क्राइम न्यूज़
सिगरेट के लिए रु देने से किया इनकार, तो कर दी नाबालिग की हत्या….

दिल्ली में सिगरेट के लिए 10 रुपए नहीं देने पर एक नाबालिग को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला गया। घटना राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में सोमवार को हुई थी और मंगलवार को मृतक का शव मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की DCP (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने बताया कि रामजस स्कूल के पास मंगलवार को एक शव मिला था, जिसके पेट पर चाकू से गोदने के निशान थे। शव की पहचान आनंद पर्वत के रहने वाले विजय के तौर पर हुई थी। CCTV फुटेज की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिगरेट के लिए पैसे नहीं देने पर नोकझोंक हुई थी
DCP ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नाबालिग ने आरोपियों को सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए थे। इसी बात पर नोकझोंक हुई, जिसके बाद यह घटना हो गई। आरोपियों की पहचान प्रवीन (20), जतिन (24), अजय (23) और सोनू (20) के तौर पर हुई है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी में कोई ड्राइवर तो कोई मजदूर
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रवीन मजदूरी का काम करता है, जबकि जतिन ड्राइवर है और बाबा फारूखी सेल्समैन का काम करता है। इसके अलावा चौथे आरोपी सोनू टेलर मास्टर है।
MP के धार में भी हुई थी ऐसी घटना
मध्यप्रदेश के धार जिले में भी अप्रैल में इस तरह की घटना हुई थी। चार युवकों ने फ्री में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मार डाला था। वहां भी पुलिस ने CCTV के 50 कैमरों से फुटेज इकट्ठा कर बदमाशों को पकड़ा था। फिलहाल ये सभी आरोपी जेल में हैं।
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा क्राइम रेट
15 अगस्त 2021 को रिलीज हुई दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में पिछले एक दशक में IPC और गैर IPC के तहत दर्ज होने वाले अपराधों की संख्या में 200% की बढ़ोतरी हुई है। 2011 से 15 अगस्त 2021 के बीच दिल्ली के क्राइम ग्राफ में 228.61% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2011 में यहां IPC के तहत कुल 53 हजार 353 मामले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़ा साल 2021 में बढ़कर एक लाख 75 हजार 327 पर पहुंच गया है।

क्राइम न्यूज़
बरेली में ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत..

बरेली में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। ट्रक और कार की टक्कर हुई है।
इज्जतनगर के बिलवा पुल पर यह हादसा हुआ। इज्जतनगर इलाके के लालपुर चौराहे के पास से हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक नैनीताल रामनगर के रहने वाले थे। उत्तराखंड से हरदोई जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
मृतकों में सगीर अहमद पुत्र इब्राहिम (37) निवासी भवानी गड्ढा नैनीताल रामनगर, मुज्जमिल पुत्र तसव्वर (36) निवासी छप्पर वाली गली रामनगर नैनीताल, मोहम्मद ताहिर (40) निवासी भवानी आबकारी रामनगर नैनीताल, मोहम्मद इमरान (38) निवासी रेलवे पड़ाव कालोनी रामनगर नैनीताल और मोहम्मद फरीद पुत्र ओबैदुर (36) वर्ष निवासी इंद्रा नगर रामनगर नैनीताल शामिल हैं।
क्राइम न्यूज़
जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप, सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो…

जयपुर में पड़ोसी युवक ने 14 साल की लड़की से रेप का प्रयास किया। मोबाइल में खींची अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने लगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने अश्लील फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बनीपार्क थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। वह पत्नी और 14 साल की बेटी के साथ रहता है। करीब एक महीने पहले वह अपने जॉब पर चला गया। उसकी पत्नी परिचित के रिश्तेदार की मौत के गम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा ने काम होने का झूठा बहान बनाकर नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया।
बेटी के जाने पर आरोपी विजय ने उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके मम्मी-पापा को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने की कोशिश की। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। जैसे-तैसे पीड़िता ने वहां से निकलकर अपनी आबरू बचाई।
सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो
आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा अपनी गंदी हरकत के बाद से नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। खींचे गए अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर खुद की बात मानने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी।
रविवार शाम आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटोज को कमेंट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटोज के वायरल होने का पता चलने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
क्राइम न्यूज़
कानपुर में हुई फाईरिंग, पारिवारिक विवाद पर पुलिस पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार…
कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामला श्याम नगर का है, जहां पारिवारिक विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां घर के अंदर से ही एक वृद्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दरोगा हिमांशु त्यागी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की घटना है। रविवार दोपहर को घरेलू विवाद में एक वृद्ध ने पूरे परिवार को मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक दरोगा समेत एक सिपाही होमगार्ड भी घायल हो गया है। मौके पर एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल ने घर को घेर लिया और वृद्ध को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जॉय श्री अलग रहते हैं। बहू जॉय श्री ने बताया कि ससुर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। वह बड़े बेटे और बहू से घर छोड़ देने की बात करते हैं।
रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने परिवार को कमरे में बंद कर इलाके फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने दरोगा हिमांशु त्यागी के हाथ मे गोली मार दी। फिर एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट शेखर पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर को घेरकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार भी सुरक्षित है।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoनौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया2 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
जॉब6 days ago12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…



















You must be logged in to post a comment Login