Connect with us

देश - दुनिया

इस महीने से लागू हुआ नियम, चेक देने से पहले इस बात का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान

Published

on

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने से देश में एक जरूरी बदलाव किया, जिससे नौकरी करने वालों को बड़ा फायदा होगा एक अगस्त से नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) की सुविधा हर दिन उपलब्ध है। जबकि पहले यह सेवा बैंकों के सभी कार्य दिवसों पर ही उपलब्ध रहती थी।

क्या है NACH?

यह इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम (ECS) का एडवांस वर्जन है। NACH एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जिसके जरिए कंपनियां और आम आदमी हर महीने के जरूरी लेनदेन को आसानी से करते हैं। एनएसीएच सर्विस को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) चलाता है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस डीबीटी के एक लोकप्रिय और प्रमुख माध्यम के रूप में उभरा है। इससे लाभार्थियों को बड़ी संख्या में सरकारी सब्सिडी के हस्तांतरण में मदद मिली है।

छुट्टी के दिन भी क्लीयर होगा चेक, इस बात का रखें ध्यान

इसके तहत अब छुट्टी के दिन भी चेक क्लीयर हो जाएगा। लेकिन ऐसे में लोगों को अब सतर्क रहने की भी जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब शनिवार को जारी किया गया चेक रविवार को भी क्लीयर हो सकता है। यानी आपको चेक के क्लीयरेंस के लिए हर समय अपने खाते में बैलेंस रखना होगा, वरना चेक बाउंस हुआ तो पेनाल्टी लग सकती है। पहले चेक जारी करते समय ग्राहक सोचते थे कि यह छुट्टी के बाद ही क्लीयर होगा। लेकिन अब छुट्टी के दिन भी यह क्लीयर हो सकता है।

इसके अतिरिक्त एनएसीएच सुविधा के 24 घंटे उपलब्ध होने के और भी फायदे हैं-

बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से कट जाएगी ईएमआई

सुविधा के 24 घंटे उपलब्ध होने से बैंक में छुट्टी होने पर भी आपके बैंक खाते से आपकी ईएमआई कट जाएगी। म्यूचुअल फंड, लोन की ईएमआई, टेलीफोन सहित सभी बिलों का भुगतान अब बैंक की छुट्टी रहने पर भी हो जाएगा।

छुट्टी के दिन भी आएगी सैलरी

मौजूदा समय में ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों के खाते में सैलरी डालने के लिए नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस का इस्तेमाल करती हैं, जिससे बैंक में छुट्टी के दिन आपके अकाउंट में सैलरी नहीं आती है। लेकिन अब इस सुविधा के 24 घंटे उपलब्ध होने से, छुट्टी के दिन भी आपके खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।

एनएसीएच के जरिए बल्क लेनदेन किए जाते है। इसके जरिए सैलरी, शेयरधारकों को डिविडेंड, ब्याज और पेंशन ट्रांसफर जैसे भुगतान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली, टेलीफोन व पानी के बिल का भुगतान भी नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के जरिए किया जाता है। आमतौर पर इसके जरिए बल्क पेमेंट की जाती हैं।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

PM KISAN YOJANA: जाने क्यों? किसानो को लौटाने पड़ेंगे अपने किस्त के पैसे, चेक करे पूरी लिस्ट…

Published

on

 

देश में रहने वाले ऐसे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो सच में जरूरतमंद हैं। इन सभी के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, राशन और शिक्षा समेत कई योजनाएं शामिल होती हैं। इसके अलावा देश के जरूरतमंद किसानों के लिए भी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका मकसद उनकी मदद करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं। जहां 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। हर 4 महीने के अंतराल पर ये पैसे भेजे जाते हैं। लेकिन अगर आपने गलत तरीके से किस्त के पैसे लिए हैं, तो अब आपको ये पैसे वापस लौटाने होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को पैसे लौटाने होंगे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, कई लोगों ने गलत तरीके से पीएम किसान योजना में आवेदन करके किस्त का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को अब सरेंडर करना होगा यानी पैसे लौटाने होंगे। सरकार की तरफ से अपात्र किसानों को वसूली के लिए नोटिस भी पहुंचने लगे हैं।

कौन नहीं ले सकता लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ वो लोग नहीं ले सकते हैं जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं, ऐसे लोग जो किसान नहीं हैं और पति-पत्नी दोनों साथ में लाभ नहीं ले सकते हैं

आपको लौटाने पडेंगे किस्त के पैसे या नहीं? यहां जानें:-

स्टेप 1
सबसे पहले किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
यहां पर फॉर्मर कॉर्नर पर जाकर रिफंड ऑनलाइन पर क्लिक करें
फिर अपना आधार नंबर, बैंक की जानकारी और मांगी गई बाकी जानकरी भरकर गेट डेटा पर क्लिक कर दें

स्टेप 2
फिर अगर आपके सामने ‘You are not eligible for any refund amount’ लिखा आएगा, तो इसका मतलब आपको पैसे वापस नहीं करने हैं
लेकिन अगर आपको पैसे वापस करने होंगे, तो यहां पर वो अमाउंट दिखाएगा कि आपको कितने पैसे वापस करने हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

Published

on

 

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –

आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

कटेगा दोगुना टीडीएस

आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।

एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव

अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।

RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स

Continue Reading

देश - दुनिया

E-SHARM CARD YOJANA: इस दिन जारी हो सकती है ई श्रम की दूसरी किस्त, इस तरीके से करे चेक…

Published

on

 

देश के गरीब वर्ग को आर्थिक मदद मिल सके, उसके घर में राशन आ सके, उसके बच्चे शिक्षा ले सके, खेती करने में कोई दिक्कत न हो आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना देश में चल रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को देश के असंगठित कामगारों के लिए लाया गया। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उनके बैंक खाते में 500 रुपये की पहली किस्त भी जा चुकी है। ऐसे में हर किसी को अब इंतजार है तो सिर्फ दूसरी किस्त का। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दूसरी किस्त के पैसे कब बैंक खाते में आ सकते हैं, और आप इन्हें कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

इस दिन आ सकती है दूसरी किस्त
अगर आप भी ई-श्रम कार्डधारक हैं, तो आपको भी दूसरी किस्त का इंतजार होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी किस्त के पैसे जून महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पैसे आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक:-

मैसेज के जरिए
दूसरी किस्त जैसे ही आपके बैंक खाते में आएगी, तो बैंक की तरफ से आपको मैसेज प्राप्त होता है। इसमें बताया जाता है कि आपके खाते में किस चीज के पैसे आए हैं। आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको मैसेज आया है या नहीं।

एटीएम
आजकल ज्यादातर लोग अपने बैंक खाते का एटीएम बनवाकर रखते हैं, और अगर आपके पास भी ये है तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़5 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़1 week ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश6 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष5 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष6 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • व्यापर5 days ago

    Kisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…