेशान है तो, अपनाये ये घरेलू उपाय..

दांत का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है। यह डॉक्टर के पास जाने तक का समय नहीं देता। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं और रिलैक्स हो जाएं। अधिक जानने के लिए पढ़ते रहें।
दांत का दर्द अकेले नहीं आता। वह अपने साथ उस पूरे हिस्से को लपेट लेता है, जिस तरफ के दांत में दर्द है। सिर में तेज़ दर्द, मसूड़ों में झनझनाहट और दांत में दर्द। किसी के भी पूरे दिन को बिगाड़ने के लिए यह स्थिति काफी है। हालात ये हो जाते हैं, कि समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। मगर परेशान न हों, क्योंकि घरेलू नुस्खों के बरसों पुराने खजाने में से हम वे उपाय ढूंढ लाए हैं, जो आपको तुरंत दांत के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं। अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – दांत में दर्द है? तो तुरंत आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे और रिलैक्स हो जाएं
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई






























You must be logged in to post a comment Login