देश - दुनिया
शोएब अख्तर और टीवी एंकर की छुट्टी, लाइव शो में झगड़े के बाद PTV ने लिया फैसला

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन मैदान के बाहर घमासान मचा है. पिछले दिनों लाइव टीवी टीवी शो में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और एंकर नौमान नियाज के बीच झगड़े के बाद सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने बड़ा एक्शन लिया है. चैनल ने दोनों को फिलहाल जांच पूरी होने तक ऑफ एयर करने का फैसला किया है. यानी ये दोनों फिलहाल पीटीवी के किसी भी शो में नहीं दिखेंगे. वैसे भी शोएब अख्तर ने अपनी बेइज्जती के बाद पहले ही इस्तीफा दे दिया था.
जीओ टीवी के मुताबिक पीटीवी की तरफ से इसको लेकर एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि न तो अख्तर और ही न नौमान नियाज जांच पूरी होने तक पीटीवी के शो में भाग ले पाएंगे. कहा जा रहा है कि जांच कमेटी ने इन दोनों को फिलहाल हटाने की सिफारिश की है. कहा जा रहा है कि जांच कमेटी की बैठक में इमरान खान के मंत्री भी मौजूद थे.
शोएब नहीं पहुंचे कमेटी के सामने
जांच कमेटी ने नौमान नियाज को पूछताछ के लिए बुलाया था. कमेटी ने शोएब अख्तर को भी हाज़िर होने के लिए था. लेकिन उन्होंने ये कहते हुए जाने से इनकार कर दिया था कि कमेटी को उन्हें बुलाने के बजाय वीडियो देखना चाहिए. बता दें कि इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद शोएब ने तुरंत शो छोड़ने का फैसला किया था.
क्या है पूरा मामला
बता दें मंगलवार को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड मैच के बाद पीटीवी के शो ‘गेम ऑन है’ के दौरान एंकर और शोएब अख्तर की बहस हो गई थी. इसी दौरान उन्हें उन्हें नौमान नियाज ने शो से बाहर निकलने के लिए कह दिया था. इस घटना से शो के दूसरे गेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स, डेविड गॉवर, राशिद लतीफ, उमर गुल, राशिद लतीफ, आकिब जावेद और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर भी हैरान रह गए थे.
शोएब की सफाई
इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद शोएब अख्तर ने बुधवार को खुद ट्विटर पर सफाई दी थी. अख्तर ने ट्वीट किया, ‘सोशल मीडिया पर कई क्लिप वायरल हो रही हैं तो मैंने सोचा कि मैं स्पष्ट कर दूं. एंकर असभ्य थे, उन्होंने मुझे शो छोड़ने के लिए कहा. ये मेरे लिए शर्मनाक था, क्योंकि आपके पास सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गॉवर जैसे दिग्गज हैं, जो मेरे कुछ समकालीनों और वरिष्ठों के साथ सेट पर बैठे हैं और लाखों लोग देख रहे हैं..
इस्तीफे का ऐलान
उन्होंने अपने इस्तीफे का का ऐलान करते हुए कहा, ‘इसके लिए मुझे खेद है लेकिन मैं पीटीवी स्पोर्ट्स से तुरंत इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि देश के सामने लाइव टेलीविजन पर मेरा अपमान किया गया और मेरे साथ बुरा व्यवहार किया गया.’


देश - दुनिया
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

1 शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 1242 पदों पर होगी। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत अंक के साथ स्नातकोत्तर पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदक 6 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे।

देश - दुनिया
बेटी से छेड़छाड़ की तो माँ ने युवक को जिन्दा जलाया,महिला के साथ लिवइन में था शख्स

