Connect with us

पुलिस के पूछताछ से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Published

on

कानपुर के बिधनू थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव में रहने वाले एक 62 वर्षीय रमा शंकर का शव मंगलवार को घर के बाहर पेड़ से लटका मिला. जिसे देखने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस पूछताछ से परेशान था बुजुर्ग

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिधनू पुलिस पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही थी. जिससे परेशान होकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली. बता दें कि मृतक रमा शंकर के बेटे कुलदीप पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप है. जिसकी पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन कुलदीप को नहीं पकड़ सकी तो परिवार पर दबिश बनानी शुरू की.

पुलिस हिरासत में रहे 3 दिन

मृतक के बेटे का आरोप है कि पुलिस ने उनके पिता यानी रमा शंकर को हिरासत में लिया था और तीन दिन तक थाने में रखा. जहां तमाम यातनाएं भी दी गईं और पुलिस ने जब उन्हें छोड़ा तो दो दिन से वह गुमसुम थे. पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. गौरतलब है कि रमा शंकर ने कई साल पहले ही बेटे कुलदीप को बेदखल कर दिया था और वह घर से दूर अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था.

पुलिस पर मारपीट का आरोप

कुलदीप के भाई जगदीप का आरोप है कि पुलिस ने मुझे भी एक सप्ताह तक हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया. रमा शंकर की मौत के बाद उसे थाने से छोड़ा गया. वहीं पोस्टमॉर्टम हाउस में जगदीप ने पुलिस पर सितम का आरोप लगाया और अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया.

पुलिस ने आरोपों को मानने से किया इनकार

हालांकि वृद्ध के सुसाइड मामले में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों को मानने से इनकार कर रही है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस के अधिकारी मामले को दबाने के प्रयास में पुलिस उत्पीड़न की बात को गलत बता रही है. जबकि पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने बेटे की करतूत से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

भारत में फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा,बीते 24 घंटे में 21000 से ज़्यादा नए केस..

Published

on

By

भारत में कोरोना के नए मामलों में कल की तुलना में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 21,411 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,38,68,476 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 67 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख 68 हजार 476 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 25 हजार 997 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 1,50,100 सक्रिय मामले है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 712 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 593 डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2,209हो गई है। प्रदेश में 19,47,025 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा पिछले 24 घंटों में कोरोना के 428 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में 10,11699लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 2392सक्रिय मामले है।

इसके साथ ही केरल के पिछले 24 घंटों में 2,515 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,579 पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़िये : –

इस विभाग में निकली भर्ती,देखें आवेदन तिथि और जानें शैक्षणिक योग्यता

श्रम योगी मानधन योजना: सरकार सालाना का दे रही है 36 हजार रूपये की पेंशन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

CG News: डोंगरगढ़ में दुष्कर्म कांड को लेकर लोगो ने निकला कैंडल मार्च, छात्रा को दी श्रद्धांजलि, कहा- कार्रवाई नही तो, उग्र आंदोलन

Continue Reading

Tech & Auto

Reliance Jio ने किया बड़ा खुलासा, आने वाली है धांसू फीचर्स वाली सबसे सस्ती 5G jio स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट

Published

on

 

5G नेटवर्क जल्द भारत में शुरू होने वाला है, इसी को देखते हुए अब खबर आ रही है की रिलायंस जियो इस साल के अंत तक भारत में Jio Phone 5G को लॉन्च करने वाला है। जियो का 5G फोन किफायती कीमत पर आने वाला है:

5G नेटवर्क जल्द भारत में शुरू होने वाला है, इसी को देखते हुए अब खबर आ रही है की रिलायंस जियो इस साल के अंत तक भारत में Jio Phone 5G को लॉन्च करने वाला है। जियो का ये 5G फोन एक किफायती कीमत पर आने वाला है। Jio Phone Next स्मार्टफोन को 2021 के अंत में 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया था। अब टेलीकॉम कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि 5G हैंडसेट तैयार हो रहा है और हम जल्द ही इसे ला सकते हैं।

हालाँकि, अभी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है। एंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दावा किया है कि हैंडसेट 5G को सपोर्ट करेगा। आइए जानते हैं Jio Phone 5G की कीमत और फीचर्स से जुड़ी हर एक डिटेल:

Jio Phone 5G की भारत में संभावित लॉन्च डेट 
Jio Phone 5G के जल्द ही आने की उम्मीद है क्योंकि 5G सेवाएं भी जल्द ही भारत में शुरू होने वाली हैं। हालाँकि अभी तक कोई आधिकारिक शब्द नहीं आया है, हैंडसेट को इस साल के अंत में देश में पेश किया जा सकता है।

Jio Phone 5G की भारत में संभावित कीमत
Jio Phone 5G की कीमत 9,000 से 12,000 रुपये के बीच होने की अफवाह है। यह डाउन पेमेंट की तरह ली जा सकती है जिसका भुगतान ग्राहक को डिवाइस खरीदते समय करना होता है। इसके अलावा हम कुछ बैंक छूट, और कुछ ऑफ़र की उम्मीद कर सकते हैं जो इसे और अधिक सस्ता बना सकते हैं।

Jio Phone 5G के संभावित फीचर्स 
Jio Phone 5G कुछ बुनियादी सुविधाओं के साथ एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। जैसा कि रिपोर्ट किया गया है, हैंडसेट के 6.5 इंच के आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आने की संभावना है जिसमें एचडी+ (1,600 x 720 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश होगा। हुड के तहत, Jio Phone 5G एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर होगा जिसे एड्रेनो 619 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन 4GB रैम और 32GB यूजर-एक्सपेंडेबल स्टोरेज की पेशकश कर सकता है।

कैमरे की बात करें तो यह एक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का शूटर शामिल है। इसके अलावा, यह एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़े 5000mAh द्वारा संचालित होगा। ये बजट 5G फोन उसी प्रगति ओएस पर चल सकता है जो Jio

 

Continue Reading

जॉब

इस विभाग में निकली भर्ती,देखें आवेदन तिथि और जानें शैक्षणिक योग्यता

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार PPSC में नौकरी हासिल कर सकते हैं।पंजाब लोक सेवा आयोग ने सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PPSC की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानि 21 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ppsc.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी इन पदों  के लिए आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 66 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 21 जुलाई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 4 अगस्त

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 66

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ M.Com की डिग्री होनी चाहिए या B.Com (ICWA) इंटर या C.A इंटर या CS इंटर होना चाहिए.

आयुसीमा 

उम्मीदवारों की आयु 01/01/2022 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क

सभी राज्यों की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और केवल पंजाब राज्य के पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क- 750 रुपये
केवल पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
पंजाब के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), व्यक्ति विकलांग (पीडब्ल्यूडी) और रेखीय वंशज के साथ भूतपूर्व सैनिक (एलडीईएसएम) के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
अन्य सभी श्रेणियां यानी, सामान्य, स्पोर्ट्सपर्सन, और पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड्स के लिए आवेदन शुल्क- 1500 रुपये

इसे भी पढ़िये :-

यहाँ की सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी को देगी बढ़ावा,कैबिनेट में मांगी मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़21 hours ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़4 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब6 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

  • Tech & Auto7 days ago

    Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • 3 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • देश - दुनिया6 days ago

    राशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…

  • Tech & Auto2 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश - दुनिया3 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…