Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है 200 वॉट हाइपरचार्जिंग वाला यह बेहतरीन स्मार्टफोन, आइए जानते हैं कितनी है इसकी कीमत, एवं फीचर्स
शाओमी बहुत जल्द मार्केट में 200 वॉट हाइपरचार्जिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल में चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर शाओमी के 200 वॉट के चार्जर को देखा गया था। आइए जानते हैं डीटेल।
स्मार्टफोन चार्जिंग टेक्नॉलजी में बीते कुछ सालों में काफी काम हुआ है। इसी का नतीजा है कि इस वक्त मार्केट में 165 वॉट तक की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। अब चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) स्मार्टफोन चार्जिंग टेक्नॉलजी में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो 200 वॉट की हाइपर चार्ज टेक्नॉलजी के साथ आएगा। खास बात है कि शाओमी के 200 वॉट के चार्जर को हाल में चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी 3C ने भी सर्टिफाइ कर दिया है।
10 मिनट से कम में फुल चार्ज होगा फोन
शाओमी के 200 वॉट चार्जर का मॉडल नंबर MDY-13-EU है। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार शाओमी का यह चार्जर 20V/10A (200W) की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। दावा किया जा रहा है कि 200 वॉट की हाइपरचार्ज टेक्नॉलजी फोन की बैटरी को 10 मिनट से कम में फुल चार्ज कर देगी। इस साल की शुरुआत में अपने 200 वॉट चार्जिंग टेक्नॉलजी की एक झलक भी दिखाई थी।
इस दौरान कंपनी ने Xiaomi Mi 10 Ultra स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था, जो 4500mAh की बैटरी के साथ आता है। 200 वॉट की चार्जिंग टेक्नॉलजी की मदद से 4000mAh की बैटरी को 3 मिनट में 50 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, यह टेक्नॉलजी फोन की बैटरी को 5 मिनट में फुल चार्ज कर देती है।
शाओमी से पहले iQOO करेगा कमाल
शाओमी इस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन को कब तक लॉन्च करेगी इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शाओमी से पहले iQOO 200 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइकू ने हाल में कन्फर्म किया है कि वह iQOO 10 में 120 वॉट और iQOO 10 Pro में 200 वॉट की चार्जिंग ऑफर करने वाला है।
MIX 5 में मिलेगी 200W की चार्जिंग
शाओमी की बात करें तो कंपनी अगले कुछ हफ्तों में MIX 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लान्च करेगी। पिछले साल लॉन्च हुए MIX 4 में कंपनी जहां 120W की चार्जिंग देती है, वहीं नए हैंडसेट के बारे में संभावना है कि इसमें 200 वॉट हाइपरचार्ज टेक्नॉलजी देखने के मिल सकती है।

Tech & Auto
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर, 30 दिन के इस प्लान में मिल रहा फ्री कॉलिंग व डेटा
30 दिन यानी एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यहां हम आपको रिलायंस जियो के कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें कंपनी कई शानदार बेनिफिट ऑफर कर रही है।
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स को कई शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इनमें कई ऐसे प्लान भी हैं, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इसी साल जनवरी में ट्राई ने हर ऑपरेटर के लिए यह जरूरी कर दिया था कि यूजर्स को कम से कम एक ऐसा प्लान ऑफर किया जाए, जिनमें उन्हें 30 दिन की वैलिडिटी मिले। ट्राई के इसी आदेश के बाद जियो ने यूजर्स के लिए 30 दिन तक चलने वाले कुछ जबर्दस्त प्लान लॉन्च किए। इन प्लान में कंपनी 30 दिन वैलिडिटी के साथ कई शानदार बेनिफिट दे रही है।
इन प्लान में 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेटा
जियो का 296 रुपये वाला प्लान कम कीमत में आन वाले बेस्ट प्लान्स में से एक है। कंपनी का यह प्लान 30 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 25जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। जियो के इस प्लान में आपको जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
जियो का 259 प्लान भी एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी डेली 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान के साथ कंपनी कई पॉप्युलर जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
30 दिन की वैलिडिटी वाले 4G डेटा वाउचर
30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये जियो का सबसे सस्ता प्लान 181 रुपये का है। यह एक डेटा ऐड ऑन प्लान है। इस प्लान को यूजर अपने एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 64Kbps हो जाती है। यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है और इस कारण इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग या फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं दे रही।
इसे भी पढ़िए
ICICI बैंक और सरकारी बैंक ने किया कर्ज की दर में बढ़ोतरी,जानें कितना हुआ
प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
Tech & Auto
Electric Sewing Machine: 500 रु से भी कम में मिल रही ये इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन, स्टेप्लर जितनी छोटी है ये सिलाई मशीन, जाने डिटेल्स
Portable Mini Sewing Machine: स्टेप्लर जितनी छोटी है ये सिलाई मशीन, एक हाथ से सिल सकेंगे कपड़े; कीमत 500 रुपये से भी कम
हम जिस पोर्टेबल सिलाई मशीन की बात कर रहे हैं वो बैटरी से चलती है. इसका साइज स्टेप्लर जितना है. इसको आसानी से एक हाथ से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसको ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है. मार्केट में इसको आसानी से खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत काफी कम है. Amazon India पर इसकी कीमत सिर्फ 429 रुपये है. कई कंपनियां पोर्टेबल सिलाई मशीन बेचती हैं, जिनकी कीमत 500 से हजार रुपये के बीच होती है
इसे भी पढ़िए
लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
नागपंचमी 2022 : आज के दिन करे ये उपाए, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
Tech & Auto
SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा,आज ही घर लाये..मिल सकती है इतनी की सब्सिडी, जाने क्या है इसकी कीमत…

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा।
दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
इसे भी पढ़िये :-
आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
6 days agoELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
-
जॉब2 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
5 days agoSolar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…


































You must be logged in to post a comment Login