देश - दुनिया
कंपनी घर बैठे दे रही 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका, 31 जुलाई तक ले सकते हैं

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ग्राहकों को करोड़पति बनने का मौका दे रही है. इस ऑफर के तहत आप कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर डीजल भरवाकर आप 2 करोड़ की राशि जीत सकते हैं. जी हां! Indian Oil एक ऑफर लेकर आया है जिसका नाम है- ‘डीजल भरो, इनाम जीतो’इंडियन ऑयल के इस ऑफर का लाभ 18 साल के उम्र से अधिक कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है. यानी इसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले भाग ले सकते हैं, उनके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए. इसकी जानकारी Indian Oil ने एक ट्वीट के जरिए दी है. तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में –
जानिए क्या है Indian Oil का ऑफर?
डीजल भरो, इनाम जीतो.. ऑफर का हिस्सा बनने के लिए आपको इंडियन ऑयल के किसी रिटेल आउटलेट्स पर कम से कम 25 लीटर या उससे अधिक का डीजल खरीदना होगा. शर्त यह है कि इसे एक ही बिल में खरीदना होगा. मतलब एक बार में ही आपको 25 लीटर डीजल खरीदना है. इसके अलग-अलग बिल नहीं होने चाहिए.
31 जुलाई 2021 तक ले सकते हैं ऑफर का लाभ
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल का यह ऑफर 31 जुलाई 2021 की रात 12 बजे तक के लिए उपलब्ध है. इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी कारण से ग्राहक बिल नंबर को SMS करने में सक्षम नहीं है. इसके लिए इंडियन ऑयल उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं होगा. साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी तरह से बिल खो जाता है या ई-रिसीट डिलीट हो जाता है तो उनके इनाम के दावे खारिज कर दिए जाएंगे. ओरिजिनल प्रिंटेड बिल संभालकर रखना जरूरी है.
यहां करें SMS
25 लीटर या उससे ज्यादा डीजल खरीदने के बाद आपको जो सिंगल प्रिटेंड बिल मिलेगा. उस पर एक बिल नंबर और डीलर कोड होगा. उस कोड को 7799033333 नंबर पर SMS भेजना होगा.
SMS कैसे भेजें?
मैसेज भेजने के लिए सबसे पहले आपको डीलर कोड टाइप करना होगा इसके बाद स्पेस देनी होगी फिर बिल नंबर टाइप करें, फिर स्पेस देकर क्वांटिटी टाइप करें और 7799033333 नंबर सेंड कर दें.
यहां देंखें प्रोसेस- SMS DEALER CODE <SPACE> BILL NUMBER <SPACE> QUANTITY to 77990 33333. बता दें कि SMS की सुविधा BSNL / MTNL / VI / एयरटेल / एयरसेल / जियो समेत सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
एक दिन में दो बार ही भेज सकते हैं एसएमएस
एक एसएमएस के जरिए तेल खरीदने की डिटेल्स देकर आप इंडियन ऑयल के इस ऑफर का हिस्सा बन सकते हैं. मतलब कि आप दो बार एक ही रिटेल आउटलेट्स या अलग-अलग आउटलेट्स पर 25 लीटर या उससे अधिक तेल खरीदकर एसएमएस भेज सकते हैं और योजना का हिस्सा बन सकते हैं. यह दो बार की गणना एक मोबाइल नंबर के लिए है.
जानें किसे मिलेगा फायदा?
इंडियन ऑयल के इस ऑफर में केवल उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो राज्य या राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित चुनिंदा इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंप) से एक ही प्रिटेंड बिल / ई-रसीद में 2500 लीटर डीजल (XTRAMILE समेत) के बराबर या उससे कम 25 लीटर खरीद रहे हैं.
लकी ड्रॉ विनर को मिलने वाले इनाम की लिस्ट
इंडियन ऑयल के इस खास ऑफर के तहत जो लोग हिस्सा लेंगे, उसमें से विजेता चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा. अभियान के दौरान लकी ड्रॉ के लिए पुरस्कार हैं:
A. 4 मेगा विजेता को 2,00,000 रुपये. प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
B. 16 मासिक विजेता को प्रति माह रु .75,000 / – प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
C. 70 पखवाड़े विजेता प्रति पखवाड़े: रु. 25,000 / – प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
D. प्रति सप्ताह 500 साप्ताहिक विजेता: रु.1000 / – प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.


देश - दुनिया
PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।
अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।
देश - दुनिया
नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई बार ड्राइविंग के दौरान हमसे गलतियां हो जाती हैं। जैसे, कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाना भूल गए। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पननना भूल गए। गाड़ी की लाइट या हॉर्न ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो ये भी ड्राइविंग की गलती मानी जाती है। हालांकि, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई ट्रैफिक कॉन्स्टेबल आपका चालान काट दे। यदि कॉन्स्टेबल आपकी गाड़ी से चाबी निकाल रहा है तो ये भी नियम के खिलाफ है। कॉन्स्टेबल को आपको अरेस्ट करने या व्हीकल सीज करने का भी अधिकार नहीं है। हालांकि, कई लोग इस बात को नहीं जानते। वे गलती पर ट्रैफिक पुलिस के देखकर डर जाते हैं। जबकि ऐसे मौके पर आपको अपने राइट्स के बारे में पता होना चाहिए।
ट्रैफिक कॉन्स्टेबल गाड़ी से चाबी निकालने का अधिकार नहीं
इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के तहत ASI स्तर का अधिकारी ही ट्रैफिक वॉयलेशन पर आपका चालान काट सकता है। एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर को स्पॉट फाइन करने का अधिकार होता है। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सिर्फ इनकी मदद के लिए होते हैं। उन्हें किसी की भी गाड़ी की चाबी निकालने का अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं वो आपकी गाड़ी के टायर की हवा भी नहीं निकाल सकते हैं। वो आपसे गलत तरीके से बात या बदसलूकी भी नहीं कर सकते है। कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपको बिना वजह परेशान किया जा रहा है तब आप उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं।
आप इन बातों का भी ध्यान रखें
>> आपका चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास चालान बुक या फिर ई-चालान मशीन होना जरूरी है। यदि इन दोनों में से कुछ भी उनके पास नहीं है तो आपका चालान नहीं काटा जा सकता है।
>> ट्रैफिक पुलिस का यूनिफॉर्म में रहना भी जरूरी है। यूनिफॉर्म पर बकल नंबर और उसका नाम होना चाहिए। यूनिफॉर्म नहीं होने की सूरत में पुलिसकर्मी को अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा जा सकता है।
>> ट्रैफिक पुलिक का हेड कॉन्सटेबल आप पर सिर्फ 100 रुपए का ही फाइन कर सकता है। इससे ज्यादा का फाइन सिर्फ ट्रैफिक ऑफिसर यानी ASI या SI कर सकता है। यानी ये 100 रुपए से ज्यादा का चालान कर सकते हैं।
>> ट्रैफिक कॉन्स्टेबल आपकी गाड़ी की चाबी निकलता है, तो आप उस घटना का वीडियो बना लीजिए। इस वीडियो को उस एरिया के पुलिस स्टेशन में जाकर किसी सीनियर अधिकारी को दिखाकर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
>> ड्राइविंग के दौरान आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्युशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी आपके पास होना चाहिए। वहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की फोटोकॉपी से भी काम चल सकता है।
>> आपके पास मौके पर पैसे नहीं हैं तो बाद में फाइन भर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोर्ट चालान जारी करता है, जिसे कोर्ट में जाकर भी भरना पड़ेगा। इस दौरान ट्रैफिक अफसर आपका ड्राइविंग लाइसेंस अपने पास रख सकता है।धारा 183,184, 185 के तहत होगी कार्रवाई
इस मामले में अधिवक्ता गुलशन बागोरिया ने जानकारी देते हुए कहा था कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मचारी को वाहन की चाबी निकालना का अधिकार नहीं दिया गया है। पुलिस कर्मचारी द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन मालिक से वाहन से संबंधित दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर तुरंत दिखाने चाहिए। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 3, 4 के तहत सभी वाहन चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना जरूरी है। धारा 183,184, 185 के तहत वाहन की स्पीड लिमिट सही होना चाहिए। शराब पीकर गाड़ी चलाना, लापरवाही से वाहन चलाना आदि धाराओं में 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा एक हजार रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों का भी प्रावधान इन अधिनियम के तहत है।
देश - दुनिया
असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

पश्चिमी गुवाहाटी के डीसीपी नबनीत महंत ने बताया कि घटना स्थल पर चार श्रमिक रहते थे। वे मलबे में फंस गए थे। चारों मृतकों के शव निकाल लिए गए हैं।
असम में एक बार फिर भारी वर्षा व भूस्खलन की खबर आई है। गुवाहाटी में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को गुवाहाटी के बोरागांव के निकट निजरपार इलाके में भूस्खलन से एक मकान ढह गया। इसके मलबे में दबने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई।
पश्चिमी गुवाहाटी के डीसीपी नबनीत महंत ने बताया कि घटना स्थल पर चार श्रमिक रहते थे। वे मलबे में फंस गए थे। चारों मृतकों के शव निकाल लिए गए हैं। राजधानी गुवाहाटी में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoपशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून
-
जॉब7 days ago5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर : 103 पदों के लिए यहाँ लगेगा रोजगार मेला,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर7 days agoसोने-चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने के दाम


















You must be logged in to post a comment Login