सेक्टर-75 एरिया में 17 अक्टूबर को एक अधजला शव मिला था, इस शव की शिनाख्त होने के बाद एक बड़े मामले का खुलासा हो गया। यह शव बल्लभगढ़ में रहने वाले युवक का था। पुलिस का दावा है कि युवक पवन एक शादीशुदा महिला के साथ 2 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी बीच पवन ने महिला की 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ की, जिससे दोनों में झगड़ा होने लगा। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि महिला ने पेट्रोल डालकर पवन को जिंदा जला डाला।
पंजाब के पठानकोट में 2 बेटियों के साथ रहने वालीं महिला का पति फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 2019 में पति की ब्लड कैंसर के चलते मौत हो गई। पति की जगह पत्नी को फरीदाबाद की कंपनी में नौकरी मिल गई। यहां आने पर महिला की कंपनी में नौकरी करने वाले पवन के साथ बातचीत होने लगी। बातचीत दोस्ती में बदली और दोनों 2019 से लिव-इन में रहने लगे। महिला की दोनों बेटियां पंजाब में ही रह रही थीं।
इसी बीचमां को बताई। इस पर पवन और महिला का झगड़ा हो गया। रोज-रोज बढ़ते झगड़े से महिला को गुस्सा आ गया और उसने पवन को मारने की साजिश रच डाली।
थाना शहर बल्लभगढ़ में मृतक के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सतीश और क्राइम ब्रांच-65 रविंद्र कुमार की टीम मिसिंग पवन की तलाश में काम कर रही थी। जांच करते हुए पुलिस को सुराग हाथ लगते चले गए और मामला खुल गया।
पवन के पास कार थी। महिला पवन को 16 अक्टूबर को दिल्ली ले गई, जहां अपने परिचित को बुलाकर कार घर ले जाने को कहा। उससे कहा गया कि वह होटल में रुककर आएंगे, लेकिन वह होटल में ठहरे नहीं। करीब 15 दिन पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और नींद की गोलियां खरीदी थीं। महिला ने पवन से कहा कि मेरे लिए क्या कर सकते हो, इस पर पवन ने कहा कि वह कुछ भी कर सकता है। महिला ने नींद की गोलियां देकर कहा कि इन गोलियों को खाकर दिखाओ। पवन गोलियां निगल गया और वह सो गया।
पुलिस के अनुसार, महिला दिल्ली से ऑटो किराये पर लेकर फरीदाबाद के लिए चली और वारदात की। महिला पवन को सेक्टर-75 एरिया में सुनसान जगह में ले गई, फिर उसने पवन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 17 अक्टूबर को पुलिस ने जली हुई अवस्था में शव बरामद किया।

देश - दुनिया
योगी सरकार ने आधी रात को किया 15 आईएएस अफसरों के तबादले

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ताबड़तोड़ प्रशासनिक अफसरों के तबादले कर रही है. इसी क्रम में एक बार फिर गुरुवार आधी रात को 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें जिलाधिकारी पद से हटाए गए दो का तबादला निरस्त किया गया है जबकि प्रतीक्षरत दो को नई तैनाती मिली है, डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद्द कर दिया गया है. वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे. विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है. वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे. इसके साथ ही जिलाधिकारी अयोध्या के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती मिली है.
इनके साथ ही लम्बे समय से प्रतीक्षारत देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एपीसी के पद पर तैनात किया गया है. डीएम अमेठी अमित कुमार का तबादला निरस्त किया गया है जबकि डीएम मऊ अमित सिंह बंसल भी अपने पद पर बने रहेंगे. इनके अलावा अनुज झा को निदेशक पंचायती राज, आंद्रा वामसी को एमडी कौशल विकास मिशन, कुणाल सिल्कू को एमडी पीसीबीएफ, वीके सिंह को ग्राम विकास आयुक्त, उज्जवल कुमार को विशेष सचिव आईटी, अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव आवास, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एसीपी, शेषमणि पाण्डेय को विशेष सचिव हथकरघा, ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव नगर विकास, प्रशांत कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग, अभिषेक सिंह को विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा तथा ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनाती मिली है.

-
देश - दुनिया6 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
देश - दुनिया7 days agoइस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप
-
देश - दुनिया6 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल
-
देश - दुनिया5 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया6 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया4 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर

















You must be logged in to post a comment Login