Connect with us

यूपी

यूपी में 35000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती रुकी , जाने कौन -कौन भर्तियां रुकी

Published

on

यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए जद्दोजहद कर रहे युवाओं के लिए यह चुनावी साल भी अच्छा नहीं रहा. धीमी गति से चल रही भर्ती प्रक्रिया के कारण करीब 35000 शिक्षकों की भर्ती यूपी विधान सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की भेंट चढ़ गई.
सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजाार कर रहे युवाओं के लिए निराशाजनक खबर है.
चुनावी साल में सरकारें बंपर भर्तियां करती हैं लेकिन युवाओं को इसके बावजूद निराशा हाथ लगेगी. आइए जानते हैं कि आदर्श आचार संहिता का किन किन भर्तियों पर ग्रहण लगा है.यूपी विधानसभा चुनाव के कारण सरकारी स्कूलों में 35000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रुक गई है. जो भर्तियां पहले से चल रही हैं उनमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी पड़ेगी.
जूनियर  1894 पदों पर भर्ती अटक गई
उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रिंसिपल के 390 पदों सहित कुल 1894 पदों पर भर्ती अटक गई है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की तरफ से 17 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर को घोषित किया गया था. लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद भी पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन विकल्प लेते हुए चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. अब आचार संहिता लागू होने से चुनाव आयोग से अनुमति के इंतजार में फंस गई है.
परिषदीय विद्यालयों में 17000 शिक्षकों
 
विद्यालयों में 17000 शिक्षकों की होनी थी. बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने 24 दिसंबर 2021 को कहा था कि 68500 और 69000 शिक्षकों की भर्ती के बाद रिक्त रह गए 17000 पदों पर नई भर्ती की जाएगी. लेकिन दो सप्ताह बाद भी इसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया. प्रदेश के शिक्षा मंत्री इससे पहले रिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर ट्रांसफर, पंचायत चुनाव के दौरान मृत शिक्षकों के आश्रितों को क्लर्क के अधिसंख्य पदों पर नियुक्ति देने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन कोई पूरी नहीं हो सकी.
यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन किया गया था. प्रदेश सरकार ने लंबे समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद इस बात को स्वीकर किया और आरक्षित व विशेष आरक्षित वर्ग के 68000 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की चौथी सूची जारी की थी. यह सूची बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने जारी की थी. इसके बाद इन उम्मीदवारों को जिला आवंटित करते हुए काउंसलिंग कराई जानी है. लेकिन इस प्रक्रिया से पहले ही चुनाव की तारीख घोषित हो गई.
राजकीय विद्यालयों में होनी है 1947 पदों पर भर्ती
 
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बने 35 और अल्पसंख्यक विभाग की आरे से प्रधानमंत्री जन विकास योजना में निर्मित 49, कुल 84 राजकीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 1947 पदों पर होने वाली भर्ती भी अटक गई है. विशेष सचिव शंभू कुमार ने 24 दिसंबर को इन पदों के सृजन का आदेश जारी किया था. लेकिन माध्यमिक विभाग इन पदों पर नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा आयोग को सूचना भेजता उससे पहले चुनाव की तारीखें घोषित हो गईं.
 
राजकीय विद्यालयों में 2500 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
 
राजकीय विद्यालयों में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. लेकिन विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता में फंस गई है. अपर निदेशक राजकीय अंजना गोयल ने संयुक्त शिक्षा निदेशकों से दिसंबर के पहले सप्ताह में रिक्त पदों की सूचना मांगी थी. पूर्व में शिक्षा निदेशालय की ओर से लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया था.
लेकिन कुछ बिंदुओं पर आपत्ति करते हुए आयोग ने निदेशालय को वापस भेज दिया. लिहाजा फिर से रिक्तियों को अपडेट करते हुए समेकित अधियाचन मांगा गया था. सूत्रों के अनुसार ढाई हजार से अधिक पदों की सूचना मिली थी लेकिन एस पर भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी.
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

