Connect with us

Breaking

देशभर में मुहर्रम जुलूस निकालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

Published

on

देशभर में मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति मांग रही याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। शीर्ष कोर्ट का कहना है कि हर जगह स्थानीय प्रशासन परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लेता है। पूरे देश पर लागू होने वाला कोई आदेश नहीं दिया जा सकता।

इस मामले को शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद याचिका दाखिल कर कोर्ट लेकर गए थे। धर्मगुरु की तरफ से वकील ने कहा कि पूरी एहतियात बरतते हुए जुलूस निकालने की अनुमति दी जानी चाहिए। जिस तरह से पुरी में रथयात्रा, पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समुदाय को मंदिर में जाने की अनुमति दी गई। वैसा ही इस मामले में भी किया जाना चाहिए। मामले की चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े को अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई हुई

चीफ जस्टिस ने कहा, “रथ यात्रा सिर्फ एक शहर में होनी थी, यात्रा कहां से शुरू होकर कहां तक जाएगी, यह पहले से ही पता था। जबकि इस मामले में जुलूस देशभर में निकाले जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि किस शहर में कहां से यात्रा शुरू होगी और कहां तक जाएगी। हम राज्य सरकारों को सुने बिना पूरे देश में लागू होने वाला कोई आदेश कैसे दे सकते हैं? बेहतर होगा कि हर जगह फैसला वहां के प्रशासन को परिस्थितियों के हिसाब से लेने दिया जाए। “ कोर्ट ने यह भी कहा कि पर्युषण के दौरान भी सिर्फ मुंबई में तीन जैन मंदिरों को खोलने की अनुमति दी गई थी। वहां एक बार में सिर्फ 5 लोगों को जाने की इजाजत थी।

वकील ने कोर्ट से मुहर्रम के धार्मिक महत्व को बताते हुए मामले पर विचार का आग्रह किया, लेकिन कोर्ट ने कहा, “आप हमारी दिक्कत नहीं समझ रहे हैं। पूरे देश के लिए कोई एक आदेश नहीं दिया जा सकता। हर जगह जुलूस का आदेश दे दिया गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। कल को एक समुदाय विशेष पर लोग कोरोना फैलाने का आरोप लगाएंगे। ऐसी स्थिति की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख को देखते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि लखनऊ में शिया समुदाय की सबसे ज्यादा आबादी है। कम से कम सुप्रीम कोर्ट वहां पर जुलूस निकालने की अनुमति दे दे। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा अगर बात सिर्फ लखनऊ में जुलूस निकालने की है तो इस पर सुनवाई की उचित जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट है। आप वहां जा सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Breaking

Breaking news: ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन हुये गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस भिड़ी..

Published

on

 

ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन को ग़ाज़ियाबाद स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. रोहित रंजन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक वीडियो को ग़लत संदर्भ में पेश किया था. हालांकि इसके लिए रोहित रंजन ने टीवी चैनल पर माफ़ी मांग ली थी.

मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ़्तार करने आई थी. छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी लेकिन उत्तर प्रदेश की गाज़ियाबाद पुलिस ने रोक दिया.

इसे लेकर छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई. रोहित रंजन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसपी ग़ाज़ियाबाद और लखनऊ ज़ोन के एडीजी को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ”बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है, क्या ये क़ानूनन सही है?”

रोहित रंजन के ट्वीट का जवाब देते हुए रायपुर पुलिस ने लिखा, ”सूचित करने का कोई नियम नहीं है. पुलिस ने आपको कोर्ट का गिरफ़्तारी वॉरंट दिखाया है. आपको जाँच में मदद करनी चाहिए और अपना बचाव कोर्ट में करना चाहिए.”

 

Continue Reading

Breaking

Breaking News : आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे सहित , 55 पशुओं की मौत

Published

on

जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे सहित 55 पशुओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर मौजूद है।जानकारी के अनुसार घटना पांडुका थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव की है। कुछ देर पहले हुई बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरी और इसी दौरान सरगी नाला के करीब पेड़ के नीचे खड़ा 22 साल का युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

साथ ही वहाँ मौजूद चार दर्जन से अधिक बकरा बकरियाँ भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी भी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।

बता दें मौसम विभाग द्वारा लगातार आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से बचने लोगों को अपील भी की है। भारी बारिश या तूफान होने के दौरान पेड़ के नीचे नही खड़े होने की हिदायत मौसम विभाग द्वारा दी गयी है।

Continue Reading

Breaking

Cancelled Train List : भारतीय रेलवे के 700 से अधिक ट्रेनें कैंसिल,यहाँ करें लिस्ट चेक

Published

on

Cancelled Train List On 19 June 2022 : भारत सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। योजना को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में रेलवे की संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के तौर पर 700 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के चलते बिहार में प्रदर्शकारियों ने रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी थी। तो वही कुछ रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ की गई थी। इसके अलावा कई राज्यों में पटरियों को उखाड़ दिया गया था। इसी के चलते भारीतय रेलवे ने करीब 700 ट्रोनों को रद्द  करने का फैसला किया है।

यहां से ले ट्रेनों की जानकारी

घर से निकलने से पहले कैंसिल की गई ट्रेनों को आप भारतीय रेलवे की वेबसाईट Enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते है। आप चाहे तो टोल फ्री नंबर 139 पर भी ट्रेनों की जानकारी ले सकते है।

फिर थमे रेल के पहिए

भारतीय रेलवे के पहिए एक बार फिर थमने वाले है। बिहार रेलवे ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन के चलते यह बड़ा फैसला लिया है। रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के चलते यात्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। जिसके चलते दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया...

छत्तीसगढ़4 days ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़5 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़6 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़1 week ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर2 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto3 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • जॉब6 days ago

    नवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी

  • Tech & Auto6 days ago

    POCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…

  • देश2 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • मनोरंजन4 days ago

    Crosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर

  • जॉब6 days ago

    सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..