मनोरंजन
बर्थडे से पहले सलमान खान का बड़ा धमाका, ‘बजरंगी भाईजान’ 2 को लेकर किया ऐलान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच सलमान ने अपने बर्थडे से पहले फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल जल्द बनेगा. सलमान ने यह जानकारी एक इवेंट के दौरान दी है.
सलमान खान ने किया कंफर्म
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सलमान खान फिल्म ‘आरआरआर’ के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा कि क्या ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल बनेगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा, हां, लेकिन अभी फोकस ‘आरआरआर’ पर होना चाहिए.
बजरंगी भाईजान पर जल्द शुरू होगा काम
मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा, मेरा एसएस राजामौली और उनके पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद से काफी मजबूत रिश्ता है. प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म को लिखा था और हम बहुत जल्द ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर काम शुरू करेंगे. मालूम हो कि ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और जबकि के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी थी. फिल्म में सलमान खान करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम रोल में नजर आए थे.
‘बजरंगी भाईजान’ ने चीन में भी मचाई थी धूम
बता दें कि सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत अच्छे रिव्यूज मिले थे. फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि चीन में ताबड़तोड़ कमाई की थी. ‘बजरंगी भाईजान’ ने इंडिया में लगभग 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 900 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई थी.

मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने अपनी र्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर , तोड़े सारे रिश्ते
मनोरंजन
बॉलीवुड : टार्जन एक्टर हेमंत बिर्जे का एक्सीडेंट, टार्जन सहित पत्नी भी घायल
मनोरंजन
मशहूर गायिका : 92 साल की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है. बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ समय पहले वह सांस लेने में दिक्कत के कारण भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. फिलहाल, लता के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है. लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फिलहाल ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की वजह से लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है
लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए रचना ने बताया, ‘वो बिल्कुल ठीक हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें”.92 साल की लता मंगेशकर के कोरोना की चपेट में आने की खबर के बाद से सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है.
ऐसे में फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कमाना कर रहे हैं. कई लोग ट्विटर पर लता मंगेशकर के लिए दुआएं कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और कोरोना से रिकवर कर जाएं.
पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं स्वर कोकिला
इससे पहले भी लता मंगेशकर को अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था, जब उन्हें सांस लेने में तकलाफ हुई थी. नवंबर 2019 में लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी हुई थी. उस समय गायिका की छोटी बहन उषा ने कथित तौर पर कहा था कि गायिका को वायरल इंफेक्शन हुआ है.
कुछ समय तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की हैं. दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. गायिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पोस्ट के माध्यम से जुड़ी रहती हैं. लता मंगेशकर ज्यादातर बॉलीवुड के तमाम बड़ी शख्सियतों की तस्वीरें थ्रोबैक की तरह फैंस के साथ शेयर करती हैं और उन्हें उस वक्त के किस्सों से रूबरू कराती हैं.
बताते चलें, लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login