यूपी

बीजेपी को बड़ा झटका : योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Published

on

By

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं के बीच सपा में शामिल होने की होड़ सी मच गई है.योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज (रविवार को) समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. आज अपना दल के विधायक आरके वर्मा भी अपनी पार्टी छोड़कर सपा (SP) में शामिल हो गए हैं.
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब से गठबंधन हुआ है 80 फीसदी लोग हमारे साथ हैं और 20 प्रतिशत लोग जो उनके साथ थे वो भी अब उनके खिलाफ हैं. मतलब अब 100 फीसदी लोग हमारे साथ हैं. बीजेपी सिर्फ डैमेज कंट्रोल कर रही है. बीजेपी विभाजन की पॉलिटिक्स कर रही है. सही समय पर दारा सिंह समाजवादी पार्टी में आए. डबल इंजन की सरकार एक-दूसरे से टकरा रही है. झूठे सर्वे दिखाए जा रहे हैं14 जनवरी को योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य 6 अन्य विधायकों के साथ शामिल हो गए, इस बीच आज बीजेपी की योगी सरकार में वन एवं पार्यावरण मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विधायक दारा सिंह ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में रविवार को पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली.
इस बीच बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्वांचल के मजबूत नेता कहे जाने वाले दारा सिंह चौहान ने कहा कि सपा में आज बड़ी संख्या में लोग ज्वाइनिंह कर रहे हैं.उन्होंने कहा, ‘जब प्रदेश में सरकार बनी थी तो नारा दिया गया था कि सबका साथ सबका विकास. मगर विकास चंद लोगों का ही किया गया.’ उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का पिछड़ा समाज ठगा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा और वंचित समाज के लोगों ने इन्हें वोट दिया था. मगर आज वह सब सड़क पर बेहाल घूम रहा है. अब प्रदेश का हर समाज उत्तर प्रदेश में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। 
इधर, बीजेपी की योगी सरकार के तीन मंत्री अब तक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला स्वामी प्रसाद मौर्य से शुरू हुआ था. उसके बाद मंत्री दारा सिंह ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया, फिर योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
कुल मिलाकर पार्टी के तीन मंत्री विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे चुके हैं.बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशनलाल वर्मा, विनय शाक्य, अवतार सिंह भड़ाना, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, आरके शर्मा, बाला प्रसाद अवस्थी, डॉ. धर्म सिंह सैनी एवं चौधरी अमर सिंह शामिल हैं.उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगी
Continue Reading

यूपी

भारतीय जनता पार्टी 107 प्रत्याशियों की जारी किया सूची, 63 विधायकों पर दोबारा भरोसा

Published

on

By

 
 
बीजेपी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिस्ट जारी करते हुए सीएम योगी की को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगा दिया। सीएम योगी को गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया।आपको बता दें इससे पहले सीएम योगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। उनको कभी अयोध्या से तो कभी मथुरा से चुनाव लड़ाने की बात की जा रही थी।
प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की
लेकिन भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट में सीएम योगी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के 58 सीटों में 57 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया है, जबकि दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है.
10 महिलाओं को टिकट दिया
आज जारी लिस्ट में कुल उम्मीदवारों से पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है.केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह घोषणा की।बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 44 OBC, 19 SC को टिकट दी है, पहली लिस्ट में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया हैं. गोरखपुर शहर का चुनाव छठे चरण में हैं, यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया है. प्रयागराज की सिराथू सीट का चुनाव पांचवें चरण में हैं, यहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को टिकट दिया गया है.
107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
प्रधान ने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड ने योगी को गोरखपुर से और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। पार्टी ने जिन 107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है।
 
Continue Reading

यूपी

यूपी चुनाव : मौर्य के साथ 6 अन्य विधायकों ने सपा में सदस्यता ग्रहण की

Published

on

By

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।14 जनवरी उप्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से बगावत कर इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ पूर्व मंत्रियों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा विधायक जिन्होंने पहले अपना इस्तीफा दे दिया था, वे भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ 6 अन्य विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ 6 अन्य विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की. अपना दल (एस) के विधायक अमर चौधरी और बीजेपी के विधायक विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, भगवती सागर और बृजेश प्रजापति आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन 400 सीटें भी जीत सकता है. जनता बीजेपी सफाया करने के लिए तैयार बैठी है. बीजेपी ठोको राज चला रही है. स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे ही हमारी पार्टी में आए उनके खिलाफ पता नहीं किस जमाने का वारंट निकाल दिया?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़24 hours ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

छत्तीसगढ़3 days ago

जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए...

छत्तीसगढ़3 days ago

बीते 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना की रफ़्तार रुकने की नाम नई रही है प्रदेश...

छत्तीसगढ़5 days ago

कोविड 19 संक्रमण से बचाव : जिला अस्पताल धमतरी में लगा 809 लोगों को बूस्टर डोज

कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जा रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश

  • जॉब6 days ago

    बंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं

  • जॉब6 days ago

    78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन

  • Lifestyle6 days ago

    ओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

  • जॉब4 days ago

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

  • खेल6 days ago

    IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता