Lifestyle
शरीर में दिख रहे ये लक्षण, तो हो जाइये सावधान, यह हो सकते है फेफड़ों के कैंसर
हर साल अगस्त महीने की पहली तारीख को विश्व लंग कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारें में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में फेफड़ों के कैंसर से लड़ाई में जीत हासिल कर चुके लोगों को सेलीब्रेट भी किया जाता है। फेफड़ों का कैंसर सबसे आम तरह का कैंसर है, जो हर साल लाखों लोगों को अपना शिकार बनाता है। WHO के मुकाबिक, साल 2020 में फेफड़ों के कैंसर से 18 लाख लोगों की जान चली गई।
फेफड़ों का कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। साथ ही इसके संकेतों का तब तक पता नहीं चलता जब तक बीमारी गंभीर चरण में नहीं पहुंच जाती। तो आइए जानें इस ख़तरनाक बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में।
लगातार खांसी आना
जब आपकी खांसी लगातार एक हफ्ते से ज़्यादा समय तक रहती है, तो बेहतर है कि डॉक्टर से सलाह करें। साथ ही अगर खांसी खराब होती जाती है और साथ ही खून भी आता है, जो इस स्थिति को गंभीरता से लें और फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
सांस लेने में तकलीफ
अगर आपको सांस लेने से जुड़ी कोई दिक्कत होती है या सांस फूलती है, तो भी डॉक्टर को दिखाएं और टेस्ट करवाएं। सांस लेने में समस्या तब आती है जब वायुमार्ग सिकुड़ जाता है या फेफड़ों में ट्यूमर से निकलने वाला तरल पदार्थ छाती पर जमा होने लगता है, जिससे आपके लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
शरीर में दर्द
सीने, कंधों, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है। जब कैंसर आपकी हड्डियों तक फैलने लगता है, तो इससे कई हिस्सों में दर्द होना शुरू हो जाता है।
अचानक वज़न घटना
अगर आपका वज़न अचानक ही कम होने लगा है तो यह कई तरह के कैंसर का संकेत भी हो सकता है, जिसमें फेफड़ों का कैंसर भी शामिल है। जब आप फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होते हैं, तो आपका वज़न घटने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कैंसर सेल्स आपके शरीर की सारी एनर्जी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

Lifestyle
डायबिटीज मरीज भूख लगने पर सेवन कर सकते है ये चीजे, नहीं बढ़ेगी शुगर
जौ का सत्तू भूख और प्यास को कंट्रोल करता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहना जरूरी है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता सिर्फ इसे कंट्रोल में किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तनाव, खराब खान-पान और बिगड़ता लाइफस्टाइल इस बीमारी के पनपने की मुख्य वजह है। डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में शुगर का स्तर ना तो कम होना चाहिए और ना ही ज्यादा होना चाहिए।
डायबिटीज की बीमारी तब होती है जब पैंक्रियाज या तो इंसुलिन का उत्पादन करना कम कर देता है या फिर इंसुलिन का उत्पादन करना बंद कर देता है। इंसुलिन एक तरह का हार्मोन होता है, जो पाचन ग्रंथि से बनता है। ये खाने को एनर्जी में बदलता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।
डाइबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करना, तनाव से दूर रहना और डाइट को कंट्रोल करना जरूरी है। डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स भी शुगर को कम करने में असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में किन खास फूड्स का सेवन करें।
जौ का सत्तू पीएं:
डायबिटीज के मरीजों को भूख और प्यास ज्यादा लगती है ऐसे में डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करें जो भूख और प्यास दोनों को शांत कर सकें। भूख को कंट्रोल करने में जौ का सत्तू बेहद असरदार साबित होता है। जौ का सत्तू भूख और प्यास को कंट्रोल करता है। डॉक्टर अकांक्षा शर्मा, बीएएमएस एम डी स्कॉलर के मुताबिक जौ का सत्तू ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
रोस्टेड अनाज का सेवन करें:
रोस्टेड अनाज जो बाजार में बने बनाए मिल जाते हैं उनका सेवन करें। रोस्टेड अनाज में आप जौ, चना, ज्वार और बाजरे का सेवन करें। आप चाहें तो इन अनाजों को घर में भी रोस्ट कर सकते हैं।
सलाद और अंकुरित धान का सेवन करें:
डायबिटीज के मरीज डाइट में सलाद का सेवन करें। सलाद में अंकुरित मैथी दाना का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इन फूड्स का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है।
इन फ्रूट्स का सेवन करें:
डायबिटीज के मरीज डाइट में ऐसे फ्रूट्स का सेवन करें जो कम मीठे हो। आप ऐसे फ्रूट्स में जामुन, संतरा, मौसमी, नाशपाती और काले अंगूर का सेवन करें।
जौ के दलिया का सेवन करें:
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जौ का दलिया सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। जौ के दलिया के साथ सीजनल सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए उपयोगी होता है।
Lifestyle
किडनी के लिए बेहद फायदेमंद है ये लेमन ड्रिंक्स
पुदीने वाला नींबू पानी – Lemon with Mint
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पुदीना और नींबू से तैयार ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक गिलास पानी लें. इसमें नींबू का रस, पुदीने की कुछ पत्तियां और थोड़ी चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस ड्रिंक्स के सेवन से आपकी किडनी स्वस्थ रहती है.
मसाला नींबू सोडा – Masala Lemon Soda
अगर आप थोड़ा चटपटा मसालेदार खाने के शौकीन हैं तो मसाला नींबू सोडा ड्रिंक्स का सेवन करें. इससे आपकी किडनी स्वस्थ रहेगी. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक गिलास लें. इसमें नींबू का रस, जीरा-धनिया पाउडर, चाट मसाला और सोडा वॉटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस तैयार ड्रिंक को पीजिए. इससे आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं.
कोकोनट शिकंजी – Coconut Shikanji
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कोकोनट शिंकजी ड्रिंक हेल्दी हो सकता है. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक गिलास में नारियल का पानी लें. इस पानी में नींबू का रस डालकर मिलाएं और पी लें.
Lifestyle
मानसून मेकअप टिप्स: मानसून में मेकअप को लम्बे समय तक बरक़रार रखेंगे ये टिप्स

मानसून में अक्सर लोग उमस और चिपचिपाहट के कारण मेकअप जल्दी उत्तर जाने के कारण परेशान रहते हैं. ऐसे में बता दें कि कुछ आसान से तरीके आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं. जानते हैं मानसून में लंबे समय तक मेकअप को कैसे टिकाएं.
मानसून में अक्सर लोग उमस और चिपचिपाहट का शिकार हो जाते हैं. उन्हें इस मौसम में ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण उनकी त्वचा पर मेकअप जल्दी उतर जाता है. ऐसे में बता दें कि कुछ आसान से तरीके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में आपके काम आ सकते हैं. जी हां आज का हमारे लेख उन्हीं तरीकों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मानसून के दौरान लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप को कैसे टिकाए रखें पढ़ते हैं आगे…Also Read – मानसून में बालों से जुड़ी ये 4 समस्याएं कर सकती हैं परेशान, आज ही से करें बचाव
मानसून में मेकअप को लंबे समय तक कैसे टिकाएं?
मेकअप करने से पहले सबसे पहले आप अपनी त्वचा पर बर्फ का इस्तेमाल करें. मानसून के दौरान अक्सर लोग उमस और चिपचिपाहट की समस्या से परेशान रहते हैं. बर्फ चेहरे पर मौजूद उमस और चिपचिपाहट को दूर करती है. साथ ही लंबे समय तक आपका मेकअप भी टिका रहेगा. आप चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस मौसम में प्राइमरी इस्तेमाल करना भी बेहतर विकल्प है. प्राइमरी इस्तेमाल से ना केवल फाउंडेशन या अन्य प्रोडक्ट लंबे समय तक टिके रहेंगे बल्कि व्यक्ति को ज्यादा पसीना भी नहीं आएगा.मानसून के दौरान ज्यादा पसीना आने की समस्या रहती है. ऐसे में काजल आईलाइनर का इस्तेमाल पेंसिल के रूप में करें. हालांकि काजल पेंसिल कुछ घंटों के बाद हल्की पड़ जाती है. लेकिन यदि आप मानसून के दौरान लिक्विड काजल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके पसीने के कारण आप का काजल खराब हो सकता है.
लिपस्टिक के लिए आप लिक्विड मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह न केवल होंठों को सुंदर और खूबसूरत बनाती है बल्कि इसके इस्तेमाल से व्यक्ति आकर्षक भी नजर आता है. यह लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है. ऐसे में आप मानसून में इस लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़िए
फील्ड सर्वेक्षक के कई पदों पर भर्ती,उम्मीदवार फटाफट करें आवेदन
गर्दन के काले मस्से हटाने के लिए इस्तेमाल करे केले के छिलके
-
5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब6 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
5 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
4 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
































You must be logged in to post a comment Login