क्राइम
डिंडौरी में अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक,मौक़े पर 8 वर्षीय बालिका की मौत;तीन घायल

जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदना में अनियंत्रित होकर देर रात तक एक घर में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे तीन लोग जहां घायल हो गए वहीं 8 वर्षीय एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गाड़ासरई एसआइ स्वाति शर्मा ने बताया कि रात लगभग दो बजे के आसपास ट्रक राजकुमार परस्ते के घर में घुस गया था। हादसे में सुहानी पिता राजकुमार परस्ते 8 वर्ष की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य 3 सदस्य घायल हो गए।
सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया
घायलों को गाड़ासरई के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया कि ट्रक खाली था और संभवत डिंडौरी से अमरकंटक की ओर जा रहा था। रात लगभग 2 बजे के आसपास घना कोहरा होने के चलते सड़क किनारे स्थित राजकुमार परस्ते के घर में ट्रक जा घुसा। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ट्रक को निकालने की कार्रवाई कर रहा है।

क्राइम
Crime News : फ्रूटी लेने गईं 5 की बच्ची से दुष्कर्म,12 साल के नाबालिग लड़का गिरफ्तार..

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में शनिवार को पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी ही दूकान में उस समय कथित रूप से बलात्कार किया जब वह फ्रूटी लेने उसकी दूकान पर गयी थी।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जब यह घटना हुयी तो दूकान में नाबालिग आरोपी को छोड़ कर और कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बाद में मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को पकड़ कर पूछताछ की और मामला दर्ज कर उसे रांची के बाल सुधार गृह में भेज दिया। गौरतलब है कि 20 अप्रैल की रात्रि खूंटी के ही तोरपा थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बालिका के साथ आधा दर्जन नाबालिग लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। इनमें दो बच्चों की उम्र नौ साल थी।
क्राइम
बड़े भाई ने तीर..से किया छोटे भाई पर हमला,गंभीर हालात में युवक पहुंचा अस्पताल..

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना के मोखपाल में बड़े भाई ने तीर से छोटे भाई पर किया हमला। गंभीर हालात में युवक अस्पताल पहुंचा, जंहा कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया।
घटना मंगलवार रात 9 बजे की है, जब शराब के नशे में दोनों भाइयों में विवाद हुआ जिसके बाद बड़े भाई हुर्रा ने छोटे भाई पर मोहन पर तीर से वार कर घायल कर दिया।
घायल युवक पेट मे तीर लगा हुआ ही अस्पताल पहुचा,जंहा उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन दिनों क्षेत्र में माटी तिहार,आमा पांडुम का पर्व मनाया जा रहा है,जिससे शराब पीकर आय दिन लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहें हैं।
क्राइम
Crime News: 6 वर्ष के मासूम बच्ची से BSC के छात्र ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार….

बलौदा बाज़ार। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ कॉलेज छात्र ने 6 वर्षीय बच्ची को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया और खेत में इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित परिजनों के शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी BSC का छात्र है। वह अक्सर पीड़िता के घर घुमने आया करता था। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने बच्ची को कुरकुरे और घुमाने के बहाने घर से ले गया। और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बकायदा उन्होंने पीड़िता को घर भी छोड़ा।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची दर्द से रोने लगी। इसके बाद माँ ने सामान्य दर्द समझकर गोली दे दी। इसके बाद भी जब बच्ची रोने लगी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने गुस्से में आकर आरोपी की जमकर की पिटाई कर दी। वहीं पुलिस शिकायत के बाद आरोपी को थाने ले गई।
-
Tech & Auto7 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में 186 पदों पर निकली भर्ती जल्द ही करे आवेदन
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
व्यापर4 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…



























You must be logged in to post a comment Login