पप्पू यादव का विवादित बयान, एक ही राज्य में होते तो मैं सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता.

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में होते तो मैं सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता. समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है. पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दौरान पागल तक का डाला.
समस्तीपुर में चल रहा है धरना
दरअसल, पप्पू यादव देर शाम समस्तीपुर के सरकारी बस पड़ाव में नागरिकता कानून एनआरसी के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को अपना समर्थन दे रहे थे. इस मौके पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया. पूर्व सांसद पप्पू यादव यादव ने कि लोकतंत्र में सत्याग्रह से बड़ा और आंदोलन क्या हो सकता है. पप्पू यादव ने कहा कि समस्तीपुर के जिलाधिकारी और प्रशासन द्वारा सत्याग्रह करने वाले लोगों को धमकी दी जा रही है साथ ही साथ ही उन्होंने कहा कहा कि आज जेएनयू जामिया जैसे मंदिरों पर हमला किया जा रहा है.
देश को तोड़ने की हो रही साजिश
पप्पू यादव ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त का जा रहा है. पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का वक्त होता है, लेकिन जब जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का इनलोगों के पास वक्त नहीं होता है.
निशाने पर विपक्ष
पूर्व सांसद ने कहा कि 1 जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया है. पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क यह बर्दाश्त नहीं करेगा. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचाना है, वहां के मंदिरों को बचाना है, वहां की बेटियों को बचाना है.

क्राइम न्यूज़
दर्दनाक हादसा, बिजली का तार गिरने से हुई 7 मजदूरो की मौत, एवं 1 की हालत गंभीर..
आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिरने से उसमें आग लग गई। ऑटो में खेतों में काम करने जा रहे मजदूर बैठे थे। इनमें से 7 की झुलसकर मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने बताया कि पास के गांव के किसान ने मजदूरों को बुलाया था। ये सभी एक सेवन सीटर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई।
खेतों पर काम करने जा रहे थे मजदूर
तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।
मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Tech & Auto
INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।
Tech & Auto
आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

पोको कंपनी ने F सीरीज के तहत भारत में पोको F4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में शार्प इमेज और वीडियो कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
पोको F4 5G स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए से शुरू
पोको F4 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वैरिएंट 6GB +128GB की कीमत 27,999 रुपए तय की गई है।
वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर फिनिश में पेश किया गया है। लॉचिंग ऑफर के तहत फोन को 2,000 रुपए सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
पोको F4 5G में है 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन के बैक में बिना किसी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के ग्लास फिनिश है। फ्रंट कैमरा के लिए पैनल पर एक छोटा सा होल-पंच दिया गया है।
पोको F4 5G में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलेगा
पोको F4 5G में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
पोको F4 5G फोन में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
पोको F4 5G स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पोट्रेट, HDR, ब्यूटी, वीलॉग और मूवी इफेक्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एक डुअल सिम कार्ड ट्रे और हैडफोन के लिए एक जैक शामिल है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

































You must be logged in to post a comment Login