प्रदेश
यूपी में आज शाम होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री शपथ लेंगे।

यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।
दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।
बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।
भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है।
मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि पिछले साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल में यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। अब प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और प्रदेश को भ्रष्टाचार व खराब कानून व्यवस्था से राहत मिली है। जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएगी।

प्रदेश
Weather Update : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी ! देखिये

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से भारी बारिश शुरू होने का अनुमान है। इसके मद्देनजर चेतावनी जारी कर दी गई है। आईएमडी ने इसके आसार जताए हैं। रविवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई थी। हालांकि, सोमवार को लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी जोरदार बारिश की संभावना है।कुछ दिन पहले तक जिस बारिश के लिए लोग तरस रहे थे, अब वह कई राज्यों में आफत बन रही है। मुंबई में आज दूसरी बार बारिश की ऐसी झड़ी लगी है। कई इलाके पानी में डूब रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज दिनभर बारिश होगी।
समुद्र में भी हाई टाइड आएगा और 5 फीट तक की लहरें उठेंगी। दूसरी तरफ दिल्लीवाले अभी उमस से परेशान हैं। लेकिन बुधवार से भारी बारिश शुरू होने की पूरी उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह अनुमान जाहिर किया है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
जानिए दिल्ली और मुंबई में इस पूरे हफ्ते मौसम का पूरा हालआईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को भी मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को सोमवार को भारी उमस का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में बूंदाबादी देखने को मिली। महानगर में रविवार को झमाझम बारिश हुई थी।
इसने पर्यावरण के ज्यादातर पल्यूटेंट (प्रदूषकों) को साफ कर दिया था। इससे एयर क्वालिटी (AQI) संतोषजनक रही। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, आईएमडी ने 5 से 8 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगह बारिश होने की संभावना जताई है।
महानगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रविवार के अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में हल्की से औसत बारिश हो सकती है। बुधवार से भारी बारिश होने की संभावना है। पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने या हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है।
आईएमडी के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई थी। वहीं, शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को दिल्ली के कुछ स्थानों जैसे पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय और उत्तरी दिल्ली में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। आगे यह भी बताया गया कि वर्तमान में पराली जलाने और धूल से प्रदूषण बढ़ सकता है। पिछले साल दिल्ली में जुलाई के दौरान 507.1 मिमी बारिश हुई थी। यह सामान्य के मुकाबले 2.5 गुना थी।
एमपी में जोरदार बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। भोपाल मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसमें राज्य और जिला प्रशासन को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। आईएमडी ने दो येलो अलर्ट भी जारी किए हैं।
राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान
राजस्थान के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर इस सप्ताहांत तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी और बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल उत्तरी ओडिशा और झारखंड के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम केंद्र ने पांच जुलाई को राजस्थान के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, छह जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। राजसमंद, नागौर और पाली में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा…

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।
प्रदेश
today weather update: असम-मेघालय में भारी बारिश से 43 लोगो की हुई मौत, दिल्ली में तेज बारिश की सम्भावना…

देश में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बाढ़ है, कहीं हल्की बारिश है तो कई राज्य अभी भी बारिश के इंतजार में हैं। असम और मेघालय में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। दिल्ली की बात करें तो आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में बारिश की स्थिति…
असम-मेघालय में भारी बारिश से हालात खराब
असम और मेघालय में भारी बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है। दोनों राज्यों में कम से कम 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के 28 जिलों में स्थिति बेहद ही खराब है। हालांकि, सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है।
4 करीब हजार गांव बाढ़ से प्रभावित
असम में 32 जिलों में 31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं। बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं। कई सड़कें टूट गई हैं। ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाड़िया नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।
पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा
राज्य सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है। दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया। इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी के पानी ने एक बांध को जलमग्न कर दिया है। मणिपुर के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में रविवार को तेज बारिश का अनुमान
दिल्ली में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 21 जून तक बादल छाए रहने और तेज बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली में मानसून के 27 जून या एक-दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।
MP में भी बारिश ने जोर पकड़ा
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों के अधिकांश इलाकों में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है। अब अगले 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी। भोपाल में तो रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के भी अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 28 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार में आज इन जिलों में अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है।
यूपी में देरी से आएगा मानसून
यूपी में मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 से 22 जून तक मानसून आएगा। हालांकि, बीते दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। मौसम विभाग ने आज मेरठ, सहारनपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में अब तक दुर्ग में ही अटका मानसून
छत्तीसगढ़ पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून दुर्ग में ही अटका पड़ा है। वहीं घने काले बादलों ने पूरे प्रदेश में डेरा जमा लिया है। चांपा, जांजगीर और मरवाही में शनिवार को भारी बरसात दर्ज हुई। वहीं, बस्तर से लेकर दुर्ग तक के इलाके करीब-करीब सूखे ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
इस बार सामान्य रहेगा मानसून
मौसम विभाग और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। बारिश के बीच अगर बड़ा अंतर नहीं आता है तो जुलाई-अगस्त में अच्छी बरसात होगी। देश में पूर्वी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ऐसे प्रदेश हैं जहां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों मानसून सक्रिय होते हैं।
21 साल में 14 बार सामान्य रहा मानसून
2001 से अब तक 21 सालों में मानसून 14 बार सामान्य रहा है। वहीं 2 बार 2002 और 2009 में सामान्य से कम रहा। 2002 में राजस्थान में महज 233 MM और 2009 में 378 MM बरसात हुई थी। वहीं पांच बार सामान्य से ज्यादा मानसून रहा। इनमें 2006 में 670 MM, 2011 में 736 MM, 2013 में 691 MM, 2016 में 678 और 2019 में 747 MM बरसात हुई है।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto7 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया7 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये































You must be logged in to post a comment Login