देश - दुनिया
वसूली कांड में 12 घंटे तक चली पूछताछ, आधी रात को अनिल देशमुख को ED ने कर लिया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को देर रात महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख लगातार 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी कथित उगाही रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है. वहीं अनिल देशमुख के वकील इंदरपाल सिंह ने कहा कि हमने जांच में पूरी तरह सहयोग किया है और ये मामला 4.5 करोड़ का है. हालांकि उन्होंने कहा कि जब अनिल देशमुख को कोर्ट में पेश किया जाएगा, तो वे रिमांड का विरोध करेंगे. इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सोमवार की दोपहर प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे. इसके बाद से धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ सोमवार देर रात तक चलती रही.
अनिल देशमुख अपने वकील के साथ सोमवार की सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित एजेंसी के कार्यालय में आए. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत एवं वसूली मामले में की जा रही आपराधिक जांच के संबंध में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 71 वर्षीय नेता के बयान दर्ज कर रही है. वसूली के आरोपों के कारण देशमुख को अप्रैल में इस्तीफा देना पड़ा था. ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार कुछ अन्य अधिकारियों के साथ रात नौ बजे एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करते देखे
इससे पहले ईडी द्वारा पांच बार समन जारी किये जाने के बावजूद देशमुख पेश नहीं हुए थे, लेकिन बंबई उच्च न्यायालय के गत सप्ताह इन समनों को रद्द करने से इनकार करने के बाद वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं.


देश - दुनिया
बड़ा हादसा: सफाई के दौरान गड्ढे में जा गिरा मजदुर, बचाने की होड़ में JCB से हुआ ये.. जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान.. पढ़े पूरी खबर…

तमिलनाडु के मदुरै शहर में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां बीते रोज एक सफाई कर्मचारी पहले तो सफाई के दौरान गड्ढे में दफन हो गया, उसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने हड़बड़ाहट में उसका रेस्क्यू करने की कोशिश की। इस वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।
दरअसल, इरोड जिले का सतीश उर्फ वीरनन कल दोपहर करीब 3 बजे विलंगुडी में एक 11 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान गलती से मलबे में दब गया था। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए फायर फाइटर्स या फिर रेस्क्यू टीम को बुलाने की जगह JCB से खुदाई शुरू कर दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
CM ने परिजनों की दी 10 लाख की मदद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने साइट इंजीनियर सिकंदर, साइट सुपरवाइजर बालू और JCB ऑपरेटर सुरेश को गिरफ्तार किया है। इन सब के ऊपर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
2 फीट से भी कम चौड़ा था गड्ढा
हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और शाम करीब साढ़े पांच बजे रस्सियों के जरिए शव को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह गड्ढा 2 फीट से कम चौड़ा था और एक बार में सिर्फ एक इंसान में इसमें जा सकता था। इस हादसे को लेकर कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर मजदूरों की सेफ्टी के लिए उन्हें रस्सी से सहारे ही गड्ढे में उतारा जाता है। फिलहाल मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
देश - दुनिया
SIDHU MOOSEWALA को याद कर रो पड़े नाइजीरिया के रैपर, उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में दी श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर…

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया में शोक की लहर है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपरका सामने आया है। लाइव शो के दौरान वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। यहां तक कि उनका रोना निकल गया। उन्होंने बाद में मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।
मूसेवाला के साथ मिक्सटेप में कर रहे थे काम
सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। उन्होंने मूसेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
पिता ने भी सिग्नेचर स्टाइल में दी थी अंतिम विदाई
इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी बेटे को उनके सिग्नेचर स्टाइल में विदाई दी थी। 30 मई को मूसेवाला की शव यात्रा के दौरा पिता प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में खड़े होकर मूसेवाला के अंदाज में प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।
देश - दुनिया
AIRTEL रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है ये खास प्लान, DATA, अनलिमिटेड कॉलिंग, और OTT…

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।जा
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल भी 30 दिनों के लिए मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।
एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम का 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
क्राइम न्यूज़6 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…






























You must be logged in to post a comment Login