जॉब
कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती,जल्द करे अप्लाई…

Sarkari Naukri : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार लोक सेवा आयोग में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
केरल लोक सेवा आयोग ने एक विशेष चयन बोर्ड के माध्यम से भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडो विंग (केवल पुरुष) में कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Kerala PSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.keralapsc.gov.in/index.php/extra-ordinary-gazette-date-03052022 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही इस लिंक https://www.keralapsc.gov.in/sites/default/files/2022-05/noti_136_22.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 199 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 मई 2022
रिक्ति विवरण
पुलिस कांस्टेबल – 198 + 1 एनसीए एससीसीसी
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवार 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 22 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हो. किसी भी विशेष वर्ग के लिए आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 31100 – 66800/- रुपये दिए जाएंगे.
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन एंड्योरेंस टेस्ट (क्वालिफाइंग टेस्ट), लिखित परीक्षा/ओएमआर टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.a

जॉब
जॉब मार्केट के लिए अच्छी खबर, अप्रैल माह में देश में 88 लाख लोगों को मिला रोजगार..
सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई।
देश के जॉब मार्केट को लेकर अच्छी खबर आई है। अप्रैल माह में देश में 88 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह महामारी के बाद एक माह में सर्वाधिक नौकरियां मिलीं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानॉमी (CMIE) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
हालांकि रोजगार की मांग की तुलना में उपलब्ध नौकरियां अपर्याप्त रहीं। सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई। व्यास के अनुसार महामारी के बाद के अप्रैल में रोजगार में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि मार्च में देश में 42.84 करोड़ लोग रोजगार प्राप्त थे। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में नौकरियों में औसत मासिक वृद्धि दो लाख रही। सीएमआईई का कहना है कि श्रम शक्ति में 88 लाख की वृद्धि तभी संभव हुई जबकि कुछ कामकाजी उम्र के लोग जो नौकरियों से बाहर थे, अप्रैल में रोजगार पाने में कामयाब रहे।
इसलिए हुई बढ़ोतरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी प्रति माह 20 लाख से अधिक नहीं बढ़ सकती है। इससे आगे किसी भी वृद्धि का मतलब है कि जो लोग नौकरी से बाहर हुए थे, उन्हें पुन: रोजगार मिल गया है। अप्रैल में नौकरियों में 88 लाख की वृद्धि पिछले तीन महीनों के दौरान 1.20 करोड़ की गिरावट के बाद आई है। व्यास ने कहा कि श्रम बाजार गतिशील रहता है क्योंकि रोजगार की एक निश्चित समय पर मांग बढ़ने पर निर्भर करता है।
उद्योगों में सर्वाधिक 55 लाख नौकरियां, कृषि में घटा रोजगार
अप्रैल में रोजगार में वृद्धि उद्योग और सेवा क्षेत्रों में हुई। आंकड़ों के अनुसार उद्योग जगत में 55 लाख नौकरियां दी गईं। उद्योग के भीतर मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 30 लाख रोजगार सृजित हुए, जबकि कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में लगभग 40 लाख। सीएमआईई के आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि क्षेत्र में रोजगार में 52 लाख की गिरावट आई है।
नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर में कमी की वजह रबी की कटाई के सीजन की समाप्ति हो सकती है। गेहूं के उत्पादन में गिरावट ने भी इसमें योगदान दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए उद्योग की नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं है, क्योंकि वृद्धि मुख्य रूप से दैनिक ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के बीच हुई है।
जॉब
पब्लिक सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

गुजरात पब्लिक सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने 1866 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे गुजरात पब्लिक सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 1866
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 16 मई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 31 मई 2022
योग्यता
उम्मीदवारों के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा होना चाहिए। गुजराती भाषा का नॉलेज जरूरी है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 34 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। 100 रुपये के साथ 12 रुपए पोस्टल चार्ज भी जरूरी है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए करें।
जॉब
सहायक निदेशक सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,2 जून तक करें आवेदन…

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सहायक निदेशक और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सहायक निदेशक और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 50 रिक्तियों को भरेगा।
जानें- पदों के बारे में
ड्रग इंस्पेक्टर (आयुर्वेद): 1
सहायक निदेशक (बैंकिंग): 9
हिंदी में मास्टर: 1 पद
सहायक निदेशक (लागत): 22 पद
सहायक रजिस्ट्रार जनरल (मानचित्र): 1 पद
वैज्ञानिक ‘बी’ (रसायन विज्ञान): 3 पद
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (बैलिस्टिक्स): 1 पद
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (विस्फोटक): 1 पद
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (विष विज्ञान): 2 पद
सीनियर लेक्चरर : 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ): 8 पद
आवेदन फीस
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। बता दें, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके फीस का भुगतान कर सकते हैं।
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…






























You must be logged in to post a comment Login