मनोरंजन
सलमान खान चाहते थे जीजा आयुष बने ‘विक्रम बत्रा’, जानें फिर कैसे सिद्धार्थ ने झपटी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इतना ही नहीं सिद्धार्थ की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान चाहते थे कि विक्रम बत्रा की बायोपिक में जीजा आयुष शर्मा काम करें.
इसका खुलासा फिल्म के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने किया. शब्बीर ने बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान ने आयुष का नाम सजेस्ट किया था लेकिन उस वक्त उन्होंने पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम फाइनल कर लिया था.
शब्बीर ने कहा, ‘सलमान ने उस वक्त मुझे अप्रोच किया जब मैं जंगली पिक्चर्स के साथ बात कर रहा था. वह चाहते थे कि आयुष इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करें और वह इस फिल्म में मेरे पार्टनर बनें. हालांकि विक्रम बत्रा का परिवार चाहता था सिद्धार्थ ही उनका किरदार निभाएं और तब तक एक्टर और विक्रम बत्रा का परिवार मिल चुका था.’
ऐसे सलमान खान को समझाया
शब्बीर ने आगे कहा, ‘दूसरे एक्टर के लिए सिद्धार्थ को ड्रॉप करना सही नहीं होता. जब विक्रम बत्रा के परिवार ने मुझे राइट्स दिए वो मेरे लिए सबसे बड़ा मोमेंट था. उन्होंने मुझपर पूरा भरोसा जताया और मैं किसी भी हाल में कुछ भी गलत नहीं होने देना चाहता था. मैंने फिर सलमान को समझाया और उन्होंने मेरी बात समझी.’
शेरशाह की बात करें तो फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिद्धार्थ के अलावा कियारा आडवाणी के काम की भी सभी तारीफ कर रहे हैं.
विक्रम बत्रा को जानने के लिए उनके भाई के पास पहुंचे थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था, विक्रम बत्रा के बारे में जानने के लिए मैं तुरंत उनके भाई से मिला. मैं उनके बारे में जानना चाहता था. जब भी आप किसी सच्चे साहसी इंसान के बारे में सुनते हैं तो आप बहुत इंस्पायर होते हैं और चाहते हैं कि उनकी कहानी सब सुनें. हर भारतीय को विक्रम बत्रा की वीरता और देशभक्ति पर गर्व करना चाहिए. इस फिल्म में काम करके काफी मजा आया.

मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी. अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी.
अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
देश - दुनिया
रहस्यमयी: देश की सबसे डरावनी जगह जहाँ जाने से डरते है लोग आइये जानते है इस जगह के बारे में कुछ बाते…

भानगढ़ किले को एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं जबकि कई लोग कहते हैं कि यह भूतिया है, लेकिन तथ्य यह है कि रहस्यों से घिरा किला राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थान में से एक है। ऐसे में जानते हैं कि क्या भानगढ़ का किला सच में भूतिया है और इससे जुड़ी कुछ रहस्मय बातें।
1) डरावना एहसास
जब आप यहां होते हैं, तो आप इसकी राजसी वास्तुकला पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं,हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यहां पर अजीब सा एहसास होता है जैसे कि कोई उनका पीछा कर रहा हो। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता के बावजूद, लोग लंबे समय तक किले में घूमने से बचते हैं।
2) साधू ने दिया था श्राप
रिपोर्ट्स की मानें तो भानगढ़ किले को गुरु बालू नाथ नामक एक साधु ने शाप दिया था। दरअसल, जिस जगह पर किला बनाया गया है, वह एक बार ऋषि के ध्यान स्थल था, और जब राजा ने उनसे अनुरोध किया कि वह यहां एक किला बनाना चाहते हैं, तो ऋषि एक शर्त पर सहमत हुए कि किले की छाया उन्हें नहीं छूनी चाहिए। राजा ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके स्थान पर किले की छाया उसे नहीं छुएगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और साधु के श्राप ने पूरा गांव नष्ट कर दिया।
3) तीन दोस्तों ने की थी रात में रुकने की हिम्मत
भानगढ़ से जुड़ी कई भयानक कहानियां लोगों के पास हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार तीन डेयरडेविल्स ने सूर्यास्त के बाद भानगढ़ किला परिसर में रहने का फैसला किया क्योंकि वह वास्तव में प्रेतवाधित है भी या नहीं। हालांकि, एक मशाल से लैस होने के बावजूद, उनमें से एक कुएं में गिर गया, हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया, और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए वह दौड़ पड़े। लेकिन इस दौरान तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
4) सूर्यास्त के बाद जाना है मना
रात में भानगढ़ किले के अंदर रहना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भानगढ़ के कई स्थानों पर लोगों को सूर्यास्त के बाद और सूरज उगने से पहले परिसर में रहने के खिलाफ चेतावनी देने के लिए बोर्ड भी लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जो कोई भी रात में किले के अंदर जाने में कामयाब रहा, वे अपनी कहानी बताने के लिए कभी नहीं लौटे, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रात में आत्माएं वहां घूमती हैं।
क्या भानगढ़ का किला भूतिया है?
इसको लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, हालांकि इस पुराने किले की भूतिया सुंदरता से कोई इंकार नहीं कर सकता। लंबे समय से चले आ रहे एक युग का स्थायी प्रमाण, सत्य और कल्पना के रहस्यों में डूबा, भानगढ़ किला देखने लायक जगह है। अपने राजस्थान यात्रा पैकेज में एक निर्देशित टूर जोड़ें, ताकि आप एक गाइड के साथ किले का घूम सकें और किले के इतिहास और इसके आसपास की स्थानीय जानकारी के बारे में ज्यादा जान सकें।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..






























You must be logged in to post a comment Login