व्यापर
टाटा ग्रुप के इस शेयर ने एक साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 33 लाख, अपर सर्किट पर सवार होकर भर रहा उड़ान

शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से टाटा ग्रुप का एक शेयर उड़ान भर रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 21.50 फीसद की छलांग लगाकर आज 276.35 रुपये पर पहुंच गया है। आज भी टीटीएमएल के स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। आज 13.15 (5.00%) चढ़कर टीटीएमएल का शेयर 276.35 रुपये पर पहुंच गया है।
अगर इस साल की बात करें तो अब तक यह 27.56 फीसद की छलांग लगा चुका है।बता दें टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड यानी टीटीएमएल का शेयर अपने निवेशकों को वैसे तो पिछले एक साल से मालामाल कर रहा है। एक साल में यह स्टॉक 8.55 रुपये से 276.35 रुपये पर पहुंच गया है।
इस हिसाब से इस स्टॉक में पिछले एक साल में 3232 फीसद का उछाल आया है। यानी अगर इसमें एक साल पहले किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाया होगा तो उसका एक लाख अब लगभग 33 लाख रुपये से अधिक हो गया होगा।
अगर एक महीने पहले किसी निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये लगाया होगा तो उसका एक लाख आज 186000 रुपये से अधिक हो गया होगा। वहीं अगर किसी ने टीटीएमएल के स्टॉक में 6 महीने पहले एक लाख रुपया लगाया होता तो आज उसका पैसा 6 लाख रुपये से अधिक होता।
क्या करती है टीटीएमएल?
बता दें टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है और यह अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है।
इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है।इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इन-बिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।

व्यापर
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीखें बढ़ा दी गईं ,15 मार्च तक भर पाएंगे अब टैक्स रिटर्न दाखिल
व्यापर
SBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली 2 करोड़ रुपये से कम की FD की ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है। ये FD अब 15 जनवरी, 2022 से 5.1% (5% से बढ़कर) ब्याज हासिल करेंगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिक FD पर 5.6% (5.5% से ऊपर) ब्याज दर मिलेगा।
ऐसे में अगर आप SBI के साथ 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली FD खोलना चाहते हैं तो अब आपके लिए अच्छी खबर है कि आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दर 15 जनवरी, 2022 से लागू हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2021 को FD की नई ब्याज दरें लागू की गई थीं। 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली FD के अलावा बाकी सभी FD पर पुरानी ब्याज दरें लागू हैं।
ब्याज दर में बढ़ोतरी
7 से 45 दिन की FD पर 2.90 प्रतिशत, 46 से 179 दिनों की FD पर 3.90 प्रतिशत, 180 से 210 दिनों की FD पर 4.40 प्रतिशत, 211 दिनों से लेकर एक साल से कम की FD पर 4.40 प्रतिशत, 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि की FD पर 5.1 प्रतिशत (बढ़ी हुई), 2 साल की अवधि से लेकर 3 साल से कम की अवधि की FD पर 5.1 प्रतिशत, 3 साल की अवधि से लेकर 5 साल से कम की अवधि की FD पर 5.3 प्रतिशत और 5 साल की अवधि से लेकर 10 साल की अवधि तक की FD पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दर लागू है।
FD पर ब्याज दरों में इजाफा
वरिष्ठ नागरिक के लिए यह ब्याज दर क्रमशः 3.4 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत (बढ़ी हुई), 5.6 प्रतिशत, 5.8 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी अपनी तय अवधि की FD पर ब्याज दरों में इजाफा किया था।
व्यापर
भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की,जानिये कितने ब्याज दरों में हुईं बढ़ोतरी
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

















You must be logged in to post a comment